अनेक शब्दों अथवा वाक्यांश के लिए एक शब्द : भाग-1

हिंदी में अनेक शब्दों, पदबंधों या वाक्यांशों के लिए प्रायः एक शब्द का प्रयोग किया जाता है। इससे लेखन में संक्षिप्तता आती है। संक्षेप में लिखना एक महत्वपूर्ण गुण है। जिससे लेख सुगठित हो जाता है। प्रत्येक भाषा में ऐसे अनेक शब्द होते हैं, जिनके लिए एकाधिक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे- ‘अच्छा लेख लिखने वाले व्यक्ति’ के लिए एक शब्द होगा- ‘सुलेखक’। हिंदी में प्रचलित भाषा की समृद्धि के लिए उपयोगी,  कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश नीचे दिए जा रहे हैं जो हैं –

क्र.संअनेक शब्द/ वाक्यांश एक शब्द
1.जो अनुकरण करने योग्य होअनुकरणीय
2.जो धन का दुरुपयोग करता होअपव्ययी
3.जिसे जाना न जा सकेअज्ञेय/ अज्ञात
4.जिसके आने की तिथि निश्चित न होअतिथि
5.जिसका पता न होलापता/ अज्ञात
6.जो कुछ न जानता होअज्ञ
7.जिसका आदि न होअनादि
8.जिसकी कल्पना न की जा सकेअकल्पनीय
9.जिसके सामान कोई दूसरा न होअद्वितीय
10.जहाँ पहुँचा न जा सकेअगम्य
11.जिसे जीता न जा ककेअपराजेय/ अजेय
12.जिसका अंत न होअनंत
13.जो कभी मरता ना हो/जो सदा रहेअमर
14.जिसका जन्म न हो सकेअजन्मा
15.जो कम बोलता होअल्पभाषी/मितभाषी
16.जिसकी गहराई का पता न मिल सकेअथाह
17.जो सबसे आगे रहता होअग्रगामी/ अग्रणी
18.जिसके वास का किसी को पता न होअज्ञातवास 
19.जिसका इलाज न हो सकेअसाध्य
20.जो कानून के विरुद्ध होअवैध
21.जो दिखाई न देअदृश्य
22.जिसका कोई शत्रु न होअजातशत्रु
23.जिसका मूल्य न आँका जा सकेअमूल्य
24.जो नियम के अनुसार न होअनियमित
25.जिस पर संदेह न होअसंदिग्ध
26.जिसे भुलाया न जा सकेअविस्मरणीय
27.जो इस संसार से बाहर की वस्तु होअलौकिक
28.दोपहर के बाद का समयअपराह्न
29.जिसके शरीर में हड्डियाँ शेष रह गई होअस्थिशेष
30.जिसका जन्म न होअजन्मा
31.जिस पर मुकदमा चल रहा होअभियुक्त
32.जहाँ जाना संभव न हो सकेअगम
33.जिसका इलाज न हो सकेअसाध्य
34.जिसका विश्वास न किया जा सकेअविश्वसनीय
35.जो होकर ही रहेअवश्यंभावी
36.किसी वस्तु का बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन करनाअतिश्योक्ति
37.जिसका कोई नाथ/स्वामी न होअनाथ
38.जिसका भाग्य अच्छा न होभाग्यहीन/ अभागा
39.जो कम व्यय करता होमितव्ययी
40.जिसे क्षमा नहीं किया जा सकेअक्षम्य
41.जिसे भेदा नहीं जा सकेअभेद्य
42.जिसका अनुभव इन्द्रिय द्वारा न होअतीन्द्रिय
43.जिसका कम ज्ञान होअल्पज्ञ
44.जो कुछ न करता होअकर्मण्य
45.बिना वेतन के काम करनेवालाअवैतनिक
46.बड़ा भाईअग्रज
47.एक दूसरे पर आश्रित होनाअन्योन्याश्रित
48.जिसका निर्णय न हो सका होअनिर्णीत
49.जिसकी तुलना न की जा सकेअतुलनीय
50.कम खानेवालाअल्पहारी/मिताहारी
51.जो वाणी द्वारा व्यक्त न की जा सकेअनिर्वचनीय
52.जिसका दमन न हो सकेअदम्य
53जो बात कही न जा सकेअकथनीय
54.जिसका वर्णन न किया जा सकेअवर्णनीय/वर्णनातीत 
55.अवसर के अनुसार बदल जानेवालाअवसरवादी
56.जो बात पहले कभी न हुई होअभूतपूर्व
57.दूसरे के पीछे चलने वालाअनुयायी/ अनुचर
58.जिसके पास कुछ न होअकिंचन
