वर्ण और वर्णमाला से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

1. भाषा की सबसे लघुतम सार्थक इकाई क्या कहलाती है?

    A. वर्ण  B. वाक्य  C. शब्द  D. अक्षर

2. ध्वनियों के मेल से बने सार्थक वर्ण समुदाय को क्या कहते है?

A. अक्षर   B. वाक्य   C. अर्थ   D. शब्द

3. एक ध्वनि या एकाधिक ध्वनियों की इकाई को, जिसका उच्चारण एक झटके में होता है, उसे क्या कहते हैं?

A. मात्रा   B. शब्द   C. अक्षर   D. वाक्य

4. उच्चारण के कालमान को क्या कहा जाता है?

   A. व्यंजन   B. समास   C संधि.   D. मात्रा

5. व्यंजन वर्णों की संख्या कितनी है?

   A. 33    B. 34    C. 35    D.36

6. भाषा शरीर की सबसे छोटी इकाई क्या है?

   A. वर्ण   B. शब्द   C. पद   D. वाक्य

7.  वे वर्ण जिसके उच्चारण से हवा फेफड़ों से उठकर मुँह से बिना किसी बाधा के निरंतर बाहर निकल जाती उसे क्या कहते हैं?

   A. स्वर B. व्यंजन  C. अनुस्वार  D. विसर्ग

8.  हिंदी वर्णमाला में कुल कितने स्वर है?

    A. 10    B. 11    C.12    D. 13

9.  मुख में जिह्वा की स्थिति के आधार पर स्वरों के कितने भेद हैं?

    A. दो   B. तीन   C. चार   D. पाँच

10. निचे लिखे किस विकल्प में सभी ‘अग्र स्वर है?

A. अ, आ, इ, ई,    B. इ, ई, उ, ऊ

C. इ, ई, ए, ऐ      D. उ, ऊ, ओ, औ

11. नीचे लिखे स्वरों में से कौन सा स्वर ‘अवृत्तामुखी स्वर’ नहीं है?

    A. ऑ    B. आ    C. इ    D. ई

12. नीचे लिखे किस विकल्प में मध्य स्वर है?

A. अ     B. आ     C. इ    D.उ

13. नीचे लिखे गए में से किस स्वर का प्रयोग केवल तत्सम शब्द के लिए किया जाता है?

A. ऑ    B. ऋ    C. ई    D. ओ

14. नीचे लिखे किस विकल्प में अर्द्धविवृत स्वर है?

A. इ, ई, उ, ऊ B. ए, ओ C. आ D. अ, ऑ, ऐ, औ

15. नीचे लिखे में से कौन सा कथन असत्य है?

A. ‘अ’ ह्रस्व, मध्य अर्द्धविवृत, अवृत्तामुखी, कंठ्य स्वर है।

B. ‘इ’ ह्रस्व, अग्र, संवृत, अवृत्तामुखी, तालव्य स्वर है। 

C. ‘ए’ दीर्घ, अग्र, अर्द्धविवृत, अवृत्तामुखी, तालव्य-कंठ्य स्वर है।

D. ‘ओ’ दीर्घ, अग्र, पश्च, अर्द्धसंवृत, वृत्तामुखी, कंठोष्ठ्य स्वर है।

16. नीचे लिखे व्यंजनों में कौन सा स्पर्श व्यंजन नहीं है?

    A. ट    B. थ     C. फ     D.

17. नीचे लिखे किस विकल्प में सभी स्पर्श-संघर्षी व्यंजन हैं?

A. क, ख, ग, घ     B. च, छ, ज, झ C. य, र, ल, व      D. श, ष, स, ह

18. नीचे लिखे विकल्पों में क्या सभी संघर्षी व्यंजन हैं?

A. ट, ठ, ड, ढ            B. त, थ, द, ध  C. प, फ, ब, भ           D. श, ष, स, ह

19. नीचे लिखे किस विकल्प में द्विस्पृष्ट व्यंजन हैं?

A. ज, झ   B. ड, ढ   C. ड़, ढ़   D. श, ष

20. इनमें से कौन सा प्रकंपित व्यंजन हैं?

A. य     B. र     C. ल     D. व

21. नीचे लिखे स्वरों में से कौन सा अर्द्धस्वर हैं?

A. अ, ऑ   B. य, र   C. य, व   D. ऑ, य

22. निम्नलिखित में से कौन सा पार्श्विक व्यंजन है?

A. य      B. र      C. ल      D. व

23. नीचे लिखे किस क्रम में काकल्य/ अलिजिह्विय हैं?

A. क, ख   B. अ:, ह    C. अं, अ:    D. श, ह

24. नीचे लिखे में से कौन सा कथन असत्य है?

A. ‘क’ अघोष, अल्पप्राण, निरनुनासिक, स्पर्श्य, कंठ्य व्यंजन है। 

B. ‘छ’ अघोष, महाप्राण, निरनुनासिक, स्पर्श संघर्षी, तालव्य व्यंजन है।  

C. ‘ट’ अघोष, अल्पप्राण, निरनुनासिक, स्पर्श्य, मूर्धन्य व्यंजन है।

D. ‘ध’ अघोष, महाप्राण, निरनुनासिक, स्पर्श्य, दंत्य व्यंजन है।

25. किन ध्वनियों को अनुस्वार कहा जाता है?

