1. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के रचनाकार इनमें से कौन है?
A. डॉ.नामवर सिंह B. रामधारी सिंह ‘दिनकर’
C. मैथिलीशरण गुप्त D. अज्ञेय
2. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ का प्रकाशन वर्ष क्या है?
A. 1954 ई. B. 1955 ई. C. 1956 ई. D. 1957 ई.
3. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ की भूमिका किसने लिखी थी?
A. जवाहरलाल नेहरू B. मैथिलीशरण गुप्त
C. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद D. हरिऔंध
4. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के कुल कितने प्रकरण हैं?
A. 37 B. 38 C. 39 D. 40
5. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के प्रथम प्रकरण का नाम क्या है?
A. भारतीय जनता की रचना B. आर्य द्रविड़ समस्याएँ
C. बुद्ध से पहले का हिंदुत्व D. प्राचीन भारत और बाह्य भारत
6. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ का अंतिम प्रकरण का नाम क्या है?
A. स्वर्ग का भूमिकरण:महायोगी अरविन्द
B. मुस्लिम-नावोत्सव
C. भूमि का स्वर्गीकरण: महात्मागाँधी का प्रयोग
D. भारतीय राष्ट्रीयता और मुसलमान
7. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के प्रकरणों का सही अनुक्रम क्या है?
A. शिक्षा में क्रांति- हिंदू नवोत्सव- आर्य समाज- मुस्लिम नवोत्सव
B. हिंदू नवोत्सव- शिक्षा में क्रांति- आर्य समाज- मुस्लिम नवोत्सव
C. आर्य समाज- शिक्षा में क्रांति- हिंदू नवोत्सव- मुस्लिम नवोत्सव
D. मुस्लिम नवोत्सव- शिक्षा में क्रांति- हिंदू नवोत्सव- आर्य समाज
8. भारतीय इतिहास-कॉग्रेस के ग्वालियर वाले अधिवेशन (1952) के सभापति कौन थे?
A. जवाहरलाल नेहरु B. रामधारी सिंह दिनकर
C. राधा मुकुंद मुखर्जी D. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
9. 1935 ई. में लघुमानव का तीस इंच का लंबा कंकाल कहाँ मिला था?
A. मगध में B. बड़ोदा राज्य के वादनगर में
C. कुशीनगर में D. हरियाणा के नारनौल में
10. “आदि मनुष्य पंजाब और शिवालिक की ऊँची भूमि पर विकसित हुआ होगा।” यह मान्यता किसकी है?
A. रामधारी सिंह दिनकर की B. जवाहरलाल नेहरू की
C. डॉ. राजेन्द्र प्रदास की D. डॉ. राधाकुमुद मुखर्जी की
11. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के प्रथम अध्याय में कितने प्रकरण हैं?
A. तीन प्रकरण B. चार C. पाँच D. छह
12. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के द्वितीय अध्याय में किस्त्ने प्रकरण हैं?
A. सात प्रकरण B. आठ C. नौ D. दस
13. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के तृतीया अध्याय में कितने प्रकरण हैं?
A. दस प्रकरण B. ग्यारह C. बारह D. तेरह
14. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के चतुर्थ अध्याय में कितने प्रकरण हैं?
A. पंद्रह B. सोलह C. सत्रह D. अट्ठारह
15. “नई पीढ़ी के पास न तो कोई मापदंड है, न कोई दूसरी ऐसी चीज है जिससे वह अपने चिंतन या कर्म को नियंत्रित कर सके।” ‘संस्कृति के चार अध्याय’ में यह किसका कथन है?
A. रामधारी सिंह दिनकर B. महर्षि अरविंद
C. गाँधी जी D. जवाहरलाल नेहरू
16. “भाषा की दृष्टि से देखने पर इस देश में 74.6 फीसदी आर्य भाषी, 26.6 फीसदी द्राविड़ भाषी तथा 3 फीसदी शबर-किरात भाषी हैं।” ‘संस्कृति के चार अध्याय’ में यह कथन किसका है?
A. महात्मा गाँधी B. डॉ. धीरेंद्र वर्मा
C. जयचंद्र D. सुनीति कुमात चटर्जी
17. आर्य जहाँ रहते थे, उस देश को वे क्या कहते थे?
A. सप्त सैंधव B. ब्रह्वर्त C. मध्यदेश D. ये सभी
18. सन 1786 ई. में किसने यह मान्यता रखी कि यूनानी, लतानी, गोथिक, केल्टिक, फ़ारसी और संस्कृत, ये सभी भाषाएँ किसी एक ही भाषा से विकसित हुई हैं?
