Question Paper with Answer Part-1 (Que 1 to 50)
1. द्वैतवादी वैष्णव संप्रदाय के प्रवर्तक है –
(अ) रामानुजाचार्य (ब) मध्वाचार्य ✔
(स) वल्लभाचार्य (द) रामानंद
2. राम-रावण के युद्ध को रूपायित करने के लिए निराला ने-
(अ) संस्कृत की सरल पद मैत्री का प्रयोग किया है।
(ब) अधिकतर द्वित्व वर्णों का प्रयोग किया है।
(स) संस्कृत-पद मैत्री, नाद-योजना और अनुप्रास-विधान पर विशेष बल दिया है। ✔
(द) देशज शब्दों का लाक्षणिक प्रयोग किया है।
3. नंददास के बारे में रामचंद्र शुक्ल के विचार हैं –
(क) इनकी रचना भी बङी सरस और मधुर है।
(ख) कृष्ण की रासलीला का अनुप्रासदियुक्त साहित्यिक भाषा में विस्तार के साथ वर्णन है।
(ग) इनकी रचना रासपंचाध्यायी सोरठा छंदों में लिखी गयी है।
(घ) अनुप्रास और चुने हुए संस्कृत पदविन्यास आदि नंददास की कविता में नहीं पाए जाते।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ग (ब) केवल क और ख ✔
(स) केवल ख और ग (द) केवल ग और घ
4. निम्नलिखित में से किसकी पुस्तक का नाम ‘द्वंद्ववादी तर्क की समीक्षा’ (क्रिटीक ऑफ डाइलेक्टिक रीजन) है –
(अ) कार्ल मार्क्स (ब) राल्फ फाक्स
(स) एडलर (द) सार्त्र ✔
5. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –
सूची-। सूची-।।
(क) शरत चंद्र 1. गेहूँ और गुलाब
(ख) शिवरानी देवी 2. नीड का निर्माण फिर
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी 3. प्रेमचंद घर में
(घ) हरिवंशराय बच्चन 4. आवारा मसीहा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ
(अ) 3 1 2 4
(ब) 1 2 3 4
(स) 4 3 2 1
(द) 4 3 1 2 ✔
6. जगपती की बीमारी और बेरोजगारी से उपजी आर्थिक मजबूरियों से त्रस्त पत्नी ’चंदा’ की कहानी है –
(अ) राजा निरबंसिया ✔
(ब) नीली झील
(स) सफेद तितलियाँ
(द) सीने का दर्द
7. भुतही पारिवारिक पृष्ठभूमि किस आत्मकथा का प्रथम अध्याय है?
(अ) जूठन (ब) मुर्दहिया ✔
(स) अपने अपने पिंजरे (द) मेरी पत्नी और भेङिया
8. ’उदासी सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक थे –
(अ) लक्ष्मीचन्द (ब) श्रीचन्द ✔
(स) मूलचन्द (द) मलूकदास
9. निम्नलिखित उपन्यासों का प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही अनुक्रम हैं–
(क) निस्सहाय हिन्दू
(ख) परीक्षा गुरु
(ग) देवरानी जेठानी की कहानी
(घ) नूतन ब्रह्मचारी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, ग, घ
(ब) ग, ख, घ, क ✔
(स) ख, ग, क, घ
(द) घ, क, ग, ख
10. निम्नलिखित में से देवसेना के कथन है –
(क) विजय का क्षणिक उल्लास हृदय की भूख मिटा देगा ? कभी नहीं। वीरों का भी क्या ही व्यवसाय है, क्या ही उन्मत्त भावना है।
(ख) पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप। विजया! आकाश के सुन्दर नक्षत्र आँखों से केवल देखे ही जाते हैं।
(ग) नये ढंग के आभूषण, सुन्दर, वसन, भरा हुआ यौवन – यह सब तो चाहिए ही, परन्तु एक वस्तु और चाहिए पुरुष को वशीभूत करने से पहले – धोखे की टट्टी।
(घ) ऐसा जीवन तो विडंबना है, जिसके लिए दिन-रात लङना पङे।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग ✔
(द) केवल ख और घ
11. ‘ईदगाह’ कहानी में व्यक्त हुए हैं–
(क) सांप्रदायिक सौमनस्य
(ख) बाल मनोविज्ञान
