U.G.C. NET/JRF (2022) Hindi

Question Paper with AnswerPart-2 (Que 51 to 100)

51. ऋतु वसंत का सुप्रभात था, मंद-मंद था अनिल बह रहा,
बलारुण की मृदु किरणें थीं, अगल-बगल स्वर्णाभ शिखर थे,
एक-दूसरे से विरहित हो अलग-अलग रह कर ही जिनको सारी रात बितानी होती, निशाकाल के चिर-अभिशापित बेबस उन चकवा-चकई का बंद हुआ क्रंदन…….
उपर्युक्त पंक्तियों में चकवा-चकई के बारे में व्यक्त नागार्जुन के विचार को साहित्य जगत में कहा जाता है
(अ) जीवनानुभव             (ब) समाज-बोध
(स) कवि प्रसिद्धि          (द) अपवाद

52. ’कामायनी’ के निम्नलिखित सर्गों का सही अनुक्रम है–
(क) स्वप्न                (ख) संघर्ष
(ग) निर्वेद                 (घ) दर्शन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) ख, क, घ, ग          (ब) ख, ग, क, घ
(स) क, ख, ग, घ ✔             (द) ग, क, घ, ख

53. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-।                                                सूची-।।

(क) मित्रता बङा अनमोल रतन, कब इसे तोल सकता है धन?   1 मैथिलीशरण गुप्त

(ख) इस देश को हे दीन बंधो! आप फिर अपनाइए,            2. जयशंकर प्रसाद    

    भगवान! भारतवर्ष को फिर पुण्य-भूमि बनाइए।                                        

 (ग) शीतल ज्वाला जलती है,ईंधन होता दृग-जल का।          3. महादेवी वर्मा  

(घ) नाश भी हूँ मैं अनंत विकास का क्रम भी,                4. रामधारी सिंह दिनकर

   त्याग का दिन भी चरम आसक्ति का तम भी।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ
(अ) 1 2 4 3                     (ब) 3 4 1 2
(स) 2 3 1 4                     (द) 4 1 2 3 

54. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (ख) के रूप में।
अभिकथन (क): डार्विन का मानना है कि ईश्वर सृष्टि का निर्माता नहीं है।
कारण (ख): क्योंकि मनुष्य सृष्टि का निर्माता है, कारण कि वह ईश्वर की सृष्टि है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) (क) और (ख) दोनों सही हैं और (ख), (क) की सही व्याख्या है।
(ब) (क) और (ख) दोनों सही है परन्तु (ख), (क) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (क) सही है परन्तु  (ख) सही नहीं है। 
(द) (क) सही नहीं है परन्तु (ख) सही है

55. ‘फिर विकल हैं प्राण मेरे गीत के निहितार्थ हैं:
(क) स्त्री आगे बढ़ने के लिए पुरुष का संबल चाहती है।
(ख) अपनी सीमित दुनिया के घेरे को तोङकर स्त्री अनदेखी-अनजानी दुनिया को देखना चाहती है।
(ग) अपनी यात्रा के तिमिराच्छन्न हो जाने की कल्पना करके स्त्री अकेले यात्रा आरंभ करना नहीं चाहती।
(घ) स्त्री ने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है और वह आगे बढ़ने के लिए व्यग्र है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल ख और घ ✔                  (ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग              (द) केवल ग और घ

56. “तेरी बांकी अदा पर मैं खुद हूं फिदा,
    तेरी चाहत को दिलबर बयां क्या करुं।
    यही ख्वाहिश है कि इ-इ-इ-तू मुझको देखा करे
    और दिलोजान मैं तुमको देखा करूं।’’
उपर्युक्त गीत निम्नलिखित में से किस कहानी में प्रयुक्त है?
(अ) रसप्रिया                  (ब) पंचलाइट
(स) लाल पान की बेगम         (द) तीसरी कसम 

57. ‘वंशीधर’ निम्नलिखित में से किस कहानी का प्रमुख पात्र है?
(अ) उसने कहा था             (ब) दुलाई वाली 
(स) गैंग्रीन                    (द) अपना-अपना भाग्य

58. प्रकाशनवर्ष की दृष्टि से सही अनुक्रम है –
(क) अग्निखोर                 (ख) पिंजरा
(ग) नीलमदेश की राजकन्या     (घ) जयदोल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, ग, घ             (ब) ग, ख, घ, क 
(स) ख, ग, घ, क             (द) घ, क, ख, ग

59. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-।                              सूची-।