A. सर विलियम जोंस ने B. केटलर ने
C. मूलर ने D. हडसन ने
19. ‘तरेम तरसा शतं हिमा’ मंत्र किस वेद में है?
A. ऋग्वेद में B. सामवेद में C. यजुर्वेद में D. अथर्ववेद में
20. निम्नलिखित में से किसकी मान्यता है कि ऋग्वेद की रचना ईसा से 2500 वर्ष पूर्व हुई थी?
A. डॉ. अविनाशचंद्र B. पं. रामगोविंद त्रिवेदी
C. मैक्समूलर D. विंटरनिज
21. “भारतीय संस्कृति में जो कई परस्पर विरोधी ‘युग्म’ हैं, उनका भी कारण यही है कि यह संस्कृति आरंभ से ही सामासिक रही है।” ‘संस्कृति के चार अध्याय’ में यह किसकी मान्यता है?
A. डॉ. मंगलदेव शास्त्री B. मैक्समूलर
C. बाल गंगाधार तिलक D. जवाहरलाल नेहरू
22. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ पौराणिक हिंदुत्व का मुख्य निर्माता किसे कहा गया है?
A. मनु को B. विश्वामित्र को
C. कृष्ण को D. महर्षि व्यास को
23. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ में उत्तरी और दक्षिणी भारत के बीच ‘प्रथम सेतु’ किसे कहा गया है?
A. शंकराचार्य को B. रामानुजाचार्य को
C. अगस्त्य को D. रामानंद को
24. ‘मुकुंदमाला’ नामक काव्य की रचना किसने की थी?
A. शातवाहन ने B. कुमारदास ने
C. विज्जिका ने D. कुलशेखर ने
25. “वेदों से यह प्रमाणित नहीं होती कि आर्यों का रंग दासों के रंग से भिन्न था। वर्ण का निर्धारण पहले व्यवसाय, स्वभाव, संस्कृति के आधार पर ही होता था। पीछे जातिवाद के प्रकट होने पर वर्ण का आधार भी बीज-क्षेत्र विचार हो गया।” ‘संस्कृति के चार अध्याय’ में यह मान्यता किसकी है?
A. ‘दिनकर’ B. अंबेडकर C. मूलर D. विंटरनिज
26. “उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्।
वर्ष तद्भारतं नाम भारती यत्र संतति॥”
भारत की भौगोलिक एकता को स्पष्ट रूप से वर्णित करने वाला यह श्लोक किस रचना की है?
A. ऋग्वेद B. अगस्त्य संहिता C. वायु पुराण D. महाभारत
27. ‘संस्कृति-संगम’ पुस्तक के रचनाकार का नाम क्या है?
A. आचार्य क्षितिमोहन सेन B. रवीन्द्रनाथ टैगोर
C. धर्मानंद कोसम्बी D. डॉ. भंडारकर
28. “गायन्ति देवाः किल गीतकानि धन्यास्तु ते भारतभूमि भागे।
स्वर्गायवर्गास्यदमागर्भूते भवन्ति भूयः पुरुषा:सुरत्वात्॥”
भारत देश की यह प्रशंसा किस पुस्तक में की गई है?
A. ऋग्वेद B. वाल्मीकि रामायण C. महाभारत D. विष्णु पुराण
29. कृष्ण का प्राचीनतम उल्लेख किस रचना में मिलता है?
A. विष्णु पुराण B. श्रीमद्भागवत पुराण
C. छान्दोग्योपनिषद् D. महाभारत
30. “भारत में संस्कृतियों का जो विराट समन्वय हुआ है, राम-कथा उसका अत्यंत उज्जवल प्रतीक है।” ‘संस्कृति के चार अध्याय’ में यह किसका कथन है?
A. विष्णु पुराण B. श्रीमद्भागवत पुराण
C. छान्दोग्योपनिषद् D. महाभारत
31. “अनेक अनार्य देवताओं को आर्य लोग स्वीकार नहीं कर सके। आसपास के चतुर्दिक प्रचलित प्रभाव को रोक सकना असंभव है। प्राचीन आर्यगण भी समझ सके थे कि गणचित्त को प्रसन्न किए बिना इस देश में वास करना कठिन है, इसलिए सब यज्ञों में पहले गणदेवता गणपति की पूजा की व्यवस्था की गई।” ‘संस्कृति के चार अध्याय’ में यह किसकी मान्यता है?
