मुहावरे और अर्थ : भाग-1 (01 से 195 तक)

मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। मोटे तौर पर जिस सुगठित शब्द-समूह से लक्षणाजन्य और कभी-कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है उसे मुहावरा कहते हैं। कई बार ये व्यांग्यात्मक भी होते हैं। मुहावरे भाषा को रुचिकर, सुदृढ़ और गतिशील बनाते है। मुहावरों के प्रयोग से भाषा में एक अद्भुत चित्रमयता आती है।

दूसरे शब्दों में, “जो वाक्यांश अपने साधारण अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को व्यक्त करता है उसे मुहावरा कहते हैं।” इसमें धाराप्रवाहता होने के कारण इसे ‘वाग्धारा’ भी कहा जाता है। ‘मुहावरा’ की सबसे अधिक व्यापक तथा सन्तोषजनक परिभाषा डॉ. ओमप्रकाश गुप्त ने निम्न शब्दों में दी है-

“प्रायः शारीरिक चेष्टाओं, अस्पष्ट ध्वनियों और कहावतों अथवा भाषा के कतिपय विलक्षण प्रयोगों के अनुकरण या आधार पर निर्मित और अभिधेयार्थ से भिन्न कोई विशेष अर्थ देने वाले किसी भाषा के गठे हुए रूढ़ वाक्य, वाक्यांश या शब्द-समूह को मुहावरा कहते हैं।” जैसे-

1. नौ दो ग्यारह हो जाना – भाग जाना

2. अगर-मगर करना – हुज्जत करना

3. अपना उल्लू सीधा करना – अपना मतलब निकालना

4. एक आँख से देखना – समान दृष्टि से देखना

5. कलम तोड़ना – लिखने में कमाल करना  उपर्युक्त परिभाषाओं और उदाहरणों से निम्न बातें स्पष्ट होती है-

मुहावरे का शाब्दिक अर्थ है ‘अभ्यास’ मुहावरा वह वाक्यांश है, जो अपने शाब्दिक अर्थों से भिन्न लोकाभ्यास के रूप में किसी विशिष्ट संदर्भ में रूढ़ होकर प्रयोग किया जाता है।

इसका प्रयोग कभी वाक्य के आरंभ में, कभी बीच में और कभी अंत में किया जाता है। इसके प्रयोग से भाषा-सौष्ठव और अर्थ का प्रभाव बढ़ जाता है।

मुहावरें वाक्यांश होते है। इनका शाब्दिक अर्थ नहीं, अपितु सांकेतिक अर्थ ही ग्रहण किया जाता है।

मुहावरों में प्रयुक्त शब्दों के स्थान पर उनके पर्यायवाची या समानार्थक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। ये अपना अर्थ स्पष्ट करने के लिए वाक्य पर आश्रित होते हैं।

इनका अक्षरश: अनुवाद दूसरी भाषा में नहीं हो सकता है। यहाँ हम कुछ मुहावरे और उसके अर्थ को देखते हैं जो परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं-