(क) विदुर          1. पत्थर मत……खानों से मणियाँ निकलती हैं बाधा डालो

(ख) गांधारी         2. मैंने प्रतिशोध ले लिया धृष्टद्युम्र से पिता की पाप – हत्या का

(ग) अश्वत्थामा      3. अंधों को सत्य दिखाने में क्या मुझको भी अँधा ही होना है

(घ) संजय          4. हृदय तुम्हारा पत्थर का है गांधारी।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4                  (ब) 4 1 2 3 
(स) 2 3 4 1                   (द) 3 4 1 2

60. “धनी कौन होता है, इसका कोई विचार नहीं करता। वह जो अपने कौशल से दूसरों को बेवकूफ बना सकताहै…..

उपर्युक्त संवाद ’गोदान’ में किन पात्रों के मध्य हुआ है?
(अ) मेहता और मालती  (ब) गोविन्दी और मेहता 
(स) दिग्विजय और मीनाक्षी (द) मिर्जा खुर्शद और राय अमरपाल सिंह

61. “शीतला माँ के नाराज हो जाने के भय से लोग बच्चों को चेचक का टीका तक नहीं लगवाते थे –
उपर्युक्त प्रसंग निम्नलिखित में से किस उपन्यास में वर्णित है।
(अ) देवरानी जेठानी की कहानी✔        (ब) रहस्य कथा
(स) परीक्षा गुरु                    (द) श्यामा स्वप्न

62. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-।                                                       सूची-।

(क) आचार्य रामचंद्र शुक्ल और हिन्दी आलोचना               1. शिवकुमार मिश्र     

(ख) आचार्य रामचंद्र शुक्ल – आलोचना का अर्थ: अर्थ की आलोचना 2. रामचंद्र तिवारी

(ग) आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना कोष                    3. रामविलास शर्मा

(घ) हिन्दी आलोचना की परंपरा और आचार्य रामचंद्र शुक्ल            4. रामस्वरूप चतुर्वेदी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ

(अ) 3 2 4 1                        (ब) 4 2 3 1

(स) 3 4 2 1 ✔                      (द) 2 3 1 4

63. ‘परिन्दे’ कहानी के पात्र हैं –
(क) डॉक्टर मुकर्जी             (ख) ह्यबर्ट
(ग) शामनाथ                  (घ) लतिका
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख ✔        (ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ           (द) केवल क और ग

64. ‘संलक्ष्यक्रमध्वनि’ के भेद हैं –
(क) रसादि ध्वनि              (ख) वस्तुध्वनि
(ग) अलंकार ध्वनि             (घ) वर्णगत ध्वनि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख           (ब) केवल ख और घ
(स) केवल क और ग           (द) केवल ख और ग 

65. इनमें से कौन-सा निबन्धकार द्विवेदी युग का नहीं है ?
(अ) माधव प्रसाद मिश्र          (ब) गोविन्द नारायण मिश्र
(स) कुबेरनाथ राय            (द) अध्यापक पूर्ण सिंह

66. भल्ला हुआ जु मारिया, बहिणि म्हारा कंतु।
लज्जेजं तु बयंसिअहु जइ भग्गा घरु एंतु।। का तात्पर्य है –
(क) हे बहना! अच्छा हुआ जो मेरा कंत मारा गया।
(ख) अच्छा नहीं हुआ। क्योंकि वह मारे जाने लायक भी नहीं था।
(ग) उसके मारे जाने से देश का भला ही हुआ।
(घ) हे बहन! युद्ध में अपने पति के मारे जाने से मैं खुश हूँ क्योंकि मैं सखियों के बीच लज्जा से बच गयी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और घ         (ब) केवल क और ख
(स) केवल क और ग           (द) केवल ख और ग

67. निम्नलिखित में से यह कथन-’सा काव्यघटनानुकूल शब्दोपस्थितिः – किसका है?
(अ) रुद्रट                     (ब) कुन्तक
(स) जगन्नाथ               (द) वामन

68. पुरोहित के अनुसार रामगुप्त का धु्रवस्वामिनी पर कोई अधिकार नहीं, क्योंकि –
(अ) वह मृतप्राय और प्रव्रजित था। (ब) वह परस्त्रीगामी था।
(स) वह जीवन से उदासीन था। (द) वह गौरव से नष्ट और आचरण से पतित था। 

