UGC NET/JRF (2023) HINDI

Question Paper with AnswerPart-1 (Que 1 to 50)

1. भाषा के रूप में ‘अवधी’ का प्रयोग किस रचना में मिलता है?

A. खालिकबारी    B. उक्तिव्यक्तिप्रकरण

C. चंदायन         D. मृगावती

2. प्रथम ‘राजभाषा आयोग’ की स्थापन कब की गई?

A. 7 जून, 1951    B. 8 जून, 1953

C. 9 जून, 1954    D. 7 जून, 1955 

3. ‘बघेली’ बोली किस अपभ्रंश से विकसित हुई है?

A. शौरसेनी B. मागधी C. अर्धमागधी  D. ब्राचड़

4. ‘स्पर्श-संघर्षी’ व्यंजन ध्वनि कौन सी है?

A. स    B. य    C. न    D. झ 

5. ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ नामक ग्रन्थ में किस कालावधि का साहित्येइतिहास वर्णित है-

A. 700 से 1400 ई.    B. 693 से 1693 ई.  

C. 1000 से 1600 ई.   D. 950 से 1700 ई. 

6. “देसिल बअना सब जन मिट्ठा।

तें तैंसन जंपओं अवहट्ठा॥” किसने कहा- 

A. आचार्य देवसेन     B. गोरखनाथ

C. विद्यापति         D. हेमचंद

7. राधा के प्रेम-संवेदन के माध्यम से जीवन को समझने का एक सफल प्रयत्न किस रचना में है?

A. लोकायतन          B. आत्मजयी

C. संशय की एक रात   D. कनुप्रिया 

8. अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔंध’ द्वारा रचित ‘ठेठ हिंदी का ठाठ’ किस विधा की रचना है?

A. कविता  B. कहानी  C. उपन्यास   D. निबंध

9. ‘चिठिया हो तो हर कोई बांचै’ निम्न में किस साहित्यकार के पत्रों का संग्रह है?

A. अज्ञेय B. विद्यानिवास मिश्र C. ‘रेणु’  D.नागार्जुन

10. ‘रस की निष्पत्ति’ मूल ऐतिहासिक पात्रों में ही संभव है। यह निम्नलिखित में से किसका मानना था?

A. भट्ट लोल्लट     B. भट्ट नायक

C. शंकुक             D. अभिनवगुप्त

11. आचार्य क्षेमेन्द्र ने काव्य के सुक्ष्मातिसूक्षम अवयव से लेकर उसके विशालकाय रूप को ध्यान में रखते हुए, औचित्य के कितने भेद निर्धारित किये हैं?

A. 20    B. 26    C. 28    D. 27 

12. मूल धातु से संबंधित ‘वक्रता’ को कहा जाता है-

A. वर्ण विन्यास- वक्रता   B. पद विन्यास- वक्रता 

C. पद परार्ध वक्रता      D. वाक्य वक्रता

13. ‘लिरिकल बैलेड्स’ (1978) किन दो कवियों की कविताओं का संग्रह है-

A. प्लेटो एवं अरस्तु     B. वर्ड्सवर्थ एवं कॉलरिज 

C. इलियट एवं रिचर्ड्स   D. क्रोचे एवं मैथ्यू अर्नल्ड

14. “किसी भाषा का साहित्य में व्यापार न होना इस बात का प्रमाण नहीं है कि उस भाषा का अस्तित्व ही नहीं था”– यह कथन किस लेखक का है?

A. रामकुमार वर्मा    B. रामचंद्र शुक्ल 

C. धीरेन्द्र वर्मा      D. मिश्र बंधु

15. “एशिया के हरे-भरे धर्म, जैसे ही वे पश्चिमी विज्ञान की वास्तविकताओं के संपर्क में लाये जाते हैं, सुखी लकड़ियों का ढेर मात्र रह जाते है।” कथन किस लेखक का है?

A. मैकॉले B. विलियम जोंस C. कैनिन D. हंटर 

16. वैज्ञानिक ज्ञान और आख्यान में विरोध और द्वंद्व संबंध पर किस चिंतक ने विचार किया है?

A. हेबरमास B. ल्योतार्द  C. ग्वात्री D. मदन सरूप

17. ‘उदंड मार्तंड’ को प्रकाश में लाने का श्रेय, निम्नलिखित में से किस विद्वान को दिया जाता है?

