1. गोदान उपन्यास का प्रकाशन वर्ष क्या है?
(अ) 1935 ई.
(ब) 1936 ई.
(स) 1937 ई.
(द) 1938 ई.
2. गोदान उपन्यास में कुल कितने प्रकरण हैं”
(अ) 36 प्रकरण
(ब) 37 प्रकरण
(स) 38 प्रकरण
(द) 39 प्रकरण
3. ‘गोदान’ उपन्यास का नायक का नाम है?
(अ) मेहता
(ब) राय साहब
(स) गोबर
(द) होरी
4. होरी के गाँव का नाम था?
(अ) सेमरी
(ब) बेलारी
(स) मऊ
(द) झूँसी
5. खन्ना की पत्नी का नाम क्या था?
(अ) शर्मीला
(ब) मालती
(स) गोविंदी
(द) कनकलता
6. धनिया को कितने संताने हुई थी?
(अ) 6
(ब) 7
(स) 8
(द) 9
7. बेलारी और सेमरी गाँव के बीच की दूरी कितनी थी?
(अ) 4 मील
(ब) 5 मील
(स) 6 मील
(द) 7 मील
8. भोला होरी से कितने वर्ष बड़ा था?
(अ) 8 वर्ष
(ब) 10 वर्ष
(स) 12 वर्ष
(द) 14 वर्ष
9. होरी ने भोला से गाय कितने रुपयों में ली थी?
(अ) 20 रुपये में
(ब) 90 रुपये में
(स) 80 रुपये में
(द) 70 रुपये में
10. होरी ने आलू बोने के लिए दातादीन पंडित से कितने रुपये लिए
थे?
(अ) 30 रुपये
(ब) 40 रुपये
(स) 50 रुपये
(द) 60 रुपये
11. ‘गोदान’ उपन्यास में ‘सभा चतुर’ आदमी किसे कहा गया है?
(अ) मेहता को
(ब) ओंकारनाथ को
(स) झिंगुरी को
(द) राय साहब को
12. गोबर के काम से खुश होकर मिर्जा खुर्शेद ने उसे कितने रुपये
में नौकरी पर रख लिया?
(अ) 10 रुपये में
(ब) 15 रुपये में
(स) 20 रुपये में
(द) 25 रुपये में
13. राय साहब के कारकुन का नाम क्या था
(अ) पटेश्वरी
(ब) नाहर सिंह
(स) झिंगुरी सिंह
(द) नोखेराम
14. ओंकार नाथ की पत्नी का क्या नाम था?
(अ) गोमती
(ब) माधवी
(स) सरस्वती
(द) लक्ष्मी
15. होरी के गाँव में पशु-चिकित्सा का आचार्य किसे कहा जाता था?
(अ) पटेश्वरी को
(ब) झिंगुरी सिंह को
(स) मातादीन को
(द) दातादीन को
16. होरी की पुत्री सोना का विवाह किस गाँव में तय हुआ था/
(अ) झूँसी
(ब) सोनारी
(स) सेवरी
(द) सेमरी
17. इस ज़माने में मोटा होना बेहयाई है। सौ को दुबला करके तब
एक मोटा होता है। ऐसे मोटेपन से क्या सुख?” यह कथन किसका है?
(अ) होरी का
(ब) राय साहब का
(स) खन्ना का
(द) ओंकारनाथ का
18. व्यामशाला आयोजन के लिए सूर्य प्रताप सिंह द्वारा कितने रुपये
दिए गए?
(अ) 3 हजार
(ब) 4 हजार
(स) 5 हजार
(द) 6 हजार
19. सिलिया के पिता का नाम क्या था?
(अ) रमजू
(ब) हरखू
(स) भावनिया (द) मथुरा
20. होरी के पास अपनी कितनी जमीन थी ?
(अ) 5 बीघा
(ब) 6 बीघा
(स) 7 बीघा
(द) 8 बीघा
21. भोला के पुत्रों के क्या नाम थे?
(अ) जंगी व नागेश
(ब) नागेस व रमजू
(स) कामता व नागेस
(द) जंगी व कामता
22. प्रसव के दौरान झुनिया की देखरेख किसने की थी?
(अ) चुहिया ने
(ब) लतिया ने
(स) दुलारी ने
(द) जंगी व कामता ने
23. राय साहब के पूत का नाम क्या था?
(अ) रुद्रपाल
(ब) महीपाल
(स) सूर्य कुमार
(द) देवपाल
24. सिलिया के पुत्र का नाम क्या था?
(अ) श्यामू
(ब) मौजू
(स) रामू
(द) हरखिया
25. मालती के बहनों के क्या नाम थे?
(अ) सरोज व सुमित्रा
(ब) सुमित्रा व निवेदिता
(स) वरदा व सरोज
(द) वरदा व सुमित्रा
26. गोदान उपन्यास में ‘नवयुग की साक्षात् प्रतिमा’ किसे कहा गया
है?
(अ) मेहता को
(ब) मालती को
(स) राय साहब को
(द) ओंकार नाथ को
27. मालती ने डॉक्टरी की पढ़ाई कहा से की थी?
(अ) फ़्रांस से
(ब) अमेरिका से
(स) जापान से
(द) इंग्लैंड से
28. कुँवर दिग्विजय सिंह की पत्नी का देहांत किस बिमारी से हुआ
था?
(अ) कैंसर से
(ब) लू लगने से
(स) यक्ष्मा से
(द) डेंगू से
29. ओंकारनाथ निम्नलिखित में से किस पत्र के संपादक थे?