(ग) मातृ वात्सल्य
(घ) राजनीतिक चेतना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और घ
(द) केवल ख और ग ✔
12. ’शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास की विशेषताएँ हैं –
(क) हिन्दी का यह प्रथम मनोवैज्ञानिक उपन्यास है।
(ख) इसका कोई भी पात्र असामान्य मानसिकता से ग्रस्त नहीं है।
(ग) पिता के प्रति शेखर की मानसिकता सौमनस्यपूर्ण है।
(घ) शेखर, एक जन्मना विद्रोही पात्र है जिसके मन के विकास का अध्ययन लेखक का अभिप्रेत है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ख और घ ✔
(द) केवल क और घ
13. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से सही अनुक्रम है –
(क) आचार्य रामचंद्र शुक्ल और हिन्दी आलोचना
(ख) हिन्दी जाति का साहित्य
(ग) भारतीय सौन्दर्य बोध और तुलसीदास
(घ) परंपरा का मूल्यांकन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ग, ख, घ
(ब) ख, घ, ग, क
(स) घ, ग, ख, क
(द) क, घ, ग, ख
नोट – यह प्रश्न गलत है।
14. मुक्तिबोध की रचना है –
(अ) अजय की डायरी (ब) एक साहित्यिक की डायरी ✔
(स) प्रवास की डायरी (द) सैलानी की डायरी
15. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –
सूची-। सूची-।।
(क) शकुन 1. सौदागर सिंह
(ख) महामाया 2. रामबोला
(ग) पार्वती 3. बंटी
(घ) हलीमा 4. अघोर भैरव
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ
(अ) 3 4 2 1 ✔
(ब) 1 2 3 4
(स) 2 3 4 1
(द) 4 1 2 3
16. ’विभ्रम और यथार्थ’ (इल्यूजन एण्ड रियलिटी) के लेखक हैं–
(अ) फायर बाख (ब) अन्स्र्ट फिशर
(स) जार्ज लुकाच (द) काडवेल ✔
17. पद्माकर भट्ट के बारे में रामचन्द्र शुक्ल का विचार है –
(क) ऐसा सर्वप्रिय कवि इस काल के भीतर बिहारी को छोङ दूसरा नहीं हुआ।
(ख) परन्तु पद्माकर की कल्पना दृष्टि बिहारी से कमतर थी।
(ग) पद्माकर की रमणीयता ही सर्वप्रियता का एकमात्र कारण है।
(घ) पद्माकर की भाषा कङकती होते हुए भी कबीर जैसी नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ग ✔
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ
(द) केवल ख और घ
18. कोमल कपोल पाली में सीधी सादी स्मित रेखा
जनेगा वही कुटिलता जिसने भी में बल देखा।
उपर्युक्त छंद से संबंधित सही तथ्य हैं –
(क) कपोल – सागर के तट पर मुस्कान रुपी नाव तैर रही है।
(ख) भौंहो की कुटिलता से प्रेमिका के कुटिल हृदय का पता चलता है।
(ग) भौंहों की कुटिलता से अनुराग सूचित हो रहा है।
(घ) यह अनुराग गालों पर फैली मुस्कान से व्यक्त हो रहा है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ग
(ब) केवल ख और घ
(स) केवल क और घ
(द) केवल ग और घ ✔
19. “सतपुङा के घने जंगल/नींद में डूबे हुए से, ऊंघते अनमने जंगल। झाङ ऊँचे और नीचे/चुप खङे हैं आंख मीचे, घास चुप है, काश चुप है। मूक शाल, पलाश चुप है, बन सके तो धँसो इनमें/धँस न पाती हवा जिनमें……
उपर्युक्त काव्य पंक्तियों का आशय है –
(अ) जंगल घना और भयावह है।
(ब) जंगल में जीवन का कोई निशान नहीं है।
(स) यहाँ जंगल केवल जंगल नहीं, जीवन की चुनौती है। ✔
(द) यह जंगल केवल योगी-यतियों के लिए उपयुक्त है।
20. हरिवंशराय बच्चन ने अपने पूर्वजों का चित्रण आत्मकथा के किस खंड में किया है?