A. राहुल सांकृत्यायन B. मैक्समूलर
C. डॉ. प्रबोधचंद बागची D. आचार्य क्षितिमोहन सेन
32. भारत से बाहर ‘हिंदू’ शब्द का प्राचीनतम उल्लेख किस रचना में मिलता है?
A. इंडिका B. अवेस्ता C. जफ़रनाम D. बाइबिल
33. मुक्तिक् उपनिषद् के अनुसार उपनिषदों की संख्या कितनी है?
A. 106 B. 107 C. 108 D. 109
34. शंकराचार्य ने कितने उपनिषदों की टीका लिखी?
A. 11 B. 12 C. 13 D.14
35. आर्यों का एक मात्र भौतिकशास्त्र किसे कहा गया है?
A. शिक्षा को B. निरुक्त को C. ज्योतिष को D. व्याकरण को
36. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ पुस्तक को पूर्ण करने में दिनकर जी को कितने वर्ष का समय लगा था?
A. 4 वर्ष B. 5 वर्ष C. 6 वर्ष D. 7 वर्ष
37. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ पुस्तक को लेखक ने किसे समर्पित किया है?
A. भीमराव अंबेडकर B. जवाहरलाल नेहरू
C. राजेन्द्र प्रसाद D. महात्मा गाँधी
38. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ में दिनकर ने रविन्द्रनाथ टैगोर और मुहम्मद इकबाल को आख्यायित किया है-
A. राष्ट्रीय कवि के रूप में B. नवोत्थान के कवि के रूप में
C. भारतीय कवि के रूप में D. सामासिक संस्कृति कवि के रूप में
39. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ पुस्तक में कुल कितने पृष्ठ हैं?
A. 809 B. 810 C. 811 D. 812
40. “धर्मः यो वाधते धर्मः, न स धर्मः, कुधर्म तत्।
अविरोधी तु यो धर्मः स धर्मः सत्यविक्रम॥
‘संस्कृति के चार अध्याय’ में यह श्लोक महाभारत के किस पर्व से लिया गया है?
A. वन पर्व से B. आदि पर्व से
C. विराट पर्व से D. शांति पर्व से
41. ‘दिनकर’ जी किस प्रभाव को ‘संस्कृति के चार अध्याय’ मानते है?
A. हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई
B. हिंदू, बौद्ध, जैन और आर्य
C. आर्य, द्रविड़ मुस्लिम और अंग्रेजी
D. द्रविड़, आर्य, जैन और अंग्रेज
सभी प्रश्नों के उत्तर:
1. B. रामधारी सिंह ‘दिनकर’
2. C. 1956 ई.
3. A. जवाहरलाल नेहरू
4. C. 39
5. A. भारतीय जनता की रचना
6. D. भारतीय राष्ट्रीयता और मुसलमान
7. A. शिक्षा में क्रांति- हिंदू नवोत्सव- आर्य समाज- मुस्लिम नवोत्सव
8. C. राधा मुकुंद मुखर्जी
9. B. बड़ोदा राज्य के वादनगर में
10. D. डॉ. राधाकुमुद मुखर्जी की
11. B. चार
12. A. सात प्रकरण
13. C. बारह
14. C. सत्रह
15. D. जवाहरलाल नेहरू
16. C. जयचंद्र
17. D. ये सभी
18. A. सर विलियम जोंस ने
19. A. ऋग्वेद में
20. D. विंटरनिज
21. A. डॉ. मंगलदेव शास्त्री
22. D. महर्षि व्यास को
23. C. अगस्त्य को
24. D. कुलशेखर ने
25. B. अंबेडकर
26. C. वायु पुराण
27. A. आचार्य क्षितिमोहन सेन
28. D. विष्णु पुराण
29. C. छान्दोग्योपनिषद्
30. C. छान्दोग्योपनिषद्
31. D. आचार्य क्षितिमोहन सेन
32. B. अवेस्ता
33. C. 108
34. A. 11
35. C. ज्योतिष को
36. B. 5 वर्ष
37. C. राजेन्द्र प्रसाद
38. B. नवोत्थान के कवि के रूप में
39. D. 812 वन पर्व से ( ‘महाभारत’ के वन पर्व, श्लोक 131/ 11 है)
40. A. वन पर्व से
41. C. आर्य, द्रविड़ मुस्लिम और अंग्रेजी
जय हिंद