मुहावरे और अर्थ : भाग-2 (196 से 330 तक)

मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। मोटे तौर पर जिस सुगठित शब्द-समूह से लक्षणाजन्य और कभी-कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है उसे मुहावरा कहते हैं। कई बार ये व्यांग्यात्मक भी होते हैं। मुहावरे भाषा को रुचिकर, सुदृढ़ और गतिशील बनाते है। मुहावरों के प्रयोग से भाषा में एक अद्भुत चित्रमयता आती है।

दूसरे शब्दों में, “जो वाक्यांश अपने साधारण अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को व्यक्त करता है उसे मुहावरा कहते हैं।” इसमें धाराप्रवाहता होने के कारण इसे ‘वाग्धारा’ भी कहा जाता है। ‘मुहावरा’ की सबसे अधिक व्यापक तथा सन्तोषजनक परिभाषा डॉ. ओमप्रकाश गुप्त ने निम्न शब्दों में दी है-

“प्रायः शारीरिक चेष्टाओं, अस्पष्ट ध्वनियों और कहावतों अथवा भाषा के कतिपय विलक्षण प्रयोगों के अनुकरण या आधार पर निर्मित और अभिधेयार्थ से भिन्न कोई विशेष अर्थ देने वाले किसी भाषा के गठे हुए रूढ़ वाक्य, वाक्यांश या शब्द-समूह को मुहावरा कहते हैं।” जैसे-

1. नौ दो ग्यारह हो जाना – भाग जाना

2. अगर-मगर करना – हुज्जत करना

3. अपना उल्लू सीधा करना – अपना मतलब निकालना

4. एक आँख से देखना – समान दृष्टि से देखना

5. कलम तोड़ना – लिखने में कमाल करना  उपर्युक्त परिभाषाओं और उदाहरणों से निम्न बातें स्पष्ट होती है-

मुहावरे का शाब्दिक अर्थ है ‘अभ्यास’ मुहावरा वह वाक्यांश है, जो अपने शाब्दिक अर्थों से भिन्न लोकाभ्यास के रूप में किसी विशिष्ट संदर्भ में रूढ़ होकर प्रयोग किया जाता है।

इसका प्रयोग कभी वाक्य के आरंभ में, कभी बीच में और कभी अंत में किया जाता है। इसके प्रयोग से भाषा-सौष्ठव और अर्थ का प्रभाव बढ़ जाता है।

मुहावरें वाक्यांश होते हैं। इनका शाब्दिक अर्थ नहीं, अपितु सांकेतिक अर्थ ही ग्रहण किया जाता है।

मुहावरों में प्रयुक्त शब्दों के स्थान पर उनके पर्यायवाची या समानार्थक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

ये अपना अर्थ स्पष्ट करने के लिए वाक्य पर आश्रित होते हैं।

इनका अक्षरश: अनुवाद दूसरी भाषा में नहीं हो सकता है। यहाँ हम कुछ मुहावरें और अर्थ को देखते है जो परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं-

