1. गोपियों ने मधुकर शब्द का प्रयोग किसके लिए किया है?
A. भौंरे के लिए B. कृष्ण के लिए
C. उद्धव के लिए D. इनमें से कोई नहीं
2. गोपियों की बात सुनकर उद्धव की क्या दशा हो गई?
A. प्रसन्न हुए B. दु:खी हुए
C. सभी गति नष्ट हो गयी D. रोने लगे
3. ‘सूर ही वात्सल्य है, वात्सल्य ही सूर है’ यह किसका कथन है?
A. आचार्य रामचंद्र शुक्ल B. डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
C. नंदुलारे वाजपेयी D. प्रो. वासुदेव
4. गोपियों के कथनानुसार ‘विष का कीड़ा’ क्या खाता है?
A. मिट्टी B. माँस C. फल D. विष
5. भौंरा अपना घर कहाँ बनाता है?
A. कमल में B. लकड़ी में C. काठ में D. दीवार में
6. पतंगा कहाँ जलता है?
A. आग पर B. दीपक पर C. धूप में D. बिजली पर
7. गोपियाँ उद्धव के विषय में अनुमान से क्या जानती है?
A. उन्हें कुब्जा ने भेजा है B. उन्हें कृष्ण ने भेजा है
C. वे स्वंय आये हैं D. इनमे से कोई नहीं
8. गोपियों के विचार से पाँडे अथार्त ऊधौ गोकुल में क्यों आये थे?
A. राधा के दर्शन के लिए B. ज्ञान का उपदेश देने के लिए
C. योग सीखने के लिए D. नंदजी के दर्शन के लिए
9. जो योग सीखतीं हैं, वे गोपियों के कथनानुसार क्या होती हैं?
A. राँड़े B. कुमारियाँ C. विधवाएँ D. सुहागिनें
10. कृष्ण ने गोपियों से प्रेम करके उन्हें क्या दिया?
A. गोपियों को वियोग दिया B. गोपियों के गले पर छुरी चलाई
C. गोपियों को सिख दिया D. गोपियों को बदनाम किया
11. गोपियों का मन कृष्ण कहाँ ले गए?
A. मथुरा B. अपने संग C. वृन्दावन D. वंशीवट
12. सूरदास-रचित विरह-वर्णन के पदों के संग्रह का नाम है?
A. विरह B. सूरसंचयन C. भ्रमरगीत-काव्य D. सूरसागर
13. गोपियों की आँखें किसके दर्शन की भूखी थी?
A. यमुना दर्शन की B. रास दर्शन की
C. हरि दर्शन की D. चित्र दर्शन की
14. गोपियों के अनुसार उद्धव की बात कौन मानेगा?
A. जो पागल हो B. जो ज्ञानी हो
C. जो ज्ञानहीन हो D. जो अपना शत्रु हो
15. उद्धव का ब्रह्म कैसा है?
A. अति गहरा है B. अपार है C. अगोचर है D. तीनों है
16. गोपियाँ कृष्ण के क्या कहलाने पर आपत्ति करती है?
A. गोपीनाथ B. ब्रजनाथ C. गोपाल D. नन्दलाल
17. कृष्ण गोपियों की पहचान को स्वप्न जानकार क्या करते है?
A. गोपियों को दुःखी करते हैं B. गोपियों को कलंक लगाते है
C. गोपियों को नहीं पहचानते D. गोपियों को दर्शन नहीं देते
18. कृष्ण ने गोपियों से कितने दिन प्रेम किया?
A. पाँच दिन B. सात दिन C. नौ दिन D. दस दिन
19. कृष्ण गोपीनाथ कहलाकर क्या करते है?
A. दुःखी B. कलंकित C. लाज से मरना D. भयभीत करना
20. गोपियों के पास क्या लिखकर आया था?
A. पत्र B. प्रेमपत्र C. क्रोध पत्र D. ब्रजनाथ की छाप
21. कृष्ण की नयी ‘रति’ क्या है?
A. प्रेम करके भूल जाना B. दुबारा दर्शन देना
C. कभी स्मरण नहीं करना D. परस्पर संदेश स्थापित करना
22. गोपियाँप्रातःकाल उठकर क्या देखती हैं?
A. कृष्ण को वंशी बजाते हुए B. कृष्ण को गायें चराते हुए
C. कृष्ण को रास रचाते हुए D. घर-घर मक्खन खाते हुए
23. गोपियों ने यशोदानंदन का दूसरा विशेषण क्या बताया है?
A. नंदनंदन B. गोपीनाथ C. गोपाल D. प्राणसजीवन मूरि
24. गोपियों के अनुसार उद्धव की बातें कैसी लगती है?
A. नीरसगुण B. मीठी C. निर्गुण और मीठी D. संदेहास्पद
25. गोपियाँ कृष्ण को त्याग कर क्या नहीं करना चाहती हैं?
A. निर्गुण का नाम जपना B. समाधि लगाना C. योग साधना करना D. भुसा फटकना
26. गोपियाँ एक बार उद्धव से क्या दिखाने को कहती हैं?