(अ) नीङ का निर्माण फिर (ब) बसेरे से दूर
(स) दशद्वार से सोपान तक (द) क्या भूलूं क्या याद करूं ✔
21. “गोरी सुन्दर पातली, केसर काले रंग।
ग्यारह देवर छोङ के, चली जेठ के संग।।’’
इस पहेली का सही उत्तर है –
(अ) अरहर ✔ (ब) उङद
(स) मूंग (द) मसूर
22. बिसोबा खेचर या खेचरनाथ निम्नलिखित में से किसके गुरु थे?
(अ) दादू दयाल (ब) सुंदरदास
(स) नामदेव ✔ (द) मलूकदास
23. ’शिवशंभु के चिट्ठे’ से संबंधित हैं –
(क) आनंदकादंबिनी
(ख) कलकत्ता
(ग) चुनार
(घ) भारत मित्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ
(द) केवल ख और घ ✔
24. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –
सूची-। सूची-।।
(क) भारतेन्दु हरिश्चंद्र 1. फागुन दुई रे दिना
(ख) महावीर प्रसाद द्विवेदी 2. मेरी जन्मभूमि
(ग) हजारीप्रसाद द्विवेदी 3. कवि और कविता
(घ) विद्यानिवास मिश्र 4. जातीय संगीत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4 (ब) 4 2 3 1
(स) 4 3 2 1 ✔ (द) 2 3 4 1
25. “जेहि पंखी के निअर होइ, कहे बिरह के बात।
सोइ पंखी जाइ जरि, तरिवर होइ निपात।।’’
इस दोहे में अत्युक्ति है, लेकिन यह –
(अ) संवेदना अभिव्यक्ति के रूप में है। ✔
(ब) परिणाम निर्देश के रूप में है।
(स) केवल ऊहात्मक पद्धति के निर्वाह के लिए है।
(द) अभिधात्मक अर्ध-बोध के लिए है।
26. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन
(क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण
(ख) के रूप में।
अभिकथन (क): आज की विषम और संकटपूर्ण स्थिति में व्यक्ति अपनी असहायता और अकेलेपन में निर्णय नहीं ले पाता और ले भी पाता है तो उसकी परिणति अर्थहीनता में होती है।
कारण (ख): क्योंकि आधुनिक काल में मशीनीकरण के वर्चस्व के कारण व्यक्ति की अपनी पहचान खो गयी है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क और ख दोनों सही हैं और ख, क की सही व्याख्या है। ✔
(ब) क और ख दोनों सही हैं परन्तु ख, क की सही व्याख्या है।
(स) क सही है परन्तु ख सही नहीं है।
(द) क सही नहीं है परन्तु ख सही है।
27. निम्नलिखित में से कौन-सा निबन्ध भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने लिखा है?
(अ) रामायण का समय ✔
(ब) बन्धुत्व किसे कहते है
(स) अब मैं नाच्यो बहुत गुपाल
(द) रसात्मक बोध के विविध स्वरुप
28. ‘आवारा मसीहा’ किस साहित्यकार के जीवन पर आधारित ग्रंथ है ?
(अ) शरतचन्द्र ✔ (ब) रवीन्द्रनाथ
(स) बंकिमचन्द्र (द) माइकेल मधुसूदन दत्त
29. ’तददोषौ शब्दार्थौ सगुणावनलंकृति पुनः क्वापि’ – उक्ति किस आचार्य की है?
