Question Paper with Answer Part-2 (Que 51 to 81)
51. ‘सतपुरा के जंगल’ कविता में जंगल के संबंध में कौन-से विशेषण प्रयुक्त हैं?
A. जगमगाते जगे जागे B. नींद में डूबे हुए से
C. चिलचिलाते जले D. घिनौने-घने E. कंप के कनकने
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 3 (b) केवल 2, 3, 4
(c) केवल 1, 4, 5 (d) केवल 2, 4, 5✔
52. ‘प्रियप्रवास’ किन छंदों में रची गई है?
A. इंद्रवज्रा B. द्रुतविलंबित
C. शार्दुलविक्रीडित D. कनकमंजरी E. मंदाक्रांता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 4, 5 (b) केवल 2, 3, 5✔
(c) केवल 3, 4, 5 (d) केवल 2, 4, 5
53. ‘भ्रमरगीत’ पदों में गोपियाँ उद्धव को इन वचनों से संबोधित करती है?
A. जोग सिखावन पांडे B. ज्ञान कौ महल
C. मधुकर ! मधुमतवारे !! D. घोष बड़ों व्यापारी E. निर्गुण-नदिया माद्दरी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 3 (b) केवल 2, 3, 5
(c) केवल 1, 3, 4✔ (d) केवल 2, 4, 5
54. ‘मैला आँचल’ की स्त्री पात्र है:
A. सुहागी B. फुलिया
C. मनोरमा D. आभा रानी E. मंगला देवी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 3 (b) केवल 2, 4, 5 ✔
(c) केवल 3, 4, 5 (d) केवल 2, 3, 4
55. ‘तमस’ उपन्यास के पात्र हैं:
A. अब्दुल्ला बेग B. गिरधारी लाल
C. हरनाम सिंह D. हयात बख्श E. देवदत्त
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 3 (b) केवल 2, 3, 4
(c) केवल 3, 4, 5✔ (d) केवल 1, 2 , 4
56. ‘मानस का हंस’ उपन्यास की रचना में अमृतलाल नागर ने निम्न पुस्तकों से सहयोग लिया:
A. तुलसी काव्य मीमांसा B. तुलसी आधुनिक वातायन से
C. लोकवादी तुलसीदास D. काशी का इतिहास E अकबर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 3 (b) केवल 1, 3, 4
(c) केवल 2, 3, 4 (d) केवल 1, 4, 5✔
57. ‘तीसरी कसम’ कहानी के पात्र हैं-
A. लाल मोहर B. पलटनदास
C. महेश्वर D. धुन्नीराम E. बेगू पटवारी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिये।
(a) केवल 2, 4, 5 (b) केवल 1, 4, 5
(c) केवल 1, 2, 4✔ (d) केवल 1, 3, 4
58. ‘गैंग्रीन’ कहानी पर विचार कीजिये-
A. इस कहानी में पिता-पुत्र के संघर्ष का चित्रण किया गया है।
B. इस कहानी में ‘अज्ञेय’ के निम्न मध्यवर्गीय जीवन की विषमताओं को चित्रित करने में सफलता मिली है।
C. इस कहानी में ‘अज्ञेय’ ने दांपत्य जीवन की सारहीनता और एकरसता को चित्रित किया है।
D. इस कहानी में पूर्वदीप्ती शैली का प्रयोग किया गया है।
E. ‘गैंग्रीन’ के रोगियों के अक्सर पैर काटे जाने की सूचना जीवन की त्रासदी को अभिव्यक्त करती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 4 (b) केवल 2, 3, 5✔
(c) केवल 1, 3, 5 (d) केवल 2, 3 , 4
59. ‘अषाढ़ का एक दिन’ नाटक में मल्लिका के कथन कौन-से हैं?
