1. ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र संग्रह के रचनकार का नाम हैं ?
A. हरिशंकर परसाई B. रामवृक्ष बेनीपुरी
C. रामविलास शर्मा D. सरदार पूर्ण सिंह
2. ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र संग्रह के प्रथम संस्करण में कुल कितने शब्द-चित्र हैं?
A. ग्यारह B. बारह C. तेरह D. चौदह
3. ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र संग्रह के दूसरा नवीन संस्करण कब प्रकाशित हुआ?
A. 1950 ई. में B. 1951 में C. 1952 में D. 1953 में
4. इनमें से कौन सा शब्द-चित्र ‘माटी की मूरतें’ के प्रथम संग्रह में संकलित नहीं है?
A. रजिया B. रूपा की आजी C. देव D. बुधिया
5. ‘माटी की मूरतें’ में संकलित शब्द-चित्रों का सही अनुक्रम क्या है?
A. भौजी- सुभान खां- परमेसर- बैजू मामा
B. भौजी- परमेसर- बैजू मामा- सुभान खां
C. परमेसर- भौजी- बैजू मामा- सुभान खां
D. बैजू मामा- भौजी- परमेसर- सुभान खां
6. रजिया कौन थी?
A. घसियारिन B. लेखिका C. नौकरानी D. चुड़ीहारिन
7. रजिया की मुलाक़ात रचनाकार से कहाँ हुई थी?
A. अपने गाँव में B. अपने मामा के यहाँ
C. अपनी मौसी के यहाँ D. विद्यालय में
8. रजिया के पति का नाम क्या था?
A. सत्तर B. हसन C. अब्दुल D. गनी
9. बलदेव सिंह कौन था?
A. पहलवान B. सैनिक C. डाकू D. राजा का मंत्री
10. गाँव में आने से पहले बलदेव सिंह कहाँ पहलवानी करते थे?
A. मथुरा B. इलाहबाद
C. फैजाबाद D. बंगाल के किसी राजा के दरबार में
11. रचनाकार की मुलाक़ात बलदेव सिंह से कहाँ हुई थी?
A. अपने मामा के यहाँ B. अपनी मौसी के यहाँ
C. पटना दंगल में D. बंगाल दंगल में
12. निम्न में से कौन सी चरित्र की विशेषता बलदेव सिंह के नहीं है?
A. बच्चों सा निरीह B. हँसमुख C. नम्र D. एकांत प्रियता
13. इनमें से कौन सा पात्र ‘बलदेव सिंह’ शब्द चित्र का नहीं हैं?
A. रवि बाबू B. विधवा
C. मौलवी साहब D. बेनीपुरी के मामा जी
14. ‘बलदेव सिंह’ शब्द-चित्र में इनमें से किस गाँव का उल्लेख हुआ है?
A. पांडेपुर B. राजापुर C. बिसुनपुर D. धर्मपुर
15. “बिसुनपुर उस दिन कुरुक्षेत्र बना हुआ था।” बिसुनपुर कुरुक्षेत्र क्यों बना हुआ था?
A. कुश्ती में छल-कपट के कारण
B. गाय की रक्षा को लेकर
C. मकान पर अधिकार को लेकर
D. आम के पेड़ पर अधिकार को लेकर
16. बलदेव सिंह की निर्मम हत्या क्यों कर दी गई?
A. विधवा की सहायता करने के कारण
B. गाय की रक्षा करने के कारण
C. बड़ेभाई को आम के पेड़ पर अधिकार दिलवाने के कारण
D. कुश्ती में विजयी होने के कारण
17. सरजू भैया के पिताजी क्या कहलाते थे?
A. बाबू जी B. गुमाश्ताजी C. पटेल जी D. मुखिया जी
18. निम्न में से कौन ‘सरजू भैया’ शब्द-चित्र का पात्र नहीं है?
A. यजींद्र B. गंगा भाई C. हिरदे D. परमेसर
19. ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र संग्रह के किस पात्र को बच्चों से वितृष्णा थी?
A. देव B. मंगर C. भौजी D. रुपा की आजी
20. मंगर कौन था?
A. हलवाहा B. हलवाई C. डाकिया D. हरकारा
21. मंगर की पत्नी का नाम क्या था?
A. रूपा B. सिलिया C. पारबती D. भकोलिया
22. “मर्दों की अपेक्षा औरते अपने को परिस्थिति के साँचे में ज्यादा और जल्द ढाल सकती है।” ‘माटी की मूरतें’ में यह कथन किस शब्द-चित्र में का है?
A. रजिया B. रूपा की आजी C. मंगर D. बुधिया
23. “आज खाय औ कल को झाक्के।
ताको गोरख संग न रक्खे॥”
‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में इस सिद्धांत का उपासक किसे कहा गया है?