(अ) भामह (ब) धनजंय
(स) मम्मट ✔ (द) भोजराज
30. ’मेरी भव-बाधा हरौ….’ दोहे में प्रयुक्त ’झाँई’ शब्द के सही अर्थ हैं–
(क) परछाई (ख) झलक
(ग) मुस्कान (घ) दृष्टि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख ✔
(ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग
(द) केवल ग और घ
31. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –
सूची-। सूची-।।
(क) शेखर (1) निपुणिका
(ख) सिलिया (2) तारा
(ग) जयदेव पुरी (3) मातादीन
(घ) बाणभट्ट (4) सरस्वती
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4 (ब) 4 3 2 1 ✔
(स) 2 1 4 3 (द) 3 4 1 2
32. ’विद्यापति की पदावली’ में वर्णित मुख्य विषय हैं –
(क) राजनीतिक द्वंद्व (ख) वयः संधि
(ग) पुरुष परीक्षा (घ) अनमेल विवाह
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ख ओर घ ✔
(द) केवल ग और घ
33. ’तीसरी कसम’ कहानी के पात्र हैं –
(क) रमपतिया (ख) चुरमुनियां
(ग) धुन्नीराम (घ) पलटदास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख (ब) केवल ख और ग
(स) केवल ख और घ (द) केवल ग और घ ✔
34. निम्नलिखित में से कवि की दृष्टि से कविता की रचना-प्रक्रिया पर विचार करने वाले पाश्चात्य आलोचक है –
(अ) प्लेटो (ब) अरस्तू
(स) वर्ड्सवर्थ (द) टी.एस. इलियट ✔
35. छायावाद के बारे में रामचंद्र शुक्ल की स्थापनाएं हैं –
(क) छायावाद बङी सहृदयता के साथ प्रभाव साम्य पर ही विशेष लक्ष्य रखकर चला है।
(ख) छायावाद की रचनाएं गीतों के रूप में ही अधिकतर होती हैं।
(ग) छायावाद में रचना अन्योक्ति पद्धति पर नहीं की जाती है।
(घ) व्यंजना पद्धति का प्रगल्भ और प्रचुर विकास छायावाद की काव्यशैली की असली विशेषता नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख ✔ (ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग (द) केवल ग और घ
36. निम्नलिखित में से कौन सी कृतियाँ आत्मकथा नहीं हैं ?
(क) एक कहानी यह भी (ख) बाणभट्ट की आत्मकथा
(ग) अन्या से अनन्या (घ) शेखर: एक जीवनी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख (ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ (द) केवल ख और घ ✔
37. ’रामचरितमानस’ के अंत में कही गई तुलसीदास की कौन-सी बातें सही हैं?
(क) मेरे समान कोई दूसरा दीन नहीं है, इसलिए हे राम, मेरी भवबाधा को दूर करो।
(ख) राम-कथा का गान वेदों, पुराणों और कवियों ने किया है, किन्तु संतों ने नहीं।
(ग) जो भक्त रामचरितमानस का अवगाहन करता है वह मध्याह्न के सूर्य की तरह प्रखर तेजवाला होता है।
(घ) जिस तरह कामी को स्त्री और लोभी को धन प्रिय है, उसी तरह हे राम, तुम हमेशा मुझे प्रिय लगो।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख (ब) केवल क और ग
(स) केवल क और घ ✔ (द) केवल ख और घ
38. प्रथम विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर रचित कहानी है –
(अ) अमृतसर आ गया है (ब) परिंदे
(स) दुनिया का सबसे अनमोल रतन (द) उसने कहा था ✔
39. निम्नलिखित में से मैथिलीशरण गुप्त की रचना नहीं है –
(अ) किसान (ब) विकट भट
(स) केशों की कथा (द) राष्ट्रभारती ✔
40. ’’फटिक भूमि पर कर पग छाया यह शोभा अति राजति करि करि प्रति पद प्रतिमनि बसुधा कमल बैठकी साजति’’ उपर्युक्त काव्य पंक्तियाँ किसकी हैं ?
(अ) तुलसीदास (ब) मलिक मुहम्मद जायसी
(स) सूरदास ✔ (द) कबीरदास
41. ’कविता की भाषा विरोधाभास की ही भाषा होती है’ – यह कथन निम्नलिखित में से किसका है?