A. मथुरा B. ब्रज से दूर C. यहाँ से कहीं भी D. इनमें से कोई नहीं
27. गोपियाँ उद्धव से अपने ज्ञान कथा कहाँ ले जाने को कहती हैं?
A. कृष्ण को B. कृष्ण की मुरली को C. कृष्ण के मुख को D. कृष्ण के पीतांबर को
28. गोपियों ने आज तक क्या नहीं देखा और सुना है?
A. खरगोश के सींग को B. मृगतृष्णा का जल C. बाँझ का पुत्र D. सुतली में मोती पिरोना
29. गोपियों के अनुसार योग साधना किसके लिए उचित है?
A. शांतचित्त लोगों के लिए B. चचंल चित्त वालों के लिए C. दृढ़ प्रेमव्रत वालों के लिए D. किसी के लिए नहीं
30. ‘हैव गई स्याम स्याम की पाती’ में कौन सा अलंकार है?
A. श्लेष अलंकार B. उत्प्रेक्षा अलंकार C. यमक अलंकार D. इनमें से कोई नहीं
31. गोपियों के अनुसार निर्गुण ब्रह्म की प्राप्ति के लिए क्या करना पड़ता हैं?
A. भभूत लगाना B. प्राणायाम करना C. आसन करना D. ये सभी
32. कृष्ण द्वारा भेजा गया पत्र गोपियों के हाथ में आने से कैसा हो जायेगा?
A. मैला हो जाएगा B. जल जायेगा C. गल जायेगा D. इनमें से कोई नहीं
33. गोपियों के पत्र के अक्षर प्रतीत होते हैं-
A. कमल के समान B. बाण के समान C. अग्नि के समान D. हंस के समान
34. ‘या ब्रज बसत अंचे तुम बैठी ता बिनु यहाँ निरुप’ पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
A. यमक अलंकार B. अनुप्रास अलंकार C. कव्यलिंग अलंकार D. इनमें से कोई नहीं
35. गोपियों के अनुसार श्रीकृष्ण ने मथुरा जाकर क्या पढ़ लिया है?
A. नीति शास्त्र B. राजनीति C. भूगोल D. पुराण
36. श्रीकृष्ण ब्रज में प्रायः किस मुद्रा में रहते थे?
A. नट मुद्रा में B. आसन मुद्रा में C. त्रिभंगी मुद्रा में D. इनमें से कोई नहीं
37. सूरदास के अनुसार चन्द्रमा के रथ में क्या जुते रहते हैं?
A. हिरन B. सिंह C.घोड़े D.बैल
38. श्रीकृष्ण को गोपियों से दूर कौन ले गया?
A. अक्रूर B. कंस C. कुब्जा D. इनमे से कोई नहीं
39. ‘कीर कपोत कोकोला खंजन बधिक वियोग बिडारे’ पंक्ति में कौन सा अलंकार हैं?
A. यमक अलंकार B. अनुप्रास अलंकार C. रूपकातिश्योक्ति अलंकार D. ‘B’ और ‘C’ दोनों
40. गोपियों के अनुसार घड़ा कब पूर्ण माना जाता है?
A. जब वह कच्चा हो B. जब वह पक चुका हो C. जब पके हुए घड़े में जल भरा हो D. इनमें से कोई नहीं
41. ‘बिनु पावस पावस ऋतू आई’ पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
A. विप्सा अलंकार B. पुनरुक्तिप्रकाश C. श्लेष अलंकार D. इनमें से कोई नहीं
42. सूरदास के अनुसार कृष्ण के वियोग में यमुना कैसी हो गई है?
A. सूख गयी है B. काली हो गयी है C. सफ़ेद हो गयी है D. जल विहीन हो गयी है
43. ‘दूध दही क्यों खात’ में कौन सा अलंकार है?
A. उपमा अलंकार B. प्रश्न अलंकार C. विप्सा अलंकार D. विनोक्ति अलंकार
44. कृष्ण के न होने पर यशोदा जब मक्खन देखती हैं तो उनके मन में क्या होता है?
A. शूल सा चुभता है B. आँखों से आँसू आते हैं C. पसीना जाता है D. कुछ नहीं होता है
45. ‘घर आवैं राम स्याम दोउ भैया’ इस पंक्ति में ‘राम’ शब्द से तात्पर्य है-
A. श्रीराम B. बलराम C. भरत के भाई राम D. इनमें से कोई नहीं
46. ‘सूर्य’ की पुत्री कौन हैं?
A. गंगा B. यमुना C. सरस्वती D. रावी
47. श्रीकृष्ण ब्रज की याद करते हुए मथुरा को क्या बताते हैं?
A. स्वर्ण नगरी B. रजत नगरी C. माणिक्य नगरी D. इनमें से कोई नहीं
48. हरियल पंक्षी के पंजों में क्या दबा रहता है?
A. मेढक B. चूहा C. लकड़ी D. इनमें से कोई नहीं
49. सूरसारावली में कूल कितने पद है?
