हिंदी मानक ‘भाषा’ पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (भाग-1)

1. ‘खड़ी बोली’ शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख किसने किया था?

A. इंशाअल्लाह खां  B. लल्लूजी लाल (प्रेमसागर में) C. सदल मिश्र     D. सदासुखलाल

2. मानकीकरण का सर्वप्रथम उल्लेख किसने किया?

A. मैक्समूलर B. गिलक्रिस्ट C. ग्रियर्सन D. एथरिंगटन

3. द्वित व्यंजनों का प्रयोग किसमें होता है?

A. कौरवी में          B. भोजपुरी में   C. अवधी में          D. मगही में

4. हिंदी राजभाषा बनाने का निर्णय किस तिथि को लिया गया था?

A. 15 अगस्त, 1947 को   B. 26 जनवरी, 1950 को C. 14 सितंबर, 1949 को   D. 14 सितंबर, 1947 को

5. बघेली बोली का संबंध किस उपभाषा से है?

A. राजस्थानी B. पूर्वी हिंदी C. बिहारी D. पश्चिमी हिंदी

6. भाषाई आधार पर सबसे पहले किस राज्य का गठन हुआ था?

A. पंजाब B. जम्मू-कश्मीर C. राजस्थान D. आंध्र प्रदेश

7. भाषा के आधार पर भारतीय राज्यों की पुनः संरचना कब की गई थी?

A. 1952 ई. B. 1953 ई. C. 1954  ई. D. 1956 ई.  

8. भाषा का मूल रूप इनमें से क्या है?

A. मौखिक B. लिखित C. मानक D. साहित्यिक  

9. मानक हिंदी का विकास किस बोली से हुआ है?

A. ब्रजभाषा B. अवधी C. राजस्थानी D. खड़ीबोली  

10. ब्रज भाषा को किस हिंदी के नाम से जाना जाता है?

A. पूर्वी हिंदी      B. पश्चिमी  हिंदी C. बिहारी हिंदी    D. पहाड़ी हिंदी

11. मगही किस उपभाषा की बोली हैं?

A. राजस्थानी B. पश्चिमी हिंदी C. पूर्वी हिंदी D. बिहारी

12. खड़ी बोली का प्राचीन नाम क्या है?

A. रेख्ता B. हिंदवी C. कौरवी D. देहलवी  

13. ब्रजभाषा का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है?

A. पैशाची B. नागर C. शौरसेनी D. अर्द्धमागधी  

14. ‘ढूँढाड़ी’ राजस्थान के किस क्षेत्र में बोली जाती है?

A. कोटा-बूँदी में            B. अलवर-भरतपुर में C. जयपुर-सवाई माधोपुर में   D. जोधपुर-बीकानेर में  

15. ‘ढूँढाड़ी’ कहाँ की बोली है?

A. उत्तरी राजस्थान की  B. दक्षिणी राजस्थान की C. पूर्वी राजस्थान की   D. पश्चिमी राजस्थान की

16. किस क्षेत्रीय अपभ्रंश से राजस्थानी भाषा का उद्भव हुआ है?

A. मागधी अपभ्रंश     B. शौरसेनी अपभ्रंश C. महाराष्ट्री अपभ्रंश   D. ब्राचड़ अपभ्रंश

17. संविधान के अनुच्छेद 351 में किस विषय का वर्णन हुआ है-

A. संघ की राजभाषा  B. उच्चतम न्यायालय की भाषा C. पत्राचार की भाषा  D. हिंदी के विकास हेतु निर्देश

18. भारतीय संविधान में किन अनुच्छेदों में राजभाषा संबंधी प्रावधानों का उल्लेख है-

A. 343 – 351 तक   B. 334 – 315 तक C. 443 – 135 तक   D. 334 – 153 तक

19. अपभ्रंश भाषा का विकास किस भाषा से हुआ है ?

A. संस्कृत  B. प्राकृत  C. अवहट्ठ  D. पालि

20. पूर्वी हिंदी का विकास इनमें से किस अपभ्रंश से हुआ है?