A. बलदेवसिंह को B. सरजूभैया को
C. मंगर को D. देव को
24. “यह है सूरत-शक्ल- लंबी गौरी औरत, भरा पूरा बदन। हमेशा साफ़-सुफेद बगाबग कपड़ा पहने रहती, उस सुफेद कपड़े के उनका चेहरा रोब बरसाता।” ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में ये पंक्तियाँ किसके लिए हैं?
A. भकोलिया B. रूपा की आजी C. भौजी D. बुधिया
25. रूपा की आजी के स्वभाव में अजीब परिवर्तन क्यों हुआ?
A. पति के मृत्यु के कारण
B. ससुरालवालों के अत्याचार के कारण
C. जवान बेटे के मृत्यु के कारण
D. बिमारी के कारण
26. “भावना पर दलील का क्या असर हो सकता है भला।” ‘माटी की मूरतें’ में यह कथन किस शब्द-चित्र में है?
A. देव B. बैजूमामा C. परमेसर D. रूपा की आजी
27. निम्नलिखित पात्रों के नाम में से कौन ‘देव’ शब्द-चित्र का पात्र नहीं है?
A. तपेसर भाई B. कुनकुन
C. बेनीपुरी जी के मामाजी D. जगदीश
28. “न जाने वह कौन सी प्रेरणा थी जिसने मेरे ब्राह्मण का गर्वोन्नत सर उस तेली के निकट झुका दिया था। जब-जब वह सामने आता, मैं झुककर उससे राम-राम किए बिना नहीं रहता।” ‘माटी की मूरतें’ में ये पंक्तियाँ किसके लिए है?
A. परमेसर B. बैजू मामा C. बालगोबिंद भगत D. देव
29. बालगोबिंद भगत किसके पद गाते थे?
A. नानक B. नामदेव C. कबीर D. रैदास
30. बालगोबिंद भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष किस दिन दिखा?
A. जिस दिन उसनका बेटा मरा था
B. जिस दिन मंदिर में कीर्तन था
C. जिस दिन कीर्तन मंडली की प्रतियोगिता थी
D. जिस दिन जन्माष्टमी थी
31. ‘भौजी’ शब्द-चित्र में रचनाकार ने भारतीय परिवार में भौजी का स्थान किसके सामान बताया है?
A. घर में माता के सामान B. सरोवर में कमल के सामान
C. मरुस्थल में ओयसिस के सामान D. मंदिर के मूर्ति के सामान
32. “कानों में चाँदी की बालियाँ, गले में चाँदी का हैकल, हाथों में चाँदी के कंगन और पैरों में चाँदी की गोड़ाई-भरबाह की बूटेदार कमीज पहने काली साड़ी के छोर को गले में लपेटे…वह छोटी सी लड़की जो उस दिन मेरे सामने आकर खड़ी हो गई थी।” ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में ये पंक्तियाँ किसके लिए है?
A. रजिया B. रूपा की आजी C. भौजी D. बुधिया
33. “टूटे हुए तारे की तरह एक दिन हमने अचानक अपने बीच आकर उसे धम्म से गिरता हुआ पाया। ज्योतिर्मय, प्रकाशपुंज, दीप्तिपूर्ण! और उसी तारे की तरह प्रकाश दिखला हमें चकाचौंध में डाल वह हमेशा के लिए चलता बना। जिस दिन वह आया हमें आश्चर्य हुआ, जिस दिन वह गया हम स्तंभित रह गए।” ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में ये पंक्तियाँ किसके लिए है?
A. सरजू भैया B. मंगर C. परमेसर D. बलदेव सिंह
34. “उनके इस लंबे शरीर में जो हृदय मिला है, वह शरीर के ही परिमाण से। जो भी दुखिया आया, अपनी विपदा बताई, उसे देवता-सा दे दिया और वसूलने के समय जब वह आँखों में आँसू लाकर गिड़गिड़ाया तो देवता ही की तरह पसीज जाए।” ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में यह कथन किसके लिए है?
A. मंगर B. बलदेव सिंह C. सरजू भैया D. सुभान खां
35. “उसकी आवारागर्दी एक ऐसी आग थी जो खुद को जलाती है, लेकिन दूसरे को रौशनी और गर्मी ही देती है।” ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में यह कथन किसके लिए है?
A. बैजू मामा B. परमेसर C. सुभान खां D. देव
36. “मालिक हैं सियाराम, सोच मन काहे करे” ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में यह पद कौन गाता है?
A. बालगोबिन भगत B. देव C. बैजू मामा D. परमेसर
37. “तेरी गठरी में लगा चोर, मुसाफिर जाग जरा” ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में यह पद कौन गाता है?
A. परमेसर B. भौजी C. बैजू मामा D. बालगोबिन भगत
38. “वह कलम टूट जाए, जो निंदा के लिए ही उठती है।” ‘माटी की मूरतें’ में यह कथन किस शब्द-चित्र से है?