A. 1103 B. 1102 C. 1101 D. 1100
50. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार सूरदास की कूल कितनी रचनाएँ हैं?
A. 06 B. 07 C. 08 D. 09
सभी प्रश्नों के उत्तर
1. C. उद्धव के लिए
2. C. सभी गति नष्ट हो गयी
3. A. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
4. D. विष
5. C. काठ में
6. B. दीपक पर
7. A. उन्हें कुब्जा ने भेजा है
8. C. योग सीखने के लिए
9. A. राँड़े
10. B. गोपियों के गले पर छुरी चलाई
11. B. अपने संग
12. C. भ्रमरगीत-काव्य
13. C. हरि दर्शन की
14. C. जो ज्ञानहीन हो
15. D. तीनों है
16. A. गोपीनाथ
17. A. गोपियों को दुःखी करते हैं
18. D. दस दिन
19. B. कलंकित
20. C. क्रोध पत्र
21. A. प्रेम करके भूल जाना
22. D. घर-घर मक्खन खाते हुए
23. D. प्राणसजीवन मूरि
24. D. संदेहास्पद
25. C. योग साधना करना
26. D. इनमें से कोई नहीं
27. A. कृष्ण को
28. B. मृगतृष्णा का जल
29. B. चचंल चित्त वालों के लिए
30. C. यमक अलंकार
31. D. ये सभी
32. B. जल जायेगा
33. B. बाण के समान
34. C. कव्यलिंग अलंकार
35. B. राजनीति
36. C. त्रिभंगी मुद्रा में
37. A. हिरन
38. A. अक्रूर
39. D. ‘B’ और ‘C’ दोनों
40. C. जब पके हुए घड़े में जल भरा हो
41. A. विप्सा अलंकार
42. B. काली हो गयी है
43. B. प्रश्न अलंकार
44. A. शूल सा चुभता है
45. B. बलराम
46. B. यमुना
47. A. स्वर्ण नगरी
48. C. लकड़ी
49. A. 1103
50. D. 09
आचार्य रामचंद्र शुक्ल के महत्वपूर्ण कथन:
- सूरदास की कविता में हम विश्वव्यापी राग सुनते हैं वह राग मनुष्यके हृदय का सूक्ष्म उद्गार है।”
2. “सूरसागर पहले से चली आ रही किसी गीति काव्य परंपरा का विकास का प्रतीत होता है चाहे वह मौखिक ही क्यों नहीं रही हो।”
3. “सूर के श्रृंगारी पदों की रचना विद्यापति की पद्धति पर हुई है।”
4. “सूरदास भक्ति पद्धति का मेरुदंड पुष्टिमार्ग ही है।”
5. “सूर जीवानोत्सव का कवि है।”
6. “अपनी अंधी आँखों से सूर वात्सल्य का कोना-कोना झाँक आए हैं,
शिशु की कोई चेष्टा उनकी दृष्टि से ओझल नहीं हो सकी है तथा वात्सल्य वर्णन में उनकी समता विश्व का अन्य कोई कवि नहीं कर सकता है निसंदेह वे वात्सल्य रस के जनक व एक छत्र सम्राट है।”
7. ‘भ्रमरगीत’ सूर साहित्य का मुकुटमणि है, यदि वात्सल्य और श्रृंगार के पदों को निकाल भी दिया जाए तो हिंदी साहित्य में सूर का नाम अमर रखने के किए भ्रमरगीत ही काफी हैं।”
8. “वात्सल्य और श्रृंगार के क्षेत्रों का जितना अधिक उद्घाटन सूर ने अपनी बंद आँखों से किया उतना किसी और ने नहीं, इस क्षेत्र का वे कोना-कोना झाँक आए हैं।”
आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा संपादित सूरदास कृत ‘भ्रमरगीत सार’
21-70 पदों के राग का नाम इस प्रकार हैं-
21. राग केदार 22. राग धनाश्री 23. राग काफी
24. राग काफी 25. राग नट 26. राग बिलावल
27. राग मलार 28. राग धनाश्री 29. राग कन्हारो
30. राग धनाश्री 31. राग धनाश्री 32. राग धनाश्री
33. राग मलार 34. राग धनाश्री 35. राग सोरठ
36. राग बिहागरो 37. राग सारंग 38. राग सारंग
39. राग सारंग 40. राग सारंग 41. राग धनाश्री
42. राग धनाश्री 43. राग सारंग 44. राग सारंग
45. राग मलार 46. राग मलार 47. राग सोरठ
48. राग सारंग 49. राग धनाश्री 50. राग सारंग
51. राग कान्हरो 52. राग सारंग 53. राग सारंग
54. राग जैतश्री 55. राग केदारो 56. राग मलार
57. राग मलार 58. राग मारू 59. राग सारंग
60. राग सारंग 61. राग धनाश्री 62. राग विलावल
63. राग मलार 64. राग सारंग 65. राग केदारो
66. राग मलार 67. राग धनाश्री 68. राग रामकली
69. राग धनाश्री 70. राग रामकली
जय हिंद