69. ’आषाढ़ का एक दिन – ’’राज्याश्रय और व्यक्ति-स्वातन्त्र्य के बीच भटकती हुई सर्जनात्मकता का नाट्यबिंब है।’’ यह कथन किस आलोचक का है?
(अ) नेमिचन्द्र जैन         (ब) बच्चन सिंह 
(स) गिरीश रस्तोगी        (द) जयदेव तनेजा

70. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से निम्नलिखित नाटकों का सही अनुक्रम है–
(क) बकरी                (ख) कबिरा खङा बाजार में
(ग) मादा कैक्टस          (घ) कोणार्क
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, घ, ग         (ब) ग, घ, ख, क
(स) घ, ग, क, ख        (द) ख, क, ग, घ

71. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-।                       सूची-।।

(क) औपम्य गर्भ              1. विभावना

(ख) सादृश्य मूलक             2. एकावली

(ग) विरोध गर्भ                3. उत्प्रेक्षा

(घ) शृंखला मूलक              4. व्यतिरेक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ
(अ) 1 3 2 4                (ब) 4 3 1 2 
(स) 4 2 1 3                 (द) 2 1 3 4

72. ’एक और द्रोणाचार्य’ में द्रोणाचार्य के कथन हैं –
(क) उस दिन भूख मेरे सिद्धांत से बङी हो गई।
(ख) राजकीय अन्न की दासता ने मेरा विवेक खरीदा।
(ग) व्यवस्था उसकी पीठ धपधपाती थी।
(घ) याद है जब तुमने विरोध की भाषा अपनाई, सत्ता ने तुम्हारे अस्तित्व पर सीधे हमला किया। इसलिए विरोध मत करो।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख         (ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग           (द) केवल ख और घ

73. प्रकाशनवर्ष की दृष्टि से सही अनुक्रम है –
(क) दूसरी परंपरा की खोज
(ख) व्योमेकेश दरवेश
(ग) शांतिनिकेतन से शिवालिक तक
(घ) साहित्यकार और चिन्तक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, ग, घ             (ब) ख, ग, घ, क
(स) ग, क, घ, ख            (द) घ, क, ख, ग

74. ’परीक्षा गुरु’ उपन्यास – निम्नलिखित में से किस विषय पर केंद्रित है?
(अ) प्रतीक रुप में ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा भारत के आर्थिक शोषण और लूट का यथार्थ। 
(ब) प्रथम स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश शासन द्वारा भारतीयों में फूट डालने का प्रयास।
(स) सामन्त वर्ग के पतनोन्मुख चरित्र का वर्णन
(द) स्त्रियों की शिक्षा पर विशेष बल।

75. नीचे दो कथन किए गए हैं: एक अभिकथन (क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (ख) के रूप में:
अभिकथन (क): अस्तित्ववाद व्यक्ति को अपने कर्मों के लिए उत्तरदायी मानता है।
कारण (ख): क्योंकि अस्तित्ववाद व्यक्ति के अस्तित्व को किसी बाह्य सत्ता के अधीन नहीं मानता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क और ख दोनों सही हैं और ख, क की सही व्याख्या है। 
(ब) क और ख दोनों सही हैं परन्तु ख, क की सही व्याख्या नहीं है।
(स) क सही है परन्तु ख सही नहीं है।
(द) क सही नहीं है परन्तु ख सही है।

76. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (ख) के रूप में:
अभिकथन (क): स्त्री-पुरुष में अधिकारों की समानता संभव नहीं है।
कारण (ख): क्योंकि स्त्री-पुरुष की जैविक संरचना में भिन्नता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क और ख दोनों सही हैं और ख, क की सही व्याख्या है।
(ब) क और ख दोनों सही है परन्तु ख, क की सही व्याख्या नहीं है।
(स) क सही है परन्तु ख सही नहीं है।
(द) क सही नहीं है परन्तु ख सही है। 

77. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

 सूची-।                  सूची-।।

(क) मालती               1. आकाशदीप

(ख) वजीरासिंह            2. तीसरी कसम

(ग) बुद्धगुप्त             3. उसने कहा था         

(घ) लाल मोहर            4. गैंग्रीन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4                (ब) 2 3 4 1
(स) 4 3 1 2               (द) 3 1 2 4

78. निम्नलिखित में से कौन सी रचना अमृतलाल नागर द्वारा रचित नहीं है –
(अ) बिखरे तिनके              (ब) अग्निगर्भी
(स) करवट                   (द) अर्धनारीश्वर 