A. बालगोबिन भगत B. परमेसर C. भौजी D. देव
39. बैजू मामा क्या थे?
A. लेखपाल B. हलवाई C. व्यापारी D. चोर
40. रचनाकार की मुलाक़ात बैजू मामा से कहाँ होती थी?
A. मंदिर B. प्रयागराज C. पटना के जेल में D. भजन मंडली में
41. बैजू मामा चोरी में कितने साल की सजा भुगत चुके थे?
A. दस साल B. पंद्रह साल C. बीस साल D. तीस साल
42. “सजनी चललिंहू पिउ घर ना,
जाइतहिंलागु परम डर ना।”
‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में यह गीत कौन गाती है?
- भाकिलिया B. बुधिया C. रूपा की आजी D. भौजी
43. बुधिया के पति का नाम क्या था?
A. सोहन B. मोहन C. राजेश्वर D. जगदीश
44. बुधिया के कितने बच्चे थे?
A. तीन B. चार C. पाँच D. सात
45. “वह उन लोगों में था जो दुनिया में हँसने-हँसाने के लिए आते हैं।” ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में यह किसका कथन है?
A. देव B. परमेसर C. सुभान खां D. बैजू मामा
46. “हम होली खेलते हैं, विजय मनाते हैं और दिवाली सजाते हैं, किंतु वे हमारी जिंदगी के ‘पासिंग फेज’ हैं। हमारी जिंदगी के साथ नत्थी हैं- बारहमासा, मुहर्रम, मनहूसियत, मुर्दनी।” ‘माटी की मूरतें’ में रचनाकार का यह कथन किस शब्द-चित्र में है?
A. भौजी B. देव C. परमेसर D. सुभान खां
47. “कला का काम जीवन को छिपाना नहीं, उसे उभारना है, कला वह है जिसे पाकर जिंदगी निखर उठे, चमक उठे।” ‘माटी की मूरतें’ में यह कथन किस शब्द-चित्र में है?
A. रजिया B. देव C. भौजी D. सुभान खां
48. “जब तक निर्दयता पर करुणा की विजय हो, तब तक वह जल समाधि ले चुकी थी।” ‘माटी की मूरतें’ शब्द-चित्र में रचनाकार ने यह कथन किसके विषय में कहाँ?
A. रजिया B. भाकोलिया C. रूपा की आजी D. बुधिया
49. ‘माटी की मूरतें’ सोने की मूरतें सिद्ध हुई।” माटी की मूरतें के संबंध में यह किसका कथन है?
A. रामवृक्ष बेनीपूरी B. डॉ. नामवर सिंह C. हजारीप्रसाद द्वेवेदी D. हरिऔंध
50. ‘माटी की मूरतें’ का प्रथम प्रकाशन (1946) में कितने शब्द-चित्र थे?
A. नौ B. दस C. ग्यारह D. बारह
51. ‘माटी की मूरतें’ का दूसरा प्रकाशन (1953) में कितने शब्द-चित्र हैं?
A. दस B. ग्यारह C. बारह D. तेरह
सभी प्रश्नों के उत्तर:
1. B. रामवृक्ष बेनीपुरी
2. A. ग्यारह
3. D. 1953 में
4. A. रजिया
5. B. भौजी- परमेसर- बैजू मामा- सुभान खां
6. D. चुड़ीहारिन
7. C. अपनी मौसी के यहाँ
8. B. हसन
9. A. पहलवान
10. D. बंगाल के किसी राजा के दरबार में
11. A. अपने मामा के यहाँ
12. D. एकांत प्रियता
13. A. रवि बाबू
14. C. बिसुनपुर
15. D. आम के पेड़ पर अधिकार को लेकर
16. A. विधवा की सहायता करने के कारण
17. B. गुमाश्ताजी
18. D. परमेसर
19. B. मंगर
20. A. हलवाहा
21. D. भकोलिया
22. C. मंगर
23. C. मंगर को
24. B. रूपा की आजी
25. C. जवान बेटे के मृत्यु के कारण
26. D. रूपा की आजी
27. D. जगदीश
28. C. बालगोबिंद भगत
29. C. कबीर
30. A. जिस दिन उसनका बेटा मरा था
31. A. घर में माता के सामान
32. A. रजिया
33. D. बलदेव सिंह
34. C. सरजू भैया
35. B. परमेसर
36. D. परमेसर
37. D. बालगोबिन भगत
38. C. भौजी
39. D. चोर
40. C. पटना के जेल में
41. D. तीस साल
42. B. बुधिया
43. D. जगदीश
44. B. चार
45. B. परमेसर
46. A. भौजी
47. A. रजिया
48. C. रूपा की आजी
49. A. रामवृक्ष बेनीपूरी
50. C. ग्यारह
51. C. बारह
जय हिंद