1. अज्ञेय द्वारा रचित शेखर: एक जीवनी भाग-1 का प्रकाशन वर्ष है?
A. 1941 B. 1942 C. 1943 D. 1944
2. अज्ञेय द्वारा रचित उपन्यासों की संख्या कितनी है?
A. 2 B. 3 C. 4 D. 5
3. अज्ञेय द्वारा रचित उपन्यास ‘शेखर: एक जीवनी’ किस शैली में है?
A. डायरी शेली में B. आत्मकथा शैली C. पूर्व दीप्ती शैली D. पत्रात्मक शैली
4. ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. भ्रष्टाचार पर प्रहार B. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता C. व्यक्ति स्वातंत्र्य की खोज D. काम एवं अध्यात्म के द्वंद्व का चित्रण
5. ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास पर किस दर्शन का प्रभाव है?
A. अस्तित्ववाद B. बौद्ध दर्शन का दु:खवाद C. फ्रायड का अंतर्विश्लेषणवाद D. उपर्युक्त सभी का
6. ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास की शुरुआत किस शब्द से हुई है ?
A. प्रेम B. तर्क C. फांसी D. विद्रोह
7. ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास के पात्र नहीं हैं?
A. सरस्वती B. शारदा C. शशि D. मालती
8. ‘शेखर: एक जीवनी’ अन्तोत्गत्वा व्यक्ति स्वातंत्र्य की खोज है” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास के संबंध यह किसका कथन है?
A. डॉ. नगेंद्र B. डॉ. गोपालराय C. अज्ञेय D. डॉ. बच्चन सिंह
9. ‘शेखर: एक जीवनी’ को हिंदी का पहला प्रयोगवादी उपन्यास मानने वाले आलोचक है?
A. डॉ. बच्चन सिंह B. डॉ. गोपालराय C. इन्द्रनाथ मदान D. विजयमोहन सिंह
10. इनमें से किस विद्वान ने ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास को अधूरी कृति माना है?
A. रामस्वरूप चतुर्वेदी ने B. डॉ. नगेंद्र ने C. डॉ. गोपालराय ने D. डॉ. बच्चन सिंह ने
11. “ ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास के ढाँचे में आत्मकथा है।” यह कथन किस विद्वान् का है?
A. परमानंद श्रीवास्तव B. रामस्वरूप चतुर्वेदी C. डॉ. बच्चन सिंह D. डॉ. गोपालराय
12. “शेखर अज्ञेय के अपने ही जीवन का प्रत्यावलोकन है।” यह कथन किस विद्वान् का है?
A. डॉ. बच्चन सिंह B. डॉ. नगेंद्र C. रामस्वरूप चतुर्वेदी D. इन्द्रनाथ मदान
13. शेखर के बचपन का नाम क्या था?
A. सारंगदेव B. नारंग C. बुद्धदेव D. गणपति
14. शेखर के पिता का नाम क्या था?
A. हरिहर B. रविशंकर C. मोहनदास D. हरिदत्त
15. शेखर के जीवन में आनेवाली लड़कियों में से शेखर के चरित्र को सर्वाधिक प्रभावित कौन लड़की करती है?
A. शारदा B. शशि C. सरस्वती D. प्रतिभा
16. “स्त्री हमेशा से अपने को मिटाती आई है। ज्ञान सब उसमे संचित
है, जैसे धरती में चेतना संचित है।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह किसका कथन है?
A. शेखर B. शशि C. शारदा D. सरस्वती
17. शेखर की सबसे छोटी बहन का नाम क्या था?
A. कमला B. सरस्वती C. शांति D. सावित्री
18. निम्नलिखित में से कौन शेखर की ‘नामहीन समिति’ का सदस्य नहीं था?
A. सदाशिव B. राघवन C. देवदास D. शाम्बशिव
19. शशि की माँ का क्या नाम था?
A. फूलाँ B. जिन्निया C. विद्यावती D. प्रतिमा
20. शेखर ने कुत्ते का क्या नाम रखा था?
A. जबरा B. तैमूर C. झबरा D. खिलजी
21. जम्मू में शेखर का अमेरिकन मास्टर कौन था?
A. मि. गैस B. स्वीटर C. मि. एलन D. आंद्रे
22. इनमें से कौन शेखर का भाई नहीं था?
A. ईश्वर दत्त B. भानुदत्त C. चंद्र D. देवनाथ
23. शेखर से जंगल में मिलने वाली लड़की कौन थी, जिसे शेखर तितिलियाँ पकड़कर देता था?