79. ’आपका बंटी’ उपन्यास में वर्णित है –
(क) समाज के प्रति विद्वेष

(ख) बालक में असुरक्षा की भावना
(ग) मातृप्रेम की भावना
(घ) आत्महत्या का विचार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(अ) केवल ख और ग         (ब) केवल क और ख
(स) केवल क और ग           (द) केवल क और घ

80. “स्वछंद वृत्तिवालों की संवेदना अनेक प्रकार की हो सकती है। पर मध्यकाल के इन स्वछंदकर्ताओं की संवेदना केवल प्रेम की संवेदना था, ये ’प्रेम की पीर’ के पक्षी थे।’’
यह कथन किस आलोचक का है?
(अ) रामचंद्र शुक्ल         (ब) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र 
(स) चन्द्रबली पांडेय        (द) शिवकुमार मिश्र

81. रामचंद्र शुक्ल के ’हिन्दी साहित्य का इतिहास’ में दर्ज अष्टछाप के प्रारम्भिक चार कवियों का सही अनुक्रम है –
(क) नंददास               (ख) सूरदास
(ग) परमानंददास           (घ) कृष्ण दास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) ख, क, घ, ग ✔       (ब) क, ख, ग, घ
(स) घ, ग, ख, क          (द) ग, घ, क, ख

82. ब्रजभाषा पद्य का संग्रह ’सभाविलास’ किसकी रचना है?
(अ) सदल मिश्र           (ब) लल्लू लाल 
(स) विट्ठलनाथ            (द) नाभादास

83. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतेन्दु की अनूदित रचना नहीं है?
(अ) विद्यासुंदर            (ब) पाखंड विडंबन
(स) सत्यहरिश्चंद्र          (द) सती प्रताप 

84. “यह देह-भाव भ्रान्ति है”। यह कथन किसका है?
(अ) पुरुरवा               (ब) उर्वशी 
(स) औशीनरी             (द) महर्षि च्यवन

85. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है –
(अ) आग                 (ब) बयार
(स) पंख                  (द) अक्षर 

86. अरस्तू के त्रासदी के सिद्धांत के अंगों का सही अनुक्रम है–
(क) कथानक              (ख) चरित्र
(ग) विचार                 (घ) पदयोजना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, घ, ग, ख          (ब) क, ख, घ, ग
(स) क, ख, ग, घ ✔       (द) क, ग, ख, घ

87. संस्मरण की पुस्तकें हैं –
(क) नंगा तलाई का गांव    (ख) ऋण जल धन जल
(ग) आछे दिन पाछे गए     (घ) वे लङेंगे हजार साल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख       (ब) केवल ख और ग
(स) केवल क और ग     (द) केवल ग और घ

88. टी.एस. इलियट की आलोचना की विशेषता में शामिल हैं:
(क) कविता आत्मगत अभिव्यक्ति से पलायन है।
(ख) कविता आत्मगत अनुभूति की अभिव्यक्ति है।
(ग) कवि काव्य का माध्यम भर है।
(घ) कविता अपवर्जी और अंतर्वेशी होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ग ✔    (ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ        (द) केवल क और घ

89. ‘भोलाराम का जीव’ कहानी के विषय हैं –
(क) भ्रष्टाचार की पक्षघरता
(ख) भ्रष्टाचार की अनावरण
(ग) सदाचरण का निषेध
(घ) सरकारी कार्यालयों में व्याप्त रिश्वतखोरी की अभिव्यक्ति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल ख और घ         (ब) केवल क और ख
(स) केवल ख और ग           (द) केवल ग और घ

90. ’झूठा-सच’ उपन्यास में वर्णित है –
(क) ग्रामीण अंचलों का सामाजिक यथार्थ
(ख) विभाजन की भवोत्पादक आशंका
(ग) शहरी जीवन की विसंगतियाँ
(घ) सांप्रदायिक विद्वेष की आग में मानवीय संवेदनाओं की हत्या
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल ख और घ         (ब) केवल क और ख
(स) केवल ख और ग           (द) केवल क और ग

निम्नलिखित अवतरण ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों से चुनिए।