A. ब्राचड़ B. अर्द्धमागधी C. खस  D. मागधी 

21. कौरवी का अन्य नाम क्या है?

A. हरियाणवी B. ब्रजभाषा C. बुंदेली D. खड़ीबोली

22. भाषा के द्वारा जो कहा जाता है, उसे क्या कहते हैं?

A. काव्य  B. साहित्य  C. वाणी  D. वाड्मय

23. राजभाषा आयोग के गठन का अधिकार राष्टपति को दिया गया है। राष्ट्रपति का यह कार्य किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?

A. अनुच्छेद- 344   B. अनुच्छेद- 345 C. अनुच्छेद- 346   D. अनुच्छेद- 347

24. निम्नलिखित में से किस भाषा की प्रकृति वियोगात्मक है?

A. संस्कृत B. प्राकृत C. अपभ्रंश D. पालि

25. हिंदी की उत्पत्ति अपभ्रंश के किस रूप से मानी जाती है?

A. शौरसेनी B. ब्राचड़ C. मागधी D. खस

26. इनमें से सबसे प्राचीन भाषा किसे माना जाता है?

A. संस्कृत B. वैदिक संस्कृत C. प्राकृत D. अपभ्रंश

27. संविधान की आठवीं अनुसूची में 18 भाषाएँ थी। सन् 2003 के दिसंबर में और कितनी भाषाएँ इस सूचि में शामिल की गई?

A. एक    B. दो    C. तीन    D. चार

28. किसी सीमित क्षेत्र में बोली जानेवाली स्थानीय भाषा को क्या कहते हैं?

A. राष्ट्रभाषा B. राजभाषा C. बोली D. उपभाषा

29. संविधान के अनुसार हिंदी भारत की राजभाषा कब तक बनेगी ?

A. पाँच वर्ष बाद      B. दस वर्ष बाद C. पंद्रह वर्ष बाद     D. कोई समय निश्चित नहीं 

30. हरियाणा, हिमाचल प्रदेश आदि उत्तरी राज्यों के निवासियों और महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक आदि राज्यों के निवासियों के बीच आज हिंदी भाषा किस प्रकार की भूमिका निभा रही हैं?

A. मात्रभाषा की   B. संपर्क भाषा की C. व्यावसायिक भाषा की

D. मौखिक व्यवहार की भाषा की

31. खड़ीबोली हिंदी का विकास किस भाषा से हुआ है?

A. ब्रज  B. अवधी  C. दक्खिनी हिंदी  D. अपभ्रंश

32. ‘हाड़ौती’ राजस्थान के किस क्षेत्र में प्रचलित है?

A. कोटा-बूँदी        B. डूँगरपुर- बाँसवाड़ा C. जोधपुर-पाली     D. जोधपुर- बीकानेर

33. ‘ब्रजबुलि’ नाम से कौन सी भाषा जानी जाती है?

A. गुजराती B. पुरानी बांगला C. मराठी D. पंजाबी

34. नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना कब हुई थी?

A. 1894 ई. B. 1895 ई. C. 1893 ई. D. 1896 ई.

35. नीचे लिखे में से कौन सी बोली पूर्वी हिंदी की है?

A. मगही B. बुंदेली C. छतीसगढ़ी D. मैथिली

36. राजभाषा आयोग का गठन कब किया गया था?

A. 1955 ई. B. 1955 ई. C. 1959 ई. D. 1960 ई.

37. संविधान में राजभाषा का प्रावधान किस अनुच्छेद में है?

A. अनुच्छेद 341 में    B. अनुच्छेद 343 में C. अनुच्छेद 353 में    D. अनुच्छेद 351 में

38. राष्ट्रभाषा क्या होती है?

A. राज्यों की भाषा B. राज्य विशेष की भाषा C. राष्ट्र की राजधानी की भाषा D. राष्ट्र के लोगों की संपर्क भाषा

39. ब्राह्मी की दो शाखाएँ उत्तरी व दक्षिणी किस काल में विभाजित हुई थी?