A. अत्ती B. प्रतिभा C. सावित्री D. शांति
24. ‘शेखर: एक जीवनी’ (प्रथम भाग) के खंडों का सही क्रम है?
A. उषा और ईश्वर- बीज और अंकुर- प्रकृति और पुरुष- पुरुष और परिस्थिति
B. बीज और अंकुर- उषा और ईश्वर- प्रकृति और पुरुष- पुरुष और परिस्थिति
C. पुरुष और परिस्थिति- बीज और अंकुर- उषा और ईश्वर- प्रकृति और पुरुष
D. उषा और ईश्वर- बीज और अंकुर- पुरुष और परिस्थिति- प्रकृति और पुरुष
25. ‘शेखर: एक जीवनी’ के संदर्भ में सही नहीं है?
A. प्रथम खंड- धर्म और ईश्वर (उषा और ईश्वर)
B. द्वितीय खंड- बीज और अंकुर
C. तृतीय खंड- प्रकृति और पुरुष
D. चतुर्थ खंड- पुरुष और परिस्थिति
26. विद्याभूषण, मणिका, मोहसन, रामजी, बाबामदन सिंह, शांति कुमार, रामेश्वर, सदाशिव आदि किस उपन्यास के पात्र है?
A. देवरानी-जेठानी की कहानी B. परीक्षा गुरु C. गोदान D. शेखर: एक जीवनी
27. इनमें से किस उपन्यास को ‘प्रकाशमान पुच्छल तारा’ कहा गया है?
A. परीक्षा गुरु B. गोदान C. शेखर: एक जीवनी D. देवरानी-जेठानी की कहानी
28. ‘शेखर: एक जीवनी’ एक मनोविश्लेषणात्मक उपन्यास है, जिस पर प्रभाव है?
A. फ्रायड B. युंग C. एडलर D. उपरोक्त सभी
29. “घनीभूत वेदना की केवल एक रात में देखे हुए विजन को शब्दबद्ध करने का प्रयत्न किया है।” यह कथन किसका है?
A. गौरीदत्त B. प्रेमचंद C. अज्ञेय D. हजारीप्रसाद द्विवेदी
30. ‘शेखर: एक जीवनी’ के संदर्भ में सही नहीं है?
A. इस उपन्यास का कथानक शेखर है।
B. इसकी कथा आत्मकथामक शैली में प्रस्तुत की गई है।
C. उपन्यास में शेखर को फांसी की सजा हो चुकी है, और वह अपने विगत जीवन को देखने तथा उसके मूल्यांकन का प्रयास करता है।
D. शेखर को फांसी में मछली की आँखों का सम्मोहन दिखाई देता है।
31. ‘शेखर: एक जीवनी’ में शेखर कुल कितने भाई-बहन है?
A. दो (2) B. चार (4) C. छः (6) D. आठ (8)
32. शेखर निःसंदेह एक व्यक्ति का निजी दस्तावेज है यद्यपि वह साथ ही उस व्यक्ति के युग संघर्ष का प्रतिबिंब भी है।” यह किस आलोचक का कथन है?
A. रामस्वरूप चतुर्वेदी B. डॉ. गोपालराय C. डॉ. नामवर सिंह D. अज्ञेय
33. “क्रांतिकारी बनाए नहीं जाते जन्मजात होते हैं।” यह किसका का कथन है?
A. सरस्वती B. शारदा का C. शशि D. अज्ञेय
34. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं?
A. सरस्वती- संस्कारी B. शारदा- चंचल, स्वभाव स्पष्टवादी C. शांति- जीवन से नीरस D. शशि- विद्रोही
35. शशि और शेखर के संदर्भ में क्या सही नहीं है?
A. शशि और शेखर की पहली मुलाकात तब होती है जब शशि करीब तीन वर्ष की थी और शेखर चार वर्ष का था।
B. पुनः दोनों की मुलाक़ात करीब दस वर्षों के बाद होती है।
C. शशि के पिता की मृत्यु हो जाने के बाद उसे सांत्वना देने के
लिए शेखर आता है। और इसी मुलाक़ात में दोनों दोनों में प्रेम हो जाता है।
D. शशि शेखर से घृणा करती है।
36. जेल में शेखर की मुलाक़ात किस क्रांतिकारी बाबा से होती है?
A. मदन सिंह B. बदन सिंह C. चमन सिंह D. लखन सिंह
37. “दुःख की छाया एक तरह की तपस्या ही है, उससे आत्मा शुद्ध होती है।” यह किसका कथन है?