(अ) एजरा पाउंड (ब) क्लीन्थ बु्रक्स ✔
(स) जान डन (द) हाइडेगर
42. देवगिरि को जीतकर दिल्ली आने के बाद चामुंडराय दाहिम ने पृथ्वीराज को किस बात के लिए प्रेरित किया?
(अ) रेवातट पर मृगया के लिए ✔
(ब) रेवा नदी में नौका विहार के लिए
(स) गुर्जर नरेश से युद्ध के लिए
(द) मुहम्मद गौरी के मान-भंग के लिए
43. निम्नलिखित में से कौन आर्यभाषाओं में शामिल नहीं है?
(अ) संस्कृत (ब) अंग्रेजी
(स) अरबी✔ (द) फारसी
44. निम्नलिखित में अज्ञेय की रचनाएँ हैं –
(क) आंगन के पार द्वार (ख) इतने पास अपने
(ग) नदी पर बांक की छाया (घ) कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख (ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ (द) केवल क और ग ✔
45. ’राग दरबारी’ उपन्यास में व्यक्त हुए हैं –
(क) मुफ्त शिक्षा
(ख) ग्रामीण – करुणाई जिंदगी की आलोचना
(ग) बैंकों का राष्ट्रीयकरण
(घ) कस्बाई जीवन की व्यंग्यपूर्ण अभिव्यक्ति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख (ब) केवल ख और घ ✔
(स) केवल क और ग (द) केवल ख और ग
46. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्निलिखित उपन्यासों का सही अनुक्रम है–
(क) आपका बंटी (ख) धरती धन न अपना
(ग) झूठा – सच (घ) मय्यादास की माङी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, ग, घ (ब) ख, ग, घ, क
(स) घ, क, ग, ख (द) ग, ख, क, घ ✔
47. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित ग्रंथों का सही अनुक्रम है–
(अ) आँखों देखा पाकिस्तान (ब) चीङों पर चाँदनी
(स) नये चीन में दस दिन (द) पैरों में पंख बांधकर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट –
(अ) ग, घ, क, ख (ब) ख, ग, घ, क
(स) घ, ख, ग, क ✔ (द) क, ख, ग, घ
48. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –
सूची-। सूची-।।
(क) विषमता की पीङा से व्यस्त हो रहा स्पंदित विश्व महान। 1. जयशंकर प्रसाद
(ख) मिलन के पल केवल दो-चार, विरह के कल्प अपार। 2. मैथिलीशरण गुप्त
(ग) दिन बारह वर्षों में घूङे के भी सुने गए हैं फिरते। 3. सुमित्रानंदन पंत
(घ) तोङ दो यह क्षितिज में भी देख लूँ उस ओर क्या है। 4. महादेवी वर्मा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट – क ख ग घ
(अ) 2 1 4 3 (ब) 3 4 2 1
(स) 1 2 3 4 (द) 1 3 2 4 ✔
49. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
एक अभिकथन
(क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण
(ख) के रूप में।
कारण
(ख) – क्योंकि अपने उत्पाद को पूंजीवादी सत्ता के हाथ बेचना व्यक्ति की मजबूरी है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क और ख दोनों सही हैं और ख, क की सही व्याख्या हैं ✔
(ब) क और ख दोनों सही है परन्तु ख, क ही सही व्याख्या नहीं है।
(स) क सही है परन्तु ख सही नहीं है।
(द) क सही नहीं है परन्तु ख सही है
50. ’’जात ले जात, टके सेर जात। एक टका दो, हम अभी अपनी जात बेचते हैं। टके के वास्ते……’’ अंधेर नगरी में जात बेचने वाले ब्राह्मण के इस संवाद का व्यंग्यार्थ है–
(अ) यहाँ नगण्य साधारण, विशिष्ट असाधारण सब एक ही भाव बिक रहे हैं। ✔
(ब) यहाँ नगण्य साधारण विशिष्ट हो जाता है।
(स) यहाँ सामंती मूल्य अक्षुण्ण रहते हैं।
(द) राजतंत्र में मूल्य-व्यवस्थाएं अपरिवर्तनीय होती हैं।