A. इस सौंदर्य के सामने जीवन की सब सुविधाएँ हेय हैं।
B. कोई भूमि ऐसी नहीं जिसके अंतर में कोमलता न हो।
C. आज तक का जीवन किसी तरह बीता ही है। आगे भी बीत जाएगी
D. यह अवसर देखने के लिए ही तो मैंने आज तक का जीवन जिया है।
E. ये प्रतियाँ मैंने उज्जयिनी से आने वाले व्यवसायियों से प्राप्त की हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चयन कीजिये।
(a) केवल 2, 3, 4 (b) केवल 2, 3, 5✔
(c) केवल 1, 4, 5 (d) केवल 1, 3, 5
60. ‘भारत दुर्दशा’ नाटक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
- इस नाटक में भारत दुर्देव और उसकी सेना के माध्यम से भारत दुर्दशा के चित्र प्रस्तुत हुए हैं।
- इसमें मद्यपान को सही सिद्ध करने के लिए ‘मदिरा’ नामक पात्र को रचा गया है।
- ‘भारत दुर्दशा’ नाटक भारतेंदु के व्यथित ह्रदय की अभिव्यक्ति है।
- नाटक में प्रतीकात्मक पात्र ‘रोग’ कहत है- “निहचै भारत को अब नाश।”
- इस नाटक में भारतेंदु के देशभक्त और समाज सुधारक रूप के दर्शन होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 4, 5 (b) केवल 2, 3, 5
(c) केवल 1, 3, 5✔ (d) केवल 2, 4, 5
61. अध्यापक पूर्ण सिंह से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये:
- हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में लिखनेवाले पूर्ण सिंह ने अंग्रेजी में सर्वाधिक लिखा।
- पूर्ण सिंह ने स्वामी रामतीर्थ की जीवनी 1924 में लिखी थी।
- पूर्ण सिंह पारंपरिक भारतीय उदात्त जीवन-मूल्यों को आधुनिक पाश्चात्य दर्शन एवं विज्ञान के आलोक में नया रूप देकर प्रस्तुत करना चाहते थे।
- पूर्ण सिंह ने हिंदी में कुल 36 निबंध लिखे।
- पूर्ण सिंह ने हिंदी में स्वच्छंदतावादी कविताएँ लिखीं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 3✔ (b) केवल 1, 2, 4
(c) केवल 2, 3, 4 (d) केवल 2, 4, 5
62. ‘शिवशंभु के चिट्ठे’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये।
A. ‘शिवशंभु शर्मा’ एक कल्पित चरित्र है।
B. ‘श्रीमान् का स्वागत’ में शिवशंभु लार्ड मिंटो के बारे में लिखते हैं।
C. इन निबंधों में वे व्यंग्य-विनोद भाव का बड़ी सहजता से प्रयोग करते हैं।
D. ‘बनाम लार्ड कर्जन’ नामक चिट्ठे का प्रकाशन- वर्ष 1901 है।
E. शिवशंभु अपने को वासरे के समक्ष ‘गूँगी प्रजा का एक वकील’ (एक दुराशा) मानता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 4 (b) केवल 1, 3, 5✔
(c) केवल 2, 3, 5 (d) केवल 2, 4, 5
63. निबंधकार प्रतापनारायण मिश्र से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये।
- प्रतापनारायण मिश्र को हिंदी का ‘एडिसन’ कहा जाता है।
- उनके निबंधों में भाषा का स्वरुप अत्यंत औपचारिक है।
- निबंध के क्षेत्र में उन्हें आत्मव्यंजक निबंधों का जन्मदाता माना जाता है।
- उन्होंने बहुत से उड़िया निबंधों का हिंदी में अनुवाद किया
- उनके निबंधों में संस्कत और उर्दू के शब्दों के साथ बैसवारे की ग्रामीण कहावतों और शब्दों का भी प्रयोग मिलता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 3 (b) केवल 2, 3, 4
(c) केवल 1, 3, 5✔ (d) केवल 2, 4, 5
64. ‘आवारा मसीहा’ के संदर्भ में विचार कीजिये-
A. द्विजेंद्रलाल राय शरदचंद्र के कटु आलोचक थे।
B. गांगुली परिवार के किशोर ‘नवहुल्लोड़’ के प्रति लोलुप दृष्टि से देखते थे।
C.‘बड़ी दीदी’ कहानी के प्रकाशन के समय शरदचंद्र रंगून में थे।
D. ‘देवदास’ लिखते समय शरदचंद्र की आयु सत्रह वर्ष की थी।
E. शरदचंद्र ने दियासलाई का कारखना खोलने के लिए प्रथमनाथ भट्टाचार्य को रुपये दिये।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 3, 4 (b) केवल 1, 3, 5
(c) केवल 2, 3, 4✔ (d) केवल 2, 4, 5
65. ‘मुर्दहिया’ के संदर्भ में विचार कीजिये-
A. तुलसीराम के गाँव का नाम बारहगांवा है।
B. सरजू भैया गाँव के चंद जिंदादिल लोगों में से एक हैं।
C. बाबा हरिहर दास ने तुलसीराम का नामकरण किया।
D. कलकत्ता जाकर बलमू ने अपने नाम के आगे ‘रविदास’ जोड़ लिया था।
E. बाबा को पाँव की चोट ने सक्रिय जीवन के लिए अक्षम कर दिया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) केवल 1, 2, 5 (b) केवल 2, 4, 5
(c) केवल 1, 3, 5✔ (d) केवल 1, 3, 4
66. सूचि- I का सूचि – II के साथ मिलान कीजिये
सूचि- I (समास) सूचि– II (उदाहरण)