A. शेखर B. सरस्वती C. शारदा D. शशि
38. “मूर्ति का निर्माण हो सकता है मृतिका (मिट्टी) का नहीं।” यह किसका कथन है?
A. शेखर B. सरस्वती C. शारदा D. शशि
39. “तुम वह सान रही हो, जिस पर मेरा जीवन बराबर चढ़ाया जाकर तेज होता रहा- जिसपर मंज-मंजकर मैं कुछ बना हूँ।” (शेखर शशि से कहता है) यह कथन किसका है?
A. शेखर B. सरस्वती C. शारदा D. शशि
40. “प्रकृति ने शशि और शेखर को भाई-बहन बनाकर नही प्रेमी-प्रेमिका बनाकर भेजा था।” यह किस आलोचक का कथन है?
A. रामस्वरूप चतुर्वेदी B. रामकमल राय C. डॉ. नामवर सिंह D. डॉ. गोपालराय
41. “शेखर अपनी जिन गुणों की वजह से समकालीन हिंदी साहित्य पर छा गया और उत्तरोत्तर अपना प्रभाव गहरा करता गया, उनमें उपन्यास का नया रचना संघटन एक मुख्य तत्त्व है।” यह कथन किस आलोचक का है?
A. डॉ. नामवर सिंह B. रामस्वरूप चतुर्वेदी C. डॉ. गोपालराय D. रामकमल राय
42. ‘शेखर: एक जीवनी’ में शेखर के व्यक्तित्व के संदर्भ में क्या सही नहीं है?
A. क्रांतिकारी B. विद्रोही C. स्त्री समर्पण D. धोखेबाज
43. ‘शेखर: एक जीवनी’ के संदर्भ में क्या सही नहीं है?
A. यह मनोविश्लेषण पर आधारित उपन्यास है।
B. यह फ्लैस बैक शैली में लिखित उपन्यास है।
C. इस उपन्यास पर रोमा-रोला का प्रभाव है।
D. यह समाजवादी उपन्यास है।
44. “वेदना में एक शक्ति है, जो दृष्टि देती है, जो यातना में है वह द्रष्टा हो सकता है।” यह किसका कथन है?
A. प्रेमचंद B. अज्ञेय C. हजारीप्रसाद द्विवेदी D. श्रीनिवास
45. “पौ फटने तक सारा दृश्य बदल गया। अर्थ के बहुत से सूत्र मेरे हाथ में थे, लेकिन देह जैसे झर गई थी।” यह कथन किसका है?
A. हजारीप्रसाद द्विवेदी B. प्रेमचंद C. अज्ञेय D. श्रीनिवास
46. “मैं जानता हूँ कि फलसफा भी अंततः दृष्टि है विजन है- और अपनी धारणा की पुष्टि के लिए फलसफे के हिंदी नाम की शरण लेता हूँ- दर्शन।” यह कथन किसका है?
A. फणीश्वरनाथ रेणु B. प्रेमचंद C. हजारीप्रसाद द्विवेदी D. अज्ञेय
47. “भोगनेवाले प्राणी और सृजन करनेवाले कलाकार में सदा एक अंतर रहता है, और जितना बड़ा कलाकार होता है, उतना ही भारी यह अंतर होता है।” यह किसका कथन है?
A. लाला श्रीनिवासदास B. प्रेमचंद C. अज्ञेय D. गौरीदत्त
48. “प्रेम कला भी हो सकती है, शेखर! वह आदर्श बुरा नहीं है, कल्याणकार है।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. विद्यावती B. शशि C. सरस्वती D. प्रतिभा
49. “उसकी आयु होगी करीब तीन वर्ष, किंतु उसका भोला विजयी दर्प ऐसा है, जैसे नेपोलियन लाख वर्ष तक विजयी रहकर भी प्राप्त नहीं कर सकता।” शेखर के संबंध यह कथन किसका है?
A. बौद्धभिक्षु B. उपन्यासकार C. शेखर के पिता D. पुरोहित
50. “ऐसे कितने मास्टर हैं, जो यह नहीं समझते कि पढ़ाई तभी तक संभव है, जब तक शिष्य पर गुरु का रोब रहे।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. शेखर B. पुरोहित C. सदाशिव D. उपन्यासकार
51. शेखर का मद्रास के हॉस्टल का मित्र कौन था?