A. राधाकृष्ण दास   B. ब्रजेंद्रनाथ बंधोपाध्याय 

C. नारायण दत्त     D. भगवतीचरण चटोपाध्याय

18. “चौसरिया के खेल में रे, जुग्ग मिलन की आस।

नर्द अकेली रह गई रे, नहिं जीवन की आस॥”

कबीर की इस पंक्ति में ‘नर्द’ शब्द का अर्थ है:

A. नंद   B. आत्मा   C. गोटी    D. खिलाड़ी

19. ‘अँधेरे में’ कविता में काव्य-वाचक किसे ‘पितः पितः ओ’ कहकर संबोधित करता है?

A. तौल्स्ताय            B. गाँधीजी

C. सिरफिरा पागल       D. तिलक 

20. ‘अन्याय जिधर, है उधर शक्ति!- ‘राम की शक्ति पूजा, में यह संवाद किसने किससे कहा?

A. राम ने विभिषण से    B. राम ने हनुमान से

C. राम ने सुग्रीव से        D. राम ने लक्षमण से

21. ‘नैन चुवहिं जस महवट नीरू’– ‘नागमती-वियोग खंड’ की इस पंक्ति में ‘महवट’ का सटीक अर्थ क्या होगा?

A. महावट            B. महकता वट

C. माघ की झड़ी     D. महा वट

22. ‘झूठा सच’ में किस शहर का वर्णन नहीं है?

A. जालंधर B. कानपुर  C. लखनऊ D. नैनीताल  

23. “मुझे उन लोगों से जरा भी हमदर्दी नहीं है, जो बातें तो करते हैं कम्युनिस्टों की-सी, मगर जीवन है रईसों का-सा, उतना ही विलासमय, उतना ही स्वार्थ से भरा हुआ”- यह कथन उपन्यास का है?

A. झूठा सच          B. गोदान 

C. मेला आँचल        D. जिंदगीनामा

24. उपन्यास ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ के ‘कथामुख’ (प्रस्तावना वक्तव्य) के अनुसार मिस कैथराइन किस राष्ट्र की निवासी थीं?

A. स्वीडन B. इटली C. बेल्जियम D. ऑस्ट्रिया 

25. किस उपन्यास में पारंपरिक गीतों के साथ ही बाबा फरीद, शाह लतीफ और बुल्लेशाह की कविताओं का बहुतायत से प्रयोग किया गया है?

A. तमस              B. झूठा सच

C. जिंदगीनामा       D. शेखर एक जीवनी

26. ‘लाल पान की बेगम’ कहानी में बिरजू की माँ किसे ‘टिशनवाली’ कहकर संबोधित करती है?

A. चंपिया            B. जंगी की पतोहू 

C. लरेना की बीबी     D. राधे की बेटी सुनरी को  

27. ‘चंद्रदेव से मेरी बातें’ शीर्षक कहानी सर्वप्रथम किस वर्ष प्रकाशित हुई थी?

A. सन् 1904       B. सन् 1907

C. सन् 1908      D. सन् 1911

28. “आजतक कभी ऐसा न हुआ, न कभी सुना। गजब हो गया, अंधेर पड़ गया।” – ‘सिक्का बदल गया’ कहानी में उपर्युक्त कथन किसने किससे कहा?

A. नवाब की बीबी ने शाहनी से  B. शेरा ने हुसैन से

C. शाहनी ने दौड़ खां से    D. लाल बीबी ने साहनी से

29. “पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुख, पुण्य की कसौटी है पाप।”

उपर्युक्त संवाद ‘स्कंदगुप्त’ नाटक में किस पात्र के द्वारा कहा गया है?

A. मालिनी  B. देवसेना   C. कमला  D. देवकी

30. “मानव कब दानव से भी दुर्दांत, पशु से भी बर्बर और पत्थर से भी कठोर, करुणा के नीरवकाश हृदय वाला हो जाएगा, नहीं जाना जा सकता। अतीत सुखों के लिये सोच क्यों, अनागत भविष्य के लिये भय क्यों और वर्तमान को मैं अपने अनुकूल बना ही लूँगा; फिर चिंता किस बात की?”

उपर्युक्त संवाद ‘चंद्रगुप्त’ नाटक में किसके द्वारा कहा गया है?