क्र.संमुहावरे  अर्थ  
196.नानी याद आ जानाहोश ठिकाने आना
197.नाक में नकेल डालनावश में करना
198.नाम कमानायश प्राप्त करना
199.नाक रगड़नाखुशामत करना
200.निन्यानवे के फेर में पड़नाधन के लोभ में फँसना
201.नीचा दिखानाघमंड तोड़ना
202.नींव डालनाशुभ कार्य आरंभ करना
203.नींद हराम होनापरेशान होना/ व्यर्थ जागना
204.नौ दो ग्यारह होनासरपट भागना
205.नाक-भौं चढ़ानाघृणा प्रकट करना
206.नाक पर मक्खी नहीं बैठने देनाअपने पर कोई आक्षेप नहीं आने देना
207.नाक में नकेल डालनानियंत्रण में रखना
208.पैरों तले से जमीन निकल जानाहोश उड़ जाना
209.पोल खोलना गुप्त बात का भेद खोलना
210.पेट में चूहे दौड़नाभूख लगना
211.पेट में दाढ़ी होनाबहुत चालाक होना
212.पीठ दिखानाहारकर भागना
213.पाँव उखड़ जानाहारकर भाग जाना
214.पानी-पानी होनाअत्यंत लज्जित होना
215.प्राण हथेली पर लिए फिरनाजान की परवाह नहीं करना
216.पाला पड़नावास्ता पड़ना
217.पाँव जमीन पर न रखनाबहुत खुश होना
218.पापड़ बेलनाकष्ट से जीवन व्यतीत करना
219.पानी फेरनासमाप्त कर देना
220.पाँचों उँगलियाँ घी में होनालाभ ही लाभ होना
221.पर निकलनाव्यर्थ में इतराना
222.पत्थर की लकीर होनापक्की बात होना
223.पत्थर का कलेजा होनाकठोर हृदय होना
224.पगड़ी उतारनाअपमान करना
225.पहाड़ टूटनाभारी विपत्ति आना
226.पट्टी पढ़ानाबहकाना
227.फूँक-फूँक कर कदम रखनासोच समझकर काम करना
228.फूला न समानाबहुत प्रसन्न होना
229.फूटी आँख न सुहानाकभी भी अच्छा नहीं लगना
230.बाँसों/बल्लियों को उछालनाखुश होना
231.बाग-बाग होनाबहुत प्रसन्न होना
232.बात का धनी होनावायदे का पक्का होना
233.बाल बाँका नहीं होनाकुछ भी नहीं बिगड़ना
234.बाएँ हाथ का खेलबहुत ही आसान काम
235.बात का बतंगड़ बनानाजरा सी बात को बढ़ाना
236.बाल की खाल उतारनाव्यर्थ की आलोचना करना
237.बाल-बाल बचनामुश्किल से बचना
238.बगलें झाँकनानिरुत्तर होना
239.बगुला भगत होनापाखंडी/कपटी व्यक्ति
240.बट्टा लगानाकलंकित करना
241.बीड़ा उठानाउत्तरदायित्व लेना
242.बाजी मारनाआगे निकल जाना
243.बहती गंगा में हाथ धोनासमय का लाभ उठाना
244.बरस पड़नाक्रोधित होना
245.बात का धनीवचन का पक्का होना
246.बछिया का ताऊमूर्ख या सीधा-साधा व्यक्ति
247.बलि का बकरादूसरों के लाभ के लिए हानि सहन करना
248.बुढ़ापे की लाठीबुढ़ापे का सहारा
249.भींगी बिल्ली बननाभयभीत होकर रहना
250.भंडा फोड़नाव्यर्थ समय नष्ट करना
251.भरी थाली में लात मारनालगी लगाईं नौकरी छोड़ना
252.भानमती का पिटाराआश्चर्यजनक वस्तुओं का संग्रह
253.भेड़ की खाल निकालनादेखने में सरल तथा भोला-भाला पर वास्तव में खतरनाक
254.मुट्ठी में होनावश में होना
255.मुट्ठी गरम करनाघूस या रिश्वत लेना
256.मज़ा किरकिरा होनाआनंद में विघ्न डालना
257.मक्खियाँ मारनाबेकार बैठने
258.माथा ठनकनाबुराई की आशंका होना
259.माथे पर बल पड़नानाराज होना
260.मिट्टी का माधवबहुत मूर्ख होना
261.मिट्टी खराब करनाबुरी हालत करना
262.मिट्टी के मोल बिकनासस्ता बिक जाना
263.मुँह में पानी भर आनाजी ललचाना
264.मुँह ताकनानिभर होना
265.मुँह की खानाबुरी तरह से हारना