59.जिसे स्पर्श करना वर्जित होअस्पृश्य
60.जिसे छोड़ा या हटाया न जा सकेअपरिहार्य/ अनिवार्य
61.छह मास में एक बार होनेवालाअर्द्धमासिक
62.जिस पर अभियोग लगाया गया होअभियुक्त/ प्रतिवादी 
63.जिसमें शक्ति न होअशक्त
64.जो पहले न पढ़ा होअपठित
65.जिसकी आशा न की गई होअप्रत्याशित
66.जिसकी कोई उपमा न होअनुपम
67.जो सहन न किया जा सकेअसह्य
68.नहीं करने योग्यअकरणीय
69.जिसको काटा न जा सकेअकाट्य
70.किसी चीज को खोज करनेवालाअन्वेषक
71.मन में होने वाला ज्ञानअंतर्ज्ञान
72.अन्दर छिपा हुआअन्तर्निहित
73.जिसे किसी विषय की जानकारी न हो अनभिज्ञ
74.जो नष्ट न होने वाला होअविनाशी/ नश्वर
75.जो आँखों के सामने न होअप्रत्यक्ष
76.जिसे कभी बुढ़ापा न आएअजर
77.जो परिचित न होअपरिचित
78.जो कभी तृप्त न होअतृप्त
79.जो पढ़ा-लिखा न होअनपढ़/ निरक्षर
80.छोटा भाईअनुज
81.जिसकी गिनती न की जा सकेअगणनीय
82.जो बात कही न गई होअनकही
83.विना सोचे-समझे किया गया विश्वासअंधविश्वास
84.जिसके सामने कोई दूसरा न होअनन्य
85.बिना वेतन के काम करनेवालाअवैतनिक
86.जिसके आर-पार देखा न जा सकेअपारदर्शक
87.नई चीज की खोज करने वालाअविष्कारक
88.जिसे किसी से लगाव नहीं होनिर्लिप्त/ अलिप्त
89.राजभवन के अन्दर महिलाओं का निवासअंतःपुर
90.जिसके माता-पिता न होअनाथ
91.जिसका कोई घर (निकेतन) न होअनिकेत
92.पर्वत के ऊपर की समतल भूमिअधित्यका
93.विद्यार्थी को पढ़ाने का काम करता होअध्यापक
94.कनिष्ठा और मध्यमा के बीच की ऊँगलीअनामिका
95.जिस पेड़ के पत्ते झड़ गए होअपर्ण
96.किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु  अमानत
97.जिसकी थाह का पता न हो सकेअथाह
98.जो अपनी बात से टले  नहींअटल
99.अपनी हत्या स्वयं करनाआत्महत्या
100.अपनी प्रशंसा करने वाला आत्मश्लाघी
101.आकाश में घूमनेवालानभचर/ आकाशचारी
102.अतिथि का सत्कारआतिथ्य
103.आज्ञा का पालन करनेवालाआज्ञाकारी
104.दूसरे देश से वस्तुओं का मँगाया जानाआयात
105.जो तत्काल कविता कर सके आशुकवि
106.आकाश को चुमने वालाआकाशचुंबी
107.भूतों अथार्त जीवों द्वारा होने वाला दुःख आधिभौतिक
108.दैव अथवा प्रकृति द्वारा होने वाला दुःखआधिवैदिक
109.किसी मत का सर्वप्रथम प्रवर्तन करेवालाआदि प्रवर्तक
110.आभार मानने वालाआभारी
111.जिसका पति परदेश से लौटा होआगत पतिका
112.अपराधों से संबंधितआपराधिक
113.जो आलोचना के योग्य होआलोचक
114.आत्मा और ईश्वर से संबंध रखने वालाआध्यात्मिक
115.अतिथि की सेवा करने वालाआतिथेय
116.आदि से लेकर अंत तकआधोपांत
117.जिसे विश्वास या दिलासा दिलाया गया होआश्वस्त
118.आत्मा और ईश्वर से संबंध रखने वालाआध्यात्मिक
119.आशा से अधिक आशातीत
120.अकस्मात या एकाएक घटित होने वालाआकस्मिक
121.जो दूसरों की उन्नति देखकर जलता होईर्ष्यालु
122.जो इंद्रियों से परे होइन्द्रियातीत
123.उत्तर और पूर्व के बीच की दिशाईशान/ईशान्य
124.इंद्रियों को वश में रखनेवालाइंद्रियजीत
125.जो इंद्र पर विजय प्राप्त कर चुका होइंद्रजीत
126.इस लोक से संबंधितइहलौकिक
127.जिस भूमि में कुछ भी पैदा नहीं होऊसर
128.ऊपर की ओर आनेवालाउर्ध्वगामी