A. आंभीक B. दांड्यायन C. चंद्रगुप्त D. सिंहरण 

31. “… कि श्रीपद बेहद गँवार आदमी है। खाने की मेज पर बैठ कर पसीना सुखाता है। मैं कहता हूँ दीदी, मैं इतनी मुद्दत के बाद यहाँ आया हूँ, तुम्हारा छोटा भाई हूँ, तुम लोगों से मिलने की हसरत दिल में लिए हुए न जाने कब से इस महान भारत के नगर-नगर भटक रहा हूँ। और तुम्हें मेरा पल भर को भी यहाँ बैठना नहीं सुहाता।”

उपर्युक्त संवाद ‘अंजो दीदी’ नाटक में किसके द्वारा कहा गया है?

A. श्रीपद   B. इंद्रनारायण  C. नजीर  D. नीरज

32. ‘जिसकी आत्मा कमज़ोर हो, जिसे लालच, स्वार्थ ने घेर रखा जो वह इस बकरी से क्या पाएगा? भगवान् के पास खाली हाथ न जाने का मतलब यही है। जो फूल लेकर जाता है वह स्वर्ग लेकर लौटता है। इसीलिये श्रद्धा देना जानती है। आप इस बकरी को जितना दे उतना कम है।”

उपर्युक्त संवाद ‘बकरी’ नाटक में किसके द्वारा कहा गया है?

A. कर्मवीर  B. सत्यवीर  C. दुर्जन सिंह  D. सिपाही

33. “हम दोनों एक ही नाव के यात्री’ थे।”

उपर्युक्त यह कथन किसने किसके बारे में कहा है?

A. शरतचंद्र ने निरदा के बारे में 

B. तुलसीराम ने गोकुल भैया के बारे में

C. शिवरानी देवी ने प्रेमचंद के बारे में 

D. हरिवंश राय ने श्यामा के बारे में

34. “मैं अब परिधियाँ लाँघ सकती थी, सीमाएँ तोड़ सकती थी। दरअसल सीमा में रहना मुझे सदैव कचोटता है, इसलिये सीमा को तोड़ने मात्र का आभास ही मुझे अत्यधिक सुखकारी लगता है।” उपर्युक्त कथन किस पुस्तक है?

A. जामुन का पेड़      B. आपहुदरी  

C. माटी की मूरतें      D. प्रेमचंद घर में

35. ‘चंपा’ पात्र का निम्नलिखित में से किसके जीवनकाल में  महत्वपूर्ण स्थान रहा?

A. शरत्चंद्र         B. हरिवंशराय बच्चन 

C. मन्नू भंडारी     D. रमणिका गुप्ता

36. अध्यापिका ‘शीतल अग्रवाल’ ने किसके जीवन-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

A. रमणिका गुप्ता      B. कृष्ण चंदर

C. मन्नू भंडारी       D. हरिवंशराय बच्चन

37. “किसी देश में भी सभी पेट भरे हुए नहीं होते, किंतु वे जहाँ खेत जोतते-बोते हैं वहीं उनके साथ यह भी सोचते हैं कि ऐसी कौन नई कल व मसाला बनावें जिससे इस खेत में आगे से दून अनाज उपजे।”

उपर्युक्त पंक्ति किस निबंध से उद्धृत है?

A. दिल्ली दरबार        B. शिवशंभु के चिट्ठे

C. मजदूरी और प्रेम       D. उठ जाग मुसाफिर से

38. “रचनाएँ स्वयं पाठकों से संवाद कर बहुत कुछ बताएँगी; और यह भी बताएँगी कि लेखक का ध्यान रचनाओं में दो ही बिन्दुओं पर रहा है, एक तो विचार चिंतन और दूसरा लालित्य, जो कह सके ललित निबंध ठहरी हुई विधा है।”

उपर्युक्त कथन किस निबंधकार का है?

A. हजारीप्रसाद द्विवेदी     B. विद्यानिवास मिश्र

C. विवेकी राय          D. कुबेरनाथ राय

39. निम्नलिखित में से कौन विद्यानिवास कृत निबंध नहीं है?

A. साहित्य के सरोवर     B. कविता का देश

C. छोटे-छूटे सुख       D. व्यक्तिव्यंजन गद्य 

40. “मानव शरीर का अध्ययन करने वाले प्राणी-विज्ञानिकों का निश्चित मत है कि मानव-चित्र की भाँति मानव-शरीर में भी बहुत सी अभ्यासजन्य सहज वृत्तियाँ रह गई है।”

उपर्युक्त पंक्तियाँ किस निबंध से उद्धृत है?