A. तत्पुरुष समास 1. लव-कुश
B. द्वंद्व समास 2. यथामति
C. अव्ययीभाव समास 3. शिवालय
D. बहुव्रीहि समास 4. चक्रपाणी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
A. B. C. D.
(a) 4 1 2 3
(b) 3 2 1 4
(c) 2 1 3 4
(d) 3 1 2 4✔
67. सूचि- I का सूचि – II के साथ मिलान कीजिये
सूचि- I सूचि– II
(संप्रदाय का नाम) (प्रवर्तक)
A. श्री संप्रदाय 1. रामानुजाचार्य
B. ब्रह्म संप्रदाय 2. निंबार्काचार्य
C. रूद्र संप्रदाय 3. माध्वाचार्य
D. सनकादिक 4. विष्णु संप्रदाय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
A. B. C. D.
(a) 1 4 3 2
(b) 2 3 1 4
(c) 1 3 4 2✔
(d) 2 4 1 3
68. सूचि- I का सूचि – II के साथ मिलान कीजिये
सूचि- I (रचना) सूचि– II (रचनाकार)
A. मंटो मेरा दुश्मन 1. शिवरानी देवी
B. ये और वे 2. रामवृक्ष बेनीपुरी
C. जंजीरे और दीवारें 3. उपेंद्रनाथ अश्क
D. प्रेमचंद: घर में 4. जैनेंद्रकुमार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
A. B. C. D.
(a) 3 2 4 1
(b) 3 4 2 1✔
(c) 3 4 1 2
(d) 4 2 3 1
69. सूचि- I का सूचि – II के साथ मिलान कीजिये
सूचि- I (ग्रंथ का नाम) सूचि– II (समय)
A. काव्य प्रकाश 1. 14वीं शताब्दी
B. चंद्रालोक 2. 17वीं शताब्दी
C. कुवालयानंद 3. 13वीं शताब्दी
D. साहित्यदर्पण 4. 11वीं शताब्दी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
A. B. C. D.
(a) 4 2 1 3
(b) 3 2 1 4
(c) 4 3 2 1✔
(d) 3 4 1 2
70. सूचि- I का सूचि – II के साथ मिलान कीजिये
सूचि- I (पुस्तक) सूचि– II (आलोचक)
A. गोस्वामी तुलसीदास 1. उदाभानु सिंह
B. तुलसी काव्य मीमांसा 2. रामचंद्र शुक्ल
C. तुलसी आधुनिक वातायन से 3. विश्वनाथ त्रिपाठी
D. लोकवादी तुलसीदास 4. रमेश कुंतल मेघ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
A. B. C. D.
(a) 2 3 4 1
(b) 2 4 3 1
(c) 2 1 4 3✔
(d) 3 1 4 2
71. सूचि- I का सूचि – II के साथ मिलान कीजिये
सूचि- I सूचि– II
(शेखर एक जीवनी ) (खंड का शीर्षक)
A. प्रथम खंड 1. बीज और अंकुर
B. द्वितीय खंड 2. पुरुष और परिस्थिति
C. तृतीय खंड 3. उषा और ईश्वर
D. चतुर्थ अंक 4. प्रकृति और पुरुष
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
A. B. C. D.
(a) 2 3 4 1
(b) 3 1 4 2✔
(c) 4 1 2 3
(d) 2 1 4 3
72. सूचि- I का सूचि – II के साथ मिलान कीजिये
सूचि- I (पात्र) सूचि– II (कहानी)
A. किरन 1. राही
B. लछमा 2. कानों में कंगना
C. अनीता 3. चीफ की दावत
D. शामनाथ 4. कोसी का घटवार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
A. B. C. D.
(a) 4 2 1 3
(b) 2 4 1 3✔
(c) 3 4 2 1
(d) 1 4 3 2
73. सूचि- I का सूचि – II के साथ मिलान कीजिये
सूचि- I (नाटक) सूचि– II (पात्र)