क्र.संमुहावरे  अर्थ  
1.अगर-मगर करनाटालमटोल करना बहाना बनाना
2.अपना उल्लू सीधा करनाअपना मतलब निकालना
3.अपना-सा मुँह लेकर रह जानालज्जित होना
4.अपनी खिचड़ी अलग पकानासाथ मिलकर नहीं रहना
5.अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बननाअपनी प्रशंसा स्वयं करना
6.अपने पाँव पर आप कुल्हाड़ी मारनाअपनी हानि स्वयं करना
7.अक्ल पर पत्थर पड़नाबुद्धि से काम न लेना
8.अंग-अंग ढीला होनाबहुत थक जाना
9.अंगारे उगलनाक्रोध में कठोर वचन बोलना
10.अँगूठा दिखानासमय पड़ने पर मना कर देना
11.अंग-अंग मुस्कानाअति प्रसन्न होना
12.अनुनय विनय करनाप्रार्थना करना
13.अक्ल का दुश्मनमुर्ख व्यक्ति
14.अँधेरे घर का उजालाइकलौता पुत्र
15.अंधे की लाठीएकमात्र सहारा
16.अक्ल चरने जानाबुद्धिहीनता का काम करना
17.आँचल पसारनाप्रार्थना करना
18.आकाश-पातल एक करनाबहुत परिश्रम करना
19.आसमान पर चढ़नाबहुत अभिमान करना
20.आसमान सर पर उठानाबहुत शोर करना
21.आड़े हाथों लेनाखरी-खरी सुनाना
22.आकाश से बातें करनाबहुत ऊँचा होना
23.अपने से बाहर होनाक्रोध से सुद्ध-बुद्ध खो बैठना 
24.आँसू पोछनाधीरज दिलाना
25.आँखों में धूल झोकनाधोखा देना
26.आँखें बिछानाबहुत आदर-सम्मान करना
27.आँखें चुरा लेनाअनदेखा कर देना
28.आँखों से गिरनासम्मान घटना
29.आँखों में खटकनाबुरा लगना
30.आँखें तरसनाकिसी को देखने की तीव्र इच्छा होना
31.आँखें खुलनाहोश आना
32.आँखें दिखानाक्रोध करना
33.आँखें चार होनादोनों का एक दूसरे को देखना
34.आँखें पथरा जानाराह देखते बहुत थक जाना
35.आँखें उठानाबुरी दृष्टि से देखना
36.आँखों पर पर्दा पड़नाधोखा देना
37.आँखों का तारा होनाबहुत प्यारा होना
38.आँच नही आने देनाहानि नहीं होने देना
39.आँखें फेरनापरवाह नहीं करना
40.आस्तीन का साँप होनाकपटी मित्र होना
41.आसमान पर थूकना  निर्दोष को लांछन लगाना
42.आग बबूला होनाबहुत क्रोध करना
43.आकाश-पातल का अंतर होना बहुत अधिक अंतर होना
44.आग में घी डालनाक्रोध को और भड़काना
45.इधर-उधर की हाँकनाव्यर्थ की गप्पें मारना
46.ईंट का जबाब पत्थर से देनादुष्ट की दुष्टता से बढ़-चढ़कर दुष्टता करना
47.ईद का चाँद होनाबहुत दिनों के बाद दिखाई देना
48.ईंट से ईंट बजानानष्ट करना
49.उल्लू बनानामूर्ख बनाना
50.उन्नीस-बीस का अंतर होनाबहुत थोडा अंतर होना
51.उल्टी गंगा बहानाविपरीत काम करना
52.उँगली पर नचानाअच्छी तरह वश में करना
53.उँगली उठानादोष निकालना
54.उड़ती चिड़िया पहचाननाबहुत अनुभवी होना
55.ऊँट के मुँह में जीराअधिक खाने वाले को कम देना
56.एक आँख से देखनासामान दृष्टि से देखना
57.एक ही लकड़ी से हाँकनासबसे एक जैसा व्यवहार करना
58.एड़ी चोटी का जोड़ लगानाबहुत प्रयत्न करना
59.एक ही थैले के चट्टे-बट्टेएक जैसा होना
60.ओखली में सिर देना  जानबुझकर आपत्ति मोल लेना
61.कमर बाँधनातैयार होना
62.कलम तोड़नालिखने में कमाल करना
63.कठपुतली बननादूसरों के इशारे पर चलना
64.कलेजा मुँह को आनाबहुत दुखी होना