A. शिवशम्भू के चिट्ठे   B. नाख़ून क्यों बढ़ते हैं 

C. मजदूरी और प्रेम     D. उठ जाग मुसाफिर

41. ‘स्वर’ ध्वनि के संबंध में निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिये।

A. स्वरों का स्वतंत्र उच्चारण नहीं किया जा सकता।

B. उच्चारण की दृष्टि से मूल स्वर दस हैं।

C. स्वर ध्वनि के उच्चारण में हवा अबाध गति से मुख-विवर से निकलती है।

D. सभी स्वर आक्षरिक नहीं होते।

E. मात्रा के आधार पर स्वर दो प्रकार के होते हैं- 1. ह्रस्व स्वर 2. दीर्घ स्वर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिये:

 (a) केवल 2, 3, 4,   (b) केवल 2, 3, 5 

 (c) केवल 1, 2, 3,   (d) केवल 1, 3, 5,

42. ‘क्रिया’ के संबंध में निम्नलिखित तथ्य हैं?

A. जिस क्रिया का फल कर्म पर नहीं, करता पर पड़ता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं

B. जो क्रियाएँ वाक्य के अंत में रहकर वाक्य को समाप्त करती हैं, वे समापिका क्रियाएँ कहलाती हैं।

C. जिस शब्द के प्रयोग द्वारा किसी वास्तु के विषय में विधान किया जाता है, उसे क्रिया कहते है।

D. अकर्मक क्रिया में किसी कर्म का होना अनिवार्य है।

E. क्रिया के मूल अंश को धातु कहते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिये:

(a) केवल 1, 3, 5     (b) केवल 2, 4, 5

(c) केवल 2, 3, 5     (d) केवल 1, 2, 4

43. ‘भारतेंदु युगीन’ कविता के निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

  1. भारतेंदु हरिश्चन्द्र ने ‘अब्र’ नाम से उर्दू में कविताएँ लिखीं।
  2. ‘दशरथ विलाप’ और ‘गुलों का गुच्छा’ खड़ी बोली में रचित हैं।
  3. जगमोहन सिंह कानपुर के रंगमंच और वहाँ की संस्था रसिक समाज से जुड़े थे।
  4. ‘गीत गोविंदानंद’ और ‘वर्ष विनोद’ भारतेंदु हरिश्चन्द्र की रचनाएँ हैं।
  5. भारतेंदु हरिश्चन्द्र ने ‘प्रात समीरन’ कविता में बंगाल के ‘पयार’ छंद का प्रयोग किया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 3, 4, 5   (b) केवल 2, 4, 5 

(c) केवल 1, 3, 5   (d) केवल 1, 2, 3

44. गद्य विधाओं से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये:

A. ‘ऋणजल धनजल’ फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ द्वारा रचित बाढ़ और सूखे से संबंधित रिपोर्ताज का संकलन है।

B. ‘कलम का मजदूर’ अमृतराय द्वारा लिखित प्रेमचंद की जीवनी है।

C. ज्ञानमंडल, बनारस द्वारा दो खंडों में प्रकाशित ‘साहित्यकोश’ के संपादक रामकुमार वर्मा थे

D. हजारीप्रसाद द्विवेदी अपने निबंधों में भारत के सांस्कृतिक इतिहास का पुनर्निर्माण करते हैं।

E. ‘दूसरी परंपरा की खोज’ विश्वनाथ त्रिपाठी द्वारा लिखित आलोचना की पुस्तक है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 1, 2, 3    (b) केवल 1, 3, 4 

(c) केवल 2, 3, 4    (d) केवल 2, 4,

45. आत्मकथा के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिये:

A. बनारसीदास जैन की ‘अर्द्धकथानक’ हिंदी की प्रथम आत्मकथा मानी जाती है।

B. जोश मलीहाबादी की ‘यादों की बरात’, अमृता प्रीतम की ‘रसीदी टिकट’ तथा हंसा वाडेकर की ‘सुनों सुनाती हूँ’ अनुदित आत्मकथाओ के उदाहरण हैं।