A. सदाशिव B. राघवन C. कुमार D. शाम्बशिव
52. शेखर के पिता की देखरेख में कुली का काम करनेवाला पात्र का नाम क्या था?
A. गनेसी B. देवनाथ C. सदाशिव D. राघवन
53. शेखर के घर की चंचल स्वभाव वाली लड़की का नाम क्या था?
A. उत्ती B. अत्ती C. अंतिमा D. शांति
54. “उपन्यास जब हद तक पहुँचती है, तब उपास्य ठीक उतना ही मानवीय होता है, जितना की उपासक।” उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. शेखर B. पुरोहित C. उपन्यासकार D. सरस्वती
55. “जो आस्तिक है उसके लिए ईश्वर कहाँ नहीं है? और ईश्वर के बिना जीवन की कल्पना उसके लिए कब असंभव है? लेकिन ईश्वर का घर जो आकाश है, उसके आगे भी बादल जाते है।” शेखर का यह कथन किसके प्रति है?
A. विद्यावती B. शशि C. शांति D. सरस्वती
56. “प्रेम और त्याग की विरुदावली बहुतों ने गायी है, घृणा और वासना की प्रशंसा कभी किसी ने नहीं की।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. उपन्यासकार B. बौद्धभिक्षु C. पुरोहित D. शेखर
57. “क्या है, वह प्यार से भी बढ़कर आकस्मिक घटना, प्यार से भी बढ़कर शक्ति जो प्यार को संभव बनाती है, जो परिस्थिति उत्पन्न करती है, जिसमें प्यार हो सके, जिसमें दो आत्माएँ मिल सकें।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. उपन्यासकार B. शेखर C. सदाशिव D. शाम्बशिव
58. “एक प्रेम होता है, जो साष्टांग करके रास्ते में बिछ जाता है, एकहोता है जो हर समय गुदगुदाता और चुटकियाँ काटता है।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. देवदास B. सदाशिव C. देवनाथ D. शेखर
59. “ओ तू मानव, ओ आकारहीन घनीभूत भावना मात्र, जिसका मैं एक अंग हूँ, मैं अपने को, अपने प्रियों को भूलकर तेरा ही होना चाहता हूँ।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. सदाशिव B. उपन्यासकार C. देवनाथ D. शेखर
60. शेखर की बहन सरस्वती शेखर से कितने वर्ष बड़ी थी?
A. तीन वर्ष B. चार वर्ष C. पाँच वर्ष D. सात वर्ष
61. निम्नलिखित में शेखर के पिता की विशेषता नहीं थी?
A. अभिमानी और गुस्सैल B. आदर्शवादी C. शक्की स्वभाव वाले D. कठोर
62. शेखर ने किसका नाम ‘शेली’ रखा था?
A. शांति का B. कमला का C. सदाशिव का D. राघवन का
63. शेखर के पड़ोस में रहनेवाली पागल-सी लड़की कौन थी?
A. सावित्री B. कमला C. शांति D. अत्ती
64. शेखर की मौसी विद्यावती के पति का नाम क्या था?
A. देवनाथ B. देवदास C. मिस्टर लाल D. गनेसी
65. शेखर के घर की आया का नाम क्या था?
A. सालिया B. अत्ती C. गिन्नी D. जिन्निया
66. “नियमों के अनुसार चलना आसन है और संसार ऐसे व्यक्तियों का आदर भी करता है। जो नियमों से नहीं चलते किंतु नियमों की मूल प्रेरणा को समझकर अपना नियम स्वयं बनाते है, जीवन तो उन्हीं का है।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. पुरोहित B. उपन्यासकार C. शेखर D. देवनाथ
67. “प्रेम ने मनुष्य को मनुष्य बनाया, भय ने उसे समाज का रुप दिया, अहंकार ने उसे राष्ट्र में संगठित कर दिया।” उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. शेखर B. बौद्धभिक्षु C. उपन्यासकार D. हरिदत्त
68. “लोग बुरे को देखते हैं, तभी उन्हें पता लगता है कि क्या अच्छा है? बुरा नहीं तो, तो क्या पता लगे कि अच्छा क्या है?” शेखर ने यह किससे कहा?