A. गुप्तकाल B. मौर्यकाल C. तुगलक काल D. नंद काल

40. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी हैं?

A. अनु. 344 B. अनु. 342 C. अनु. 347 D. अनु. 343

41. राजभाषा अधिनियम में संशोधन कब हुआ था?

A. 1960 ई. B. 1967 ई. C. 1965 ई. D. 1969 ई.

42. देवनागरी लिपि में कितने स्वर है?

A. 10 स्वर B. 11 स्वर C. 12 स्वर D. 13 स्वर

43. ‘हिंदी’ किस भाषा का शब्द है?

A. सिंधी  B. प्राकृत  C. फ़ारसी  D. अवधी

44. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है?

A. फ़ारसी लिपि      B. रोमन लिपि C. गुरुमुखी लिपि     D. ब्रह्मी लिपि

45. राजभाषा अधिनियम कब पारित किया गया था?

A. 1963 ई. B. 1961 ई. C. 1965 ई. D. 1969 ई.

46. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत् राजभाषा आयोग का गठन किया गया?

A. अनु. 343    B. अनु. 344 (1) C. अनु. 347    D. अनु. 345 

47. केन्द्रीय हिंदी समिति का अध्यक्ष किस क्रम में इंगित है?

A. प्रधानमंत्री B. राष्ट्रपति C. गृहमंत्री D. वित्तमंत्री

48. नीचे लिखे क्रम में से कौन सा कथन सत्य है?

A. सरकारी कामकाज की भाषा को राजभाषा कहते हैं।

B. संविधान की अष्टम सूची में 15 भाषाएँ सम्मिलित हैं।

C. संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया है।

D. केंद्रीय हिंदी समीति का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है।

49. राजभाषा नियम, 1976 में ‘ख’ क्षेत्र में कौन सा राज्य सम्मिलित हैं?

A. गुजरात  B. पंजाब  C. महाराष्ट्र  D. हरियाणा

50. राजस्थानी हिंदी के अंतर्गत कौन-सी बोली नहीं आती है?

A. मालवी  B. मारवाड़ी  C. मेवाती  D. मगही

सभी प्रश्नों के उत्तर:

1. B. लल्लूजी लाल (प्रेमसागर में)

2. D. एथरिंगटन

3. A. कौरवी में 

4. C. 14 सितंबर, 1949 को  

5. B. पूर्वी हिंदी

6. D. आंध्र प्रदेश

7. D. 1956 ई. 

8. A. मौखिक

9. D. खड़ीबोली 

10. B. पश्चिमी  हिंदी

11. D. बिहारी

12. C. कौरवी

13. C. शौरसेनी

14. C. जयपुर-सवाई माधोपुर में

15. C. पूर्वी राजस्थान की  

16. B. शौरसेनी अपभ्रंश

17. D. हिंदी के विकास हेतु निर्देश

18. A. 343 – 351 तक  

19. B. प्राकृत

20. B. अर्द्धमागधी

21. D. खड़ीबोली

22. C. वाणी

23. A. अनुच्छेद- 344  

24. C. अपभ्रंश

25. A. शौरसेनी

26. B. वैदिक संस्कृत

27. D. चार

28. C. बोली

29. D. कोई समय निश्चित नहीं 

30. B. संपर्क भाषा की

31. D. अपभ्रंश

32. A. कोटा-बूँदी     

33. B. पुरानी बांगला

34. C. 1893 ई.

35. C. छतीसगढ़ी

36. A. 1955 ई.

37. B. अनु. 343 में

38. D. राष्ट्र के लोगों की संपर्क भाषा

39. A. गुप्तकाल

40. D. अनु. 343

41. B. 1967 ई.

42. B. 11 स्वर

43. C. फ़ारसी

44. D. ब्रह्मी लिपि

45. A. 1963 ई.  

46. B. अनु. 344 (1)

47. A. प्रधानमंत्री

48. A. सरकारी कामकाज की भाषा को राजभाषा कहते हैं।

49. D. भोजपुरी- पूर्वी हिंदी

50. D. मगही

जय हिंद

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.