65.कान पर जूँ न रेंगनाथोड़ा भी असर नहीं पड़ना
66.कान कतरनाबढ़-चढ़कर काम करना
67.कान भरनाचुगली करना
68.काँटे बिछानाबाधा डालना
69.कीचड़ उछालनादूसरों का निरादर करना
70.कफन बाँधकर चलनामौत से नहीं डरना
71.कलेजा ठण्डा होनासंतोष होना
72.कलई खुलनाभेद सामने आना
73.कलेजे पर साँप लोटनाईर्ष्या से जलना
74.काया पलट होनाबिलकुल बदल जाना
75.कान काटनाबहुत चलाक होना
76.काम आनायुद्ध में मरना
77.कमर कसनातैयार होना
78.कोरा जबाब देनासाफ़ इनकार करना
79.कंचन बरसनाबहुत लाभ होना
80.खून का प्यासा होनाजान लेने पर उतारू होना
81.खाक में मिलानानष्ट करना
82.खाक छाननामारे-मारे फिरना
83.खरी-खोटी सुनानाबुरा वचन कहना
84.खरी-खरी सुनानासच्ची-सच्ची कहना
85.खटाई में पड़नाकुछ भी निर्णय नहीं होना 
86.खून का घूँट पीकर रह जानागुस्सा सहन करना
87.खून खौलनाजोश में आना
88.गागर में सागर भरनाथोड़े शब्दों में बहुत कुछ कहना
89.गड़े मुर्दे उखाड़नाबीती बातों को ढ़ोना
90.गरदन पर सवार होनापीछा नहीं छोड़ना
91.गिरगिट की तरह रंग बदलनासिद्धांत हीन होना
92.गाँठ बाँधनाअच्छी तरह याद रखना
93.गुदड़ी का लालसामान्य स्थान पर बैठा गुणी व्यक्ति
94.गाल बजानाडींग हाँकना 
95.गुड़ गोबर होनाबात बिगड़ जाना
96.घोड़े बेचकर सोनागहरी नींद में सोना
97.घुटने टेकनाहार मान लेना
98.घी के दिए जलानाख़ुशी मनाना
99.घाव हरा होनाभूला हुआ दुःख याद आना
100.घाट-घाट का पानी पीना  देश-विदेश का व्यापक अनुभव प्राप्त होना
101.घाव पर नमक छिड़कनादुखी को और भी दुखी करना
102.घर में गंगा बहनासुविधा होना
103.घर फूँक तमाशा देखनाअपना नाश करके मस्ती में रहना
104.घड़ों पानी पड़नाबहुत लज्जित होना
105.चाँद पर थूकनानिर्दोष पर दोष लगाना
106.चैन की बंशी बजानासुख से रहना
107.चिकना घड़ानिर्लज्ज, कहने-सुनने का असर नहीं होना
108.चेहरे पर हवानियाँ उड़नाडर जाना
109.चूड़ियाँ पहननाकायर बनना
110.चौकड़ी भुलनामस्ती भूल जाना
111.चल बसनापरलोक सिधारना
112.चिराग लेकर ढूँढ़नाकठिनाई से मिलना
 चिराग (दीपक) तले अँधेरामहत्वपूर्ण स्थान के नीचे अपराध का पनपना
113.चादर से बाहर पेर पसारनाआय से अधिक व्यय करना
115.चार चाँद लगनाप्रतिष्ठा बढ़ना
116.चुल्लू भर पानी में डूब मरनाबहुत शर्म महसूस करना
117.छठी का दूध याद दिलानाभारी संकट में पड़ना
118.छक्के छुड़ानाबुरी तरह हराना
119.छाती पर मूँग दलनाजान-बुझकर दुःख देना  
120.छाती पर साँप लोटनाबहुत ईर्ष्या होना
121.छाती पर पत्थर रखनाचुपचाप आपत्ति सहन करना
122.छिपा रुस्तम देखने में साधारण, वास्तव में गुणी
123.जमीन पर पैर न रखनाअधिक घमंड होना
124.जले पर नमक छिड़कनादुखी को और भी दुखी करना
125.जहर का घूँट पीनाअपमान सहन करना
126.जमीन आसमान एक कर देनाप्रयत्न करने में कोई कसर नही छोड़ना
127.जहर उगलनाईर्ष्यापूर्ण बातें करना
128.जान पर खेलनाजोखिम उठाना
127.जान के लाले पड़नाविपत्ति में फँसना
129.जूतियाँ चटकानाइधर-उधर बेकार की घूमना
130.झक मारनाव्यर्थ समय बिताना