A. शशि से B. शारदा से C. देवनाथ से D. अपने पिता से
69. कितना उन्मुक्त होगा वह स्थान, जहाँ सब कुछ तो स्वतंत्र होगा ही, ये पौधे भी स्वच्छंदता उग फूल-फल सकेंगे… और तब उसकी कल्पना के स्वर्ग को एक मूर्त आकार भी मिला और एक नाम भी मिला-जंगल।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. उपन्यासकार B. शेखर C. पुरोहित D. देवदास
70. शिक्षा क्या है? चित्रों का अनुक्रम नहीं, वह भावों का अनुक्रम है, उन भावों का जो उत्तरोत्तर उन्नति पाते जाते हैं, अधिक विस्तीर्ण और गहन होते जाते हैं।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. पुरोहित B. उपन्यासकार C. शेखर D. सदाशिव
71. “नहीं है, ईश्वर नहीं है, नहीं है।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किसका है?
A. शेखर B. देवदास C. द्वेनाथ D. बौद्धभिक्षु
72. “इस रचना को उपन्यास नहीं कहा जा सकता है। यह जीवनी, उपन्यास और दर्शन के बीच की कोई चीज है।” ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास में यह कथन किस आलोचक का है?
A. नंददुलारे वाजपेयी B. डॉ. बच्चन सिंह C. इलाचंद्र जोशी D. इन्द्रनाथ मदान
73. “शेखर जीवन का एक अध्ययन है, परंतु यह जीवन व्यक्ति का जीवन है, समाज का युग जीवन नहीं है…उसमें रस क्षीण है या यों कहें कि उसमे रस के क्षण अत्यंत विरल है।” यह कथन किस विद्वान् का है?
A. डॉ. नगेंद्र B. डॉ. बच्चन सिंह C. रामस्वरूप चतुर्वेदी D. इन्द्रनाथ मदान
74. अज्ञेय ने ‘शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास के पहला भाग का नाम क्या दिया है?
A. प्रवेश B. उत्थान C. पतन D. उत्कर्ष
सभी प्रश्नों के उत्तर:
1. A. 1941
2. C. 4
3. C. पूर्व दीप्ती शैली
4. C. व्यक्ति स्वातंत्र्य की खोज
5. D. उपर्युक्त सभी का
6. C. फांसी
7. D. मालती
8. C. अज्ञेय
9. D. विजयमोहन सिंह
10. C. डॉ. गोपालराय ने
11. A. परमानंद श्रीवास्तव
12. B. डॉ. नगेंद्र
13. C. बुद्धदेव
14. D. हरिदत्त
15. B. शशि
16. B. शशि
17. A. कमला
18. D. शाम्बशिव
19. C. विद्यावती
20. B. तैमूर
21. A. मि. गैस
22. D. देवनाथ
23. B. प्रतिभा
24. A. उषा और ईश्वर- बीज और अंकुर- प्रकृति और पुरुष- पुरुष और परिस्थिति
25. A. प्रथम खंड- धर्म और ईश्वर (उषा और ईश्वर)
26. D. शेखर: एक जीवनी
27. C. शेखर: एक जीवनी
28. D. उपरोक्त सभी
29. C. अज्ञेय
30. D. शेखर को फांसी में मछली की आँखों का सम्मोहन दिखाई देता है। (साँप की आँखों का सम्मोहन दिखाई देता है)
31. C. छः (6)
32. A. रामस्वरूप चतुर्वेदी
33. D. अज्ञेय
34. D. शशि- विद्रोही (समर्पित पात्र)
35. D. शशि शेखर से घृणा करती है। (प्रेम करती है)
36. A. मदन सिंह
37. D. शशि
38. A. शेखर
39. A. शेखर
40. D. डॉ. गोपालराय
41. B. रामस्वरूप चतुर्वेदी
42. D. धोखेबाज
43. D. यह समाजवादी उपन्यास है।
44. B. अज्ञेय
45. C. अज्ञेय
46. D. अज्ञेय
47. C. अज्ञेय
48. A. देवदास
49. B. उपन्यासकार
50. D. उपन्यासकार
51. C. कुमार
52. A. गनेसी
53. B. अत्ती
54. C. उपन्यासकार
55. D. सरस्वती
56. A. उपन्यासकार
57. B. शेखर
58. A. देवदास
59. D. शेखर
60. C. पाँच वर्ष
61. D. कठोर
62. C. सदाशिव का
63. A. सावित्री
64. A. देवनाथ
65. D. जिन्निया
66. B. उपन्यासकार
67. C. उपन्यासकार
68. D. अपने पिता
69. A. उपन्यासकार
70. B. उपन्यासकार
71. A. शेखर
72. C. इलाचंद्र जोशी
73. A. डॉ. नगेंद्र
74. B. उत्थान
जय हिंद