A. चंद्रगुप्त 1. मुन्नी
B. अंजो दीदी 2. राम
C. बकरी 3. जयमाला
D. स्कंदगुप्त 4. लीला
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
A. B. C. D.
(a) 3 2 1 4
(b) 4 2 3 1
(c) 4 1 2 3✔
(d) 3 1 4 2
74. सूचि- I का सूचि – II के साथ मिलान कीजिये
सूचि- I (निबंध संग्रह ) सूचि– II (संपादक)
A. चिंतामणि प्रथम भाग 1. आ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
B. चिंतामणि द्वितीय भाग 2. डॉ. नामवर सिंह
C. चिंतामणि तृतीय भाग 3. आ. रामचन्द्र शुक्ल
D. चिंतामणि चतुर्थ भाग 4. कुसुम चतुर्वेदी और ओमप्रकास सिंह
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
A. B. C. D.
(a) 3 1 4 2
(b) 1 3 4 2
(c) 3 1 2 4✔
(d) 1 3 2 4
75. देवनागरी लिपि के मानकीकरण के प्रयासों को पहले से बाद के क्रम में लगाएँ:
1. डॉ. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में गठित परिषद्
2. महादेव गोविंद रानाडे के सुझाव
3. काका कालेलकर की अध्यक्षता में गठित सुधार समिति
4. महाराष्ट्र साहित्य परिषद् पुणे द्वारा गठित लिपि समिति
5. आचार्य नरेंद्रदेव की अध्यक्षता में गठित परिषद्
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) 2, 3, 4, 5, 1 (b) 2, 4, 3, 5, 1✔
(c) 2, 5, 3, 4, 1 (d) 4, 2, 5, 3, 1
76. प्रथम प्रकाशन-वर्ष के अनुसार रामविलास शर्मा द्वारा रचित कृतियों को पहले से बाद के क्रम में व्यवस्थित कीजिये।
1. भाषा और समाज
2. आस्था और सौंदर्य
3. नई कविता और अस्तित्ववाद
4. महावीरप्रसाद द्विवेदी और नवजागरण
5. प्राचीन भारत के भाषा परिवार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) 1, 2, 5, 4, 3 (b) 1, 2, 4, 5, 3
(c) 2, 1, 4, 3, 5✔ (d) 2, 1, 3, 5, 4
77. स्थापना वर्ष के आधार पर निम्नलिखित संस्थाओं को पहले से बाद के क्रम में रखिये:
1. आर्यसमाज 2. थियोसोफिकल सोसायटी
3. रामकृष्ण मिशन 4. ब्रह्मसमाज 5. प्रार्थना समाज
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) 4, 1, 5, 2, 3 (b) 4, 5, 1, 2, 3✔
(c) 5, 4, 3, 1, 2 (d) 2, 3, 1, 4, 5
78. कामायनी के सर्गों को पहले से बाद के क्रम में लगाइये:
1. कर्म 2. काम 3. इड़ा 4. लज्जा 5. श्रद्धा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) 4, 5, 2, 1, 3 (b) 4, 1, 2, 3, 5
(c) 5, 4, 2, 3, 1 (d) 5, 2, 4, 1, 3✔
79. निम्न उपन्यासों को प्रथम प्रकाशन-वर्ष के अनुसार, पहले से बाद के क्रम में लगाइये:
1. राग दरबारी 2. मैला आँचल
3. आपका बंटी 4. मानस का हंस 5. झूठा सच
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) 5, 2, 4, 1, 3 (b) 5, 2, 1, 3, 4
(c) 2, 5, 1, 4, 3✔ (d) 2, 4, 5, 1, 3
80. निम्नलिखित कहानियों को प्रथम प्रकाशन-वर्ष के आधार पर पहले से बाद के क्रम में लगाइये:
1. ईदगाह 2. आकाशदीप
3. कानों में कंगना 4. परिंदे 5. राजा निरबंसिया
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) 1, 2, 3, 4, 5 (b) 3, 2, 1, 4, 5✔
(c) 1, 5, 3, 2, 4 (d) 4, 1, 5, 2, 3
81. ‘अंधेर नगरी’ नाटक में पहले से बाद में आए संवादों का क्रम निर्धारित कीजिये:
1. चना चुरमुर चुरमुर बोलै, बाबू खाने को मुँह खोलै।
2. लोभ पाप को मूल है, लोभ मिटावत मान।
3. चूरन जब से हिंद में आया। इसका धन बल सभी घटाया॥
4. चूरन साहेब लोग जो खाता। सारा हिंद हजम कर जाता॥
5. चना खाते मियाँ जुलाहे। दाढ़ी हिलती गाहे बगाहे॥
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये।
(a) 2, 5, 1, 4, 3 (b) 2, 3, 5, 1, 4
(c) 1, 2, 5, 4, 3 (d) 2, 1, 5, 3, 4✔
जय हिंद