266.मुँह लगानाबहुत स्वतंत्रता देना
267.मुँह पर हवाइयाँ उड़नाडर जाना
268.मुँह तोड़ उत्तर देनाखरा उत्तर देना
269.मुँह खून लगनाचस्का लगना
270.मिट्टी में मिलानातहस-नहस कर देना
271.मुँह पर कालिख लगानाकलंक लगाना
272.मुँह फुलानानाराज होना
273.मुँह की बात छीन लेनादूसरे की दिल की बात कह देना
274.रंग चढ़नाअसर होना
275.रंग उड़ जानाघबरा जाना
273.रंग में भंग पड़नाख़ुशी में बाधा पड़ना
276.रफूचक्कर हो जानाभाग जाना
277.रँगा सियार होनाधोखा देनेवाला
278.राई का पहाड़ बनानाछोटी सी बात को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करना
289.रोड़ा अटकानाबाधा डालना
280.लोहा लेनासामना करना
281.लोहे के चने चबानाबहुत कठिन परिश्रम करना
282.लेने के देने पड़नालाभ के बदले हानि उठाना
283.लाल-पीला होनाबहुत अधिक क्रोधित होना
284.लहू-पसीना एक करनाबहुत परिश्रम करना
285.लहू का घूँट पीकर रह जानाविश्वास के कारण क्रोध को दबाकर बैठ जाना
286.लकीर का फकीर होनापुरानी बातों पर चलना
287.लोहा माननादूसरे का प्रभाव स्वीकार करना
288.लंका काण्ड मचानामार-पीट करना
289.लंगोटिया यारबचपन का मित्र, बालमित्र
290.लट्टू होनामोहित होना
291.विष उगलनाकटु वचन कहना
292.विष घोलनाबुराई का प्रचार करना
293.सर पर पाँव रखकर भागनाघबराकर तेज भागना
290.सिर उठानाबगावत करना
294.सिर पर खून सवार होनाजान लेने के लिए उतारू होना
295.सिर नीचा करनाबेइज्जती करना
296.सर मुंड़ाते ओले पड़नाकार्य प्रारंभ होते ही विघ्न पड़ना
297.सिर खानातंग करना
298.सिर पर उठानाबहुत शोर करना
299.सिर आँखों पर बैठानाबहुत सम्मान करना
300.सिर पर कफन बाँधनामरने के लिए तैयार रहना
301.साँप-छछूंदर की गति होनादुविधा में पड़ना
302.साँप को दूध पिलानादुष्ट की रक्षा करना
303.सठिया जानाबुद्धि नष्ट होना
304.सूरज को दीपक दिखानाकिसी श्रेष्ठ के विषय में जानना
305.सर पर चढ़नाबहुत ढीठ होना
306.सर से पानी गुजरनासहनशीलता समाप्त होना
307.सोने पे  सुहागा होनाअच्छी वस्तु का और अच्छा होना
308.सातवें आसमान पर चढ़नागर्व से इतराना
309.सत्तू बाँधकर पीछे पड़नाहाथ धोकर पीछे पड़ना
310.हवाई किले बनानाबड़ी-बड़ी कामनाएँ करना
311.हवा से बातें करनाबहुत तेज दौड़ना
312.हवा पलटनासमय बदल जाना
313.हाथ धोकर पीछे पड़नाबुरी तरह पीछे पड़न, पीछा नहीं छोड़ना
314.हाथ मलनापछताना
315.हाथ-पाँव फूलनाघबरा जाना, भयभीत होना
316.हाथ धोकर बैठना  खो देना
317.हाथ फैलानामाँगना
318.हाथ पर हाथ रखकर बैठनाखाली बैठना  
319.हथेली पर सरसों ज़मानाथोड़े समय में कठिन कार्य करने  का प्रयास करना
320.हाथों हाथ बिक जानाबहुत जल्दी बिक जाना
321.हुक्का-पानी बंद करनाजाति से बाहर कर देना
322.होश उड़ जानाघबरा जाना
323.हवा का रुख पहचाननापरिस्थिति को समझना
324.हक्का-बक्का रह जानाहैरान हो जाना
325.हराम की खाना कुछ काम नहीं करना
326.हाथ-पाँव मारनाप्रयास करना
327.हाथ-पाँव फूल जानाघबरा जाना
328.हाथ साफ़ करनाचुरा लेना
329.हाथ को हाथ न सूझनाघना अँधेरा होना
330.हथियार डालनाहार मान लेना

जय हिन्द

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.