129.सूर्योदय से पहले का समयउषाकाल
130.जो छाती के बल चलता होउरग
131.जो बाद में अधिकारी (हकदार) बनेउत्तराधिकारी
132.जिस पर उपकार किया गया होउपकृत
133.जो इस लोक से संबंधित होऐहिक/ऐहलौकिक
134.जो दिन में एक बार भोजन करता होएकाहारी
135.जो केवल एक आँख वाला होएकाक्ष
136.जो व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता हो ऐच्छिक
137.इतिहास से संबंधितऐतिहासिक
138.जो इंद्रियों से संबंधित होऐन्द्रिय
139.जो उपनिषदों से संबंधित होऔपनिषदिक
140.काम से जी चुरानेवालाकामचोर
141.जिसे कभी लज्जा शर्म नहीं आती होनिर्लज्ज, बेशर्म
142.जो धर्म का काम करेधर्मात्मा
143.जो काम करने में सरल होसुकर
144.दिन में होनेवालादैनिक
145.जिसका कोई अर्थ नहीं होनिरर्थक
146.उपकार को मानने वालाकृतज्ञ
147.जिसका रूप अच्छा न होकुरूप
148.जो उच्च कुल में पैदा हुआ होकुलीन
149.जो कल्पना से परे होकल्पनातीत
150.जो सभी का प्रिय होसर्वप्रिय
151.भाग्य पर भरोसा रखने वाला  भाग्यवादी
152.जिसमें विष होविषैला
153.हिंसा करनेवालाहिंसक
154.जिसकी तीन भुजाएँ होंत्रिभुज
155.जिसके मन में कोई कपट न होनिष्कपट
156.जिसकी आत्मा महान होमहात्मा
157.अत्यंत सुन्दर स्त्रीरूपसी
158.हाथ से लिखा हुआहस्तलिखित
159.जिसके हाथ में वज्र होवज्रपाणी
160.छात्रों के रहने का स्थानछात्रावास
161.जो किसी के पक्ष में न होतटस्थ
162.सुख की इच्छा रखने वालासुखार्थी
163.आँखों के सामने होने वालाप्रत्यक्ष
164.जो स्वयं पैदा हुआ होस्वयंभू
165.जंगल में स्वयं लगने वाली आगदावाग्नि
166.जो अभी-अभी पैदा हुआ होनवजात
167.जिसकी परीक्षा ली जा चुकी होपरीक्षित
168.जिसका आचरण अच्छा हैसदाचारी
169.जिस पुरुष की पत्नी की मृत्यु हो गई होविधुर
170.मांस खाने वालामांसाहारी
171.जो क्षमा करने योग्य होक्षम्य
172.बड़ी इमारत के टूटे-फूटे भागखंडहर
173.प्रशंसा करने योग्यप्रशंसनीय
174.पश्चिम से संबंध रखने वालापाश्चात्य
175.वीर पुत्र को जन्म देनेवाली मातावीरप्रसू
176.खून से रंगा हुआरक्तरंजित
177.सौतेली माँविमाता
178.बहुत समय तक बना रहने वालाचिरस्थायी
179.जो जन्म से अंधा होजन्मांध
180.जिसकी आयु बहुत लंबी होदीर्घायु
181.आँखों के सामने न होने वालापरोक्ष
182.शक्ति का उपासकशाक्त
183.जिसका जन्म दो बार हुआ होद्विज
184.जो पूरी तरह से बर्बाद हो गया होध्वस्त
185.आकाश में विचरने वालानभचर
186.पाप करने के बाद स्वयं दंड पाने वालाप्रायश्चित 
187.दूसरों का भला करने वालापरोपकारी
188.जो बहुत से रूप धारण करता होबहुरुपिया
189.शरीर संबंधीकायिक/ दैहिक
190.रजोगुण संबंधीराजसी
191.नीति जानने वालानीतिज्ञ
192.जो मोह न करता होनिर्मोही
193.बुरे चरित्र वालादुष्चरित्र
194.दर्शनशास्त्र को जाने वालादार्शनिक
195.जहाँ पहुँचना कठिन होदुर्गम
196.सदा सत्य बोलने वालासत्यवादी
197.जीवनदान देनेवाला औषधिप्राणदा
198.जिसकी मीन/ मछली जैसे आँखें होमीनाक्षी
199.जिसने यश प्राप्त किया होयशस्वी
200.लोहे के सामान दृढ़ निश्चय वालालौहपुरुष

जय हिन्द

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.