साहित्य के उपासक अपने पैर के नीचे की मिट्टी की उपेक्षा नहीं कर सकते। हम सारे बाह्य जगत को असुन्दर छोङकर सौंदर्य की सृष्टि नहीं कर सकते। सुंदरता सामंजस्य का नाम है। जिस दुनिया में छोटाई और बङाई में, धनी और निर्धन में, ज्ञानी और अज्ञानी में आकाश-पाताल का अंतर हो, वह दुनिया बाह्य सामंजस्यमय नहीं कही जा सकती और इसलिए वह सुन्दर भी नहीं है। इस बाह्य असुन्दरता के ’ढूह’ में खङे होकर आन्तरिक सौन्दर्य की उपासना नहीं हो सकती। हमें उस बाह्य असौन्दर्य को देखना ही पङेगा। निरन्न, निर्वसन जनता के बीच खङे आप परियों के सौन्दर्य-लोक की कल्पना नहीं कर सकते। साहित्य सुंदर का उपासक है, इसलिए साहित्यिक असामंजस्य को दूर करने का प्रयत्न पहले करना होगा, अशिक्षा और कुशिक्षा से लङना होगा, भय और ग्लानि से लङना होगा। सौन्दर्य और असौन्दर्य का कोई समझौता नहीं हो सकता। सत्य अपना पूरा मूल्य चाहता है।

91. ’सौंदर्य और असौंदर्य का कोई समझौता नहीं हो सकता।’’ का अभिप्राय है –
(अ) असुंदर को कम किए बिना सुन्दर नहीं हुआ जा सकता है। 
(ब) सुन्दरता और असुन्दरता दोनों विरोधी गुण हैं। दोनों में कभी मेल नहीं हो सकता
(स) सुन्दर बनने के लिए असुन्दर को पूरी तरह समाप्त करना आवश्यक है
(द) सुंदरता और असुन्दरता को अक्षुण्ण रखते हुए मध्यम मार्ग अपनाना

92. उपर्युक्त अवतरण के आधार पर ’सुन्दर दुनिया’ का अभिप्राय है –
(अ) असुन्दर की अनदेखी और सुन्दर का प्रदर्शन।
(ब) विषमता को कम करके बाह्य परिस्थितियों में सामंजस्य स्थापित करना। 
(स) अमीर-गरीब, शिक्षित-अशिक्षित और छोटे-बङे को एक जैसा बनाना।
(द) दुनिया की बाह्य विषमताओं को समाप्त करके समरसता स्थापित करना।

93. ’सौंदर्य की सृष्टि’ के लिए आवश्यक है –
(अ) अपने भूखंड और उसकी सभ्यता – संस्कृति को साथ लेकर चलना 
(ब) अपनी रचना में धूल-मिट्टी के गुणों का वर्णन करना
(स) रचनाकार का अपने पर्यावरण से अंसपृक्त होना
(द) रचनाकार का असुन्दर को जङ से न मिटाना

94. उपर्युक्त अवतरण के आधार पर साहित्य का उद्देश्य होना चाहिए –
(अ) अशिक्षा-कुशिक्षा और भय-ग्लानि से लङने के लिए प्रेरित न करना।
(ब) बाहरी असुन्दरता पर परदा डालकर सौंदर्य लोक का अवतरण करना।
(स) भूखी और अभावग्रस्त जनता के साथ खङे होकर समाज में बाह्य सामंजस्य स्थापित करना। 
(द) निरन्न, निर्वसन और अशिक्षित – कुशिक्षित जनता की समस्याओं की उपेक्षा करना।

95. उपर्युक्त अवतरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा बात सही है ?
(अ) हमारे देश का अंतर्बाह्य अत्यंत प्रीतिकर है।
(ब) हमारा देश इसलिए महान है कि वह अन्दर-बाहर से प्रीतिकार है।
(स) आँख और कान को अच्छा न लेगने के बावजूद बोद्धिक सृष्टि से हमारा देश प्रीतिकर है।
(द) आंतरिक दृष्टि से हमारा देश प्रोज्वल है, किन्तु बाह्य रूप सें अप्रीतिकर है। 

निम्नलिखित अवतरण ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों से चुनिए।

विवाह से पुरुष को तो कुछ छोङना नहीं होता और न उनकी परिस्थितियों में कोई अन्तर ही आता है, परन्तु इसके विपरीत स्त्री के लिए विवाह मानो एक परिचित संसार छोङ कर नवीन संसार में जाना है, जहाँ उसका जीवन सर्वथा नवीन होगा। पुरुष के मित्र, उसकी जीवनचर्या, उसके कर्तव्य सब पहले जैसे ही रहते है वह अनुदार न होने पर भी शिक्षिता पत्नी के परिचित मित्रों, अध्ययन तथा अन्य परिचित दैनिक कार्यों के अभाव को नहीं देख पाता। साधारण परिस्थिति होने पर भी घर में इतर कार्यों से स्त्री को अवकाश रहता है, संयुक्त कुटुम्ब न होने से बङे परिवार के प्रबन्ध की उलझनें भी नहीं घेर रहती, उसके लिए पुरुष-मित्र वज्र्य है, और उसे मित्र बनाने के लिए शिक्षिता स़्ित्रयाँ कम मिलती है, अतः एक विचित्र अभाव का उसे बोध होने लगता है। कभी-कभी पति के आने-जाने जैसी छोटी बातों में, बाधा देने पर वह विरक्त भी हो उठती है। अच्छी गृहिणी कहलाने के लिए उसे केवल पति की इच्छा के अनुसार कार्य करने तथा मित्रों और कर्तव्यों से अवकाश के समय उसे प्रसन्न रखने के अतिरिक्त और विशेष कुछ नहीं करता होता, परन्तु यह छोटा-सा कर्तव्य उसके महान अभाव को नहीं भर पाता।