C. ‘कस्तूरी कुंडल बसै’ प्रभा खेतान द्वारा रचित आत्मकथा है।

D. ‘अपने-अपने पिंजरे’ श्योराजसिंह बेचैन द्वारा रचित आत्मकथा है।

E. ‘अपनी खबर’ पांडेय बेचेन शर्मा ‘उग्र’ द्वारा रचित आत्मकथा है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 1, 3, 5    (b) केवल 3, 4, 5

(c) केवल 1, 2, 5    (d) केवल 2, 3, 4

46. काव्य दोष से संबंधित सही उदाहरण हैं-

A. क्लिष्टत्व दोष– वेद नखताग्रह जोरि अरध करि को बरजै हम खात।

B. अक्रमत्व दोष- मुख मयंक को देखकर विकसा मानस कंज।  

C. दुष्क्रमत्व दोष- मारुत नंदन मारुत को, मन को खगराज को वेग लजायो।

D. ग्राम्यत्व दोष– कसती कटि थी कनिष्ट माँ, असी देती मँझली घनिष्ट माँ।

E. अप्रतित्व दोष- हियतल बसि दुःख डेट हैं ये तेरे अनुभाव।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 1, 2, 3    (b) केवल 1, 3, 5 

(c) केवल 2, 3, 4    (d) केवल 3, 4, 5

47. काव्य रीति के संबंध में सही कथन हैं-

A. रीती शब्द का प्रथम प्रयोग आचार्य वामन ने किया।

B. दंडी ने रीती के स्थान पर मार्ग शब्द का प्रयोग किया।

C. आचार्य रुद्रट ने रीति को शब्द संघटन बताया।

D. भोज ने रीतियों की संख्या 105 मानी।

E. हृदय के रागात्मक भावों की अभिव्यंजना करने वाली रीति गौड़ी रीति है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 1, 2, 3     (b) केवल 2, 3, 5

(c) केवल 3, 4, 5       (d) केवल 1, 3,4

48. कल्पना के संबंध में कॉलरिज के कथनों पर विचार कीजिये।

  1. कल्पना को कॉलरिज ने ईश्वरीय शक्ति माना है, जिसका गुण है- सृजन
  2. कॉलरिज कल्पना के दो भेद मानते हैं- मुख्य कल्पना और गौण कल्पना
  3. मुख्य कल्पना की अवस्थिति जन सामान्य के मस्तिष्क में भी होती है, जबकि गौण कलपना मुख्यतः दार्शनिक तथा कलाकार की विशेषता है।
  4. मुख्य कल्पना इच्छाचालित (वालंटरी) होती है।
  5. मुख्य कल्पना अधिक सचेत, सक्रिय तथा सायास होती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 1, 3, 4    (b) केवल 1, 2, 3 

(c) केवल 2, 3, 4    (d) केवल 3, 4, 5

49. अंग्रेजी शिक्षा के संबंध में उपर्युक्त विचार हैं:

A. अंग्रेजी शिक्षा भारतीयों की धर्म के प्रति आस्था को कमजोर करनेवाली थी।

B. अंग्रेजी शिक्षा भारतीयों को मानसिक दासता से मुक्त करनेवाली थी।

C. अंग्रेजी शिक्षा ने सरकारी नौकरियों में प्रवेश द्वार खोले।

D. अंग्रेजी शिक्षा भारतीयों को अपनी परंपराओं से मोह करना सिखाया।

E. अंग्रेजी शिक्षा के प्रसार के लिए सरकार ने नए शिक्षा संस्था खोले।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 1, 3, 4       (b) केवल 2, 3, 4

(c) केवल 1, 3, 5     (d) केवल 2, 3, 5

50. दलित विमर्श से संबंधित उपयुक्त कथन हैं:

A. डॉ. अंबेडकर ने इतिहास में दलितों की भूमिका को रेखांकित करने का प्रयास किया।

B. दलित विमर्शकार गाँधी दर्शन को दलित साहित्य का वैचारिक आधार मानते हैं।  

C. ज्योतिबा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापन की।

D. दलित चिंतक वर्णाश्रम व्यवस्था की स्थापना की।

E. दलित आत्मकथाएँ एक व्यक्ति के बहाने समाज का यथार्थ प्रस्तुत करती हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये।

(a) केवल 1, 3, 4    (b) केवल 2, 3, 5

(c) केवल 1, 3, 5    (d) केवल 2, 3, 4

जय हिंद

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.