(अ) बिजली
(ब) विचारप्रभा
(स) स्वतंत्र भारत
(द) प्रजा सेवक
30. राय साहब के पुत्री का नाम क्या था?
(अ) ललिता
(ब) मीनाक्षी
(स) अलका
(द) कामिनी
31. निम्न में से कौन सा कथन और उसका वक्ता सुमेलित नहीं है?
(अ) बिन घरनी घर भूत का डेरा- होरी
(ब) संपत्ति और सहृदयता में बैर है- रायसाहब
(स) यह गृहस्ती का जंजाल है, सोने की हँसिया- भोला
(द) समाज व्यक्ति से ही बनता है- ओंकारनाथ
32. निम्नलिखित में से किस आलोचक ने गोदान को अप्रत्यक्ष रूप
से समाजवादी रचना कहा है?
(अ) मन्मथनाथ गुप्त ने
(ब) हंसराज रहबर ने
(स) इन्द्रनाथ मदान ने
(द) गंगाप्रसाद विमल ने
33. ‘गोदान यदि मैं लिखता’ के रचनाकार हैं?
(अ) अज्ञेय
(ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(स) डॉ. नगेंद्र
(द) प्रभाकर माचवे
34. किसने प्रेमचंद को कबीर के बाद दूसरा बड़ा व्यंग्यकार कहा है?
(अ) रामविलास शर्मा
(ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(स) डॉ. नगेंद्र
(द) डॉ. नामवर सिंह
35. किसने गोदान को ‘वर्ग संघर्ष की कथा’ कहा है?
(अ) नंददुलारे वाजपेयी ने
(ब) इंद्रनाथ मदान ने
(स) गंगा प्रसाद विमल ने
(द) ‘ब’ और ‘स’ दोनों ने
36. किसने गोदान को वातावरणीय उपन्यास कहा है?
(अ) रामखेलावन पांडेय ने
(ब) नलिन विलोचन शर्मा ने
(स) मोहन अवस्थी ने
(द) डॉ. बच्चन सिंह ने
गोदान उपन्यास महत्वपूर्ण तथ्य:
- ‘गोदान’ उपन्यास का प्रकाशन वर्ष 1936 ई. है।
- ‘गोदान’ की रचना में 4 वर्षों का समय लगा था।
- ‘गोदान’ प्रेमचंद का अंतिम उपन्यास है।
- डॉ. गोपाल राय के अनुसार गोदान की पात्रों की संख्या 84 है। जिसमे 56 पुरुष पात्र और 28 स्त्री पात्र हैं।
- होरी के पास 5 बीघा जमीन थी।
- सेमरी से बेलारी गाँव की दूरी 5 मिल थी।
- राय साहब सेमरी के रहनेवाले थे। राय साहब का पूरा नाम- अमरपाल सिंह था।
- होरी ‘बेलारी’ का रहनेवाला था।
- ‘सेमरी’ और ‘बेलारी’ दोनों अवध प्रांत का गाँव था।
- गोदान उपन्यास में झुनिया के पति की बंबई में दूध की दुकान थी।
- “साईत भिनसार हो रहा है।” इस पंक्ति में ‘भिनसार’ का अर्थ सबेरा है।
- हीरा की पत्नी का नाम ‘पुन्नी’ था।
- चौधरी होरी को बाँस लेने के बदले में साढ़े सात रुपये दिए थे।
- होरी ने मँगरू साह से बैल खरीदने के लिए 60 रुपये लिये थे।
- पंडित दातादीन 70 वर्ष के थे।
- झुनिया के पिता का नाम भोला था।
- ‘गपडू’ एक कश्मीरी था।
- मिस्टर प्रो. मेहता दर्शनशास्त्र के अध्यापक थे।
- पंडित ओंकारनाथ बिजली पत्र के संपादक थे।
- गोदान उपन्यास में श्याम बिहारी तंखा बीमा कंपनी में दलाली का काम करते थे।
- मिस्टर खन्ना की पत्नी का नाम- कामिनी था।
- झिंगुरीसिंह और पटेश्वरी गाँव के साहूकार है।
- मातादीन और दातादीन ब्रह्मण बाप के बेटे है।
- खन्ना मिल का मालिक है।
सभी प्रश्नों के उत्तर:
1. (ब) 1936 ई.
2. (अ) 36 प्रकरण
3. (द) होरी
4. (ब) बेलारी
5. (स) गोविंद
6. (अ) 6
7. (ब) 5 मील
8. (ब) 10 वर्ष
9. (अ) 20 रुपये में
10. (अ) 30 रुपये
11. (द) राय साहब को
12. (ब) 15 रुपये में
13. (द) नोखेराम
14. (अ) गोमती
15. (स) मातादीन को
16. (ब) सोनारी
17. (अ) होरी का
18. (स) 5 हजार
19. (ब) हरखू
20. (अ) 5 बीघा
21. (द) जंगी व कामता
22. (अ) चुहिया ने
23. (अ) रुद्रपाल
24. (स) रामू
25. (स) वरदा व सरोज
26. (ब) मालती को
27. (द) इंग्लैंड से
28. (स) यक्ष्मा से
29. (अ) बिजली
30. (ब) मीनाक्षी
31. (द) समाज व्यक्ति से ही बनता है- ओंकारनाथ
32. (ब) हंसराज रहबर ने
33. (स) डॉ. नगेंद्र
34. (अ) रामविलास शर्मा
35. (द) ‘ब’ और ‘स’ दोनों ने
36. (अ) रामखेलावन पांडेय ने
जय हिंद