96. उपर्युक्त अवतरण के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है –
(अ) स्त्री के घर के बाहर – भीतर आने – जाने जैसी छोटी – छोटी बातों में अक्सर पति के रोक – टोक के कारण स्त्री विरक्त हो जाती है।
(ब) घर के बाहर भीतर पति के माता-पिता छोटी-छोटी बातों में अक्सर पति के रोक-टोक के कारण विरक्त हो जाती है।
(स) घर के बाहर – भीतर आने-जाने जैसी छोटी-छोटी बातों पर सास-ननद के प्रायःटोकने पर स्त्री विरक्त हो जाती है।
(द) स्त्री के घर के बाहर – भीतर आने-आने जैसी सामन्य बातों पर कभी-कभार टोकने पर स्त्री विरक्त हो जाती है। 

97. उपर्युक्त अवतरण के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) विवाह से पुरुष की दिनचर्या में काफी बदलाव आ जाता है, क्योंकि घर में पत्नी आ जाती है।
(ब) विवाह से पुरुष के कर्तव्यों में बढ़ा भारी परिवर्तन आ जाता है, क्योंकि पत्नी का ध्यान उन पर रहता है।
(स) विवाह से पुरुष को अपने मित्रों की संख्या कम करनी पङती है, क्योंकि उसे पत्नी का विशेष ध्यान रखना होता है।
(द) उदार होने पर भी विवाह से पुरुष अपनी शिक्षिता पत्नी के परिचित मित्रों के अभाव को महसूस नहीं कर पाता है।

98. उपर्युक्त अवरण के आधार पर सही कथन है–
(अ) विवाह से पुरुष को बहुत कुछ जोङना और छोङना पङता है।
(ब) विवाह से पुरुष की परिस्थितियां पहले जैसी नहीं रक जाती हैं, उनमें बङा भारी अंतर आ जाता है।
(स) विवाह से पुरुष अपने घर-परिवार में रहता है, उसकी परिस्थितियों में खास फर्क नहीं पङता है। 
(द) विवाह से पुरुष बंधनों में ऐसा जकङ जाता है कि उसे पहले जैसी आजादी नसीब नहीं होती है।

99. उपर्युक्त अवतरण के आधार पर निम्नलिखित में सही कथन है –
(अ) विवाह स्त्री को एक ऐसे घर-परिवार का सदस्य बना देता है, जिससे वह पहले से परिचित होती है।
(ब) विवाह स्त्री को एक ऐसे घर-परिवार में ले जाता है, जहाँ उसको कोई नवीन अनुभव नहीं होता है।
(स) विवाह स्त्री को उसके चिर-परिचित, घर-परिवार को छोङकर एक-दूसरे घर- परिवार में ले जाकर उसके जीवन को नये अनुभव से संपन्न कराता है। 
(द) विवाह स्त्री के एक-ऐसे घर-परिवार का हिस्सा बना देता है जिसमें सर्वथा लोकेतर अनुभव होता है।

100. उपर्युक्त अवतरण के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) स्त्री के बङे से बङे अभाव को सास-ससुर के प्रति उसका कर्तव्य-पालन पूरा नहीं कर पाता है।
(ब) स्त्री के बङे अभाव को पति की इच्छापूर्ति और उसके प्रति कर्तव्य निर्वाह पूरा नहीं कर पाता है। ✔
(स) स़्त्री बङे अभाव को अपने माता-पिता की इच्छा का आदर, आज्ञा का पालन पूरा नहीं कर पाता है।
(द) स्त्री के बङे अभाव को अपने भाई-बहनों के पति प्रेम और कर्तव्य-निर्वाह पूरा नहीं कर पाता है।

जय हिन्द

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.