131.झंडा गाड़नाअधिकार जमा लेना
132.झमेले में पड़नाझंझट में फसना
133.झाँसा देनाधोखा देना
134.टस से मस न होनातनिक भी प्रभावित न होना
135.टका-सा जवाब देनासाफ़ इनकार कर देना
136.टाँग अड़ानाविघ्न डालना
137.टेढ़ी खीरकठिन काम
138.ठन-ठन गोपाल बिलकुल कंगाल
139.ठिकाने लगानाजलाना या दफनाना
140.ठोकरें खानाभूल के कारण कष्ट उठाना
141.टीका-टिप्पणी करनाआलोचना करना
142.टुकुर-टुकुर देखनाटकटकी लगाकर देखना
143.डंका बजानाप्रभाव होना
144.डंके की चोट पर कहनासरे-आम कहना
145.डींग मारना/ हाँकनाअपनी झूठी प्रशंसा करना
146.डूब मरनाबहुत लज्जित होना
147.डूबते को तिनके का सहारासंकट में फँसे व्यक्ति को सहायता देना
148.डेढ़ ईंट की मस्जिद बनानाअलग रहना
149.ढाक के तीन पातकभी कोई विशेषता नहीं होना
150.ढोल पीटनापत्राचार करना
151.ढर्रे पर आनारास्ते पर आना
152.तलवे चाटनाचापलूसी करना
153.ताक में रहनामौका ढूँढ़ना
154.ताँता बाँधनालाइन लगाना
155.तिल का ताड़ बनानाछोटी बात को बड़ी बनना
156.तूती बोलनाबहुत प्रभाव होना
157.तितर-बितर हो जानाबिखर जाना
158.तिल रखने की जगह नहीं होनाअधिक भीड़ होना
159.तीन-पाँच करना टालमटोल करना
160.तिलांजलि देनाछोड़ देना
161.थूककर चाटनावचन से फिर जाना
162.थाली का बैंगनसिद्धांतहीन व्यक्ति
163.दर-दर भटकनाजगह-जगह घूमना
164.दम भरनाअभिमान से कहना
165.दांग रह जानाआश्चर्य चकित हो जाना
166.दबे पाँव निकल जानाचुपचाप चले जाना
167.दम में दम आनाशांति प्राप्त होना
168.दम मारने की फुर्सत न होनाजरा भी फुरसत नहीं मिलना
169.दम घुटनासाँस लेने में कठिनाई होना
170.दाई से पेट छिपानाजाननेवाले से भेद छिपाना
171.डाल नहीं गलनावश नहीं चलना
172.दाँत खट्टे करनानीचा दिखाना/ हराना
173.दाँतों टेल उँगली दबानाचकित रह जाना
174.दाल में काला होनासंदेह करना
175.दाँत तोड़नाबुरी तरह पीटना
172.दाँत काटी रोटी होनाघनिष्ठ मित्रता होना
176.दाग़ लगानाकलंक लगाना
177.दाने-दाने को मोहताज होनाभूखे मरना
178.दो नाव पर सवार होनाकिधर का भी नहीं होना
179.दिन फिरनाभाग्य पलटना
180.दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करनातीव्र गति से उन्नति करना
181.दो टूक जवाब देनासाफ़-साफ़ जवाब देना
182.दुम दबाकर भागनाडरकर भाग जाना
183.दौड़ धूप करनाकठिन परिश्रम करना
184.दाल-भात में मूसलचंदव्यर्थ में दखल देनेवाला
185.दो दिन का मेहमानमृत्यु निकट होना
181.दूध का दूध पानी का पानीठीक-ठीक न्याय करना
186.दाल में काला होना गड़बड़ होना
187.धज्जियाँ उड़ानादोष निकालना/दुर्गति करना
188.धाक ज़मानाप्रभाव ज़माना/रोब ज़माना  
189.धूप में बाल सफ़ेद न करनाबहुत अनुभवी होना
190.धरती पर पाँव न पड़नाअभिमान में रहना
191.धूल फाँकनाव्यर्थ में भटकना
192.नमक-मिर्च लगानातनिक सी बात को बढ़ाकर कहना
193.नाक कटनाइज्जत चले जाना
194.नाक में दम करनातंग करना/ सताना
195.नाकों चने चबानाबहुत तंग होना

जय हिन्द

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.