A. स्वर के बाद आनेवाली नासिक्य ध्वनियों को

B. स्वतंत्र रूप से उच्चरित ध्वनियों को

C. स्वर के बाद आनेवाली ध्वनियों को

D. व्यंजन के बाद आनेवाली ध्वनियों को

26. किस विकल्प में द्वित्व व्यंजन का प्रयोग नहीं हुआ है?

A. वल्गा   B. उत्तर   C. पक्का   D. बच्चा

27. नीचे लिखे किस शब्द में स्वर रहित ‘र’ का प्रयोग हुआ है?

A. ट्रक   B. निर्माण   C. पुत्र   D. शत्रु

28. अनुनासिक व्यंजन का संबंध किस अंग से होता है?

A. केवल नाक से       B. केवल मुँह से C. नाक व मुँह दोनों से  D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

29. अनुनासिक व्यंजन कौन से होते हैं?

A. वर्ग के प्रथमाक्षर   B. वर्ग के तृतीयाक्षर C. वर्ग के चतुर्थक्षर   D. वर्ग के पंचमाक्षर

30. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

A. ‘अ’ कंठ्य ध्वनि है    B. ‘आ’ दीर्घ स्वर है C. ‘इ’ मूल स्वर है      D. ‘ई’ संयुक्त स्वर है

31. नीचे लिखे किस विकल्प में मूर्धन्य ध्वनियाँ हैं?

A. च, छ, ज, झ      B. ट, ठ, ड, ढ C. त, थ, द, ध       D. प, फ, ब, भ

32. भाषा की सार्थक लघुतम इकाई का नाम है?

A. ध्वनि   B. वर्ण   C. शब्द   D. पद

33. ‘ओ’, और ‘औ’ किस प्रकार के वर्ण हैं?

A. तालव्य  B. मूर्धन्य  C. दंतोष्ठ्य  D. कंठोष्ठ्य

34. निम्नलिखित में से ‘घोष’ वर्ण कौन सा है?

A. प    B. ट    C. द    D. थ  

35. नीचे लिखे में से कौन सा दंत्य, सघोष, महाप्राण व्यंजन है?

A. त    B. थ    C. द    D.

36. हिंदी में विदेशी भाषाओं से आगत ध्वनियों की संख्या कितनी है?

A. तीन   B. चार   C. पाँच   D. छह

37. नीचे लिखे में से कौन सा ईषत् स्पर्श्य व्यंजन है?

A. ञ    B. ण    C. श    D. व 

38. निम्नलिखित में से कौन सा दंतोष्ठ्य व्यंजन है?

A. फ़   B. व   C. A और B दोनों   D. थ

39. निम्नलिखित में से कौन सा तालव्य स्वर है?

A. अ, आ   B. इ, ई   C. उ, ऊ   D. ओ, औ

40. निम्नलिखित में से कौन सा मूर्धन्य स्वर है?

   A. ऊ    B. ऋ    C. ओ    D. औ

41. किस विकल्प में आगत स्वर का प्रयोग हुआ   है?

A. ड्रम   B. पृथ्वी   C. ऑक्सीजन   D. आँगन

42. निम्नलिखित में से वत्सर्य ध्वनि है?

A. न   B. ल   C. स   D. उपर्युक्त सभी

43. हिंदी वर्णमाला में आगत गृहित स्वरों की कितनी संख्या है?

A. एक   B. दो   C. तीन    D. चार

44. हिंदी वर्णमाला में संयुक्ताक्षरों की संख्या कितनी है?

    A. तीन    B. चार    C. पाँच    D. छह

45. ‘ड़’ की क्या विशेषता नहीं है?

A. घोष B. ताड़नजात C. मूर्धन्य D. महाप्राण

46. नीचे लिखे कौन से व्यंजन हिंदी में कोमल तालव्य हो गए हैं?

A. क, ख, ग, घ    B. च, छ, ज, झ

C. ट, ठ, ड, ढ     D. य, र, ल, व

47. जिन स्वरों के उच्चरण में हवा केवल मुँह से निकलती है, उन्हें क्या कहते हैं?

A. नासिक्य          B. अनुनासिक C. A और B दोनों    D. निरनुनासिक

48. नीचे लिखे किस ध्वनि में दंतोष्ठ्य ध्वनि का प्रयोग किया गया है?

A. फल   B. फ़ेल   C. पढ़ाई   D. लड़का

49. व्यंजन वर्गों के तीसरे, चौथे, पाँचवें वर्ण होते है

A. अल्पप्राण  B. घोष  C. महाप्राण  D. अघोष

50. निम्नलिखित में से किस व्यंजन के उच्चारण में साँस जीभ के दोनों पार्श्व भाग से निकलती है?

A. य    B. श    C. ढ़    D.

51. निम्नलिखित में से किस वर्ण का उच्चारण स्थान अन्य तीन वर्णों के उच्चारण स्थान से भिन्न है?

A. त    B. थ    C. श    D. स

52. नीचे लिखे में से ‘ह’ की क्या विशेषता नहीं है?

A. घोष B. महाप्राण C. काकल्य D. स्पर्श-संघर्षी

53. किस विकल्प में अनुनासिक ध्वनि है?

A. सिंचाई  B. नंदन C. कंपन D. उपर्युक्त में कोई नहीं

54. निम्नलिखित में से स्वर और व्यंजन के बीच की ध्वनि है?

A. ऑ    B. ऋ    C. य    D. अ:

55. निम्नलिखित में से किस विकल्प में ताड़नजात ध्वनि का प्रयोग हुआ है?

A. रेडियो   B. बोर्ड   C. सड़क   D. या सभी में

56. हिंदी वर्णमाला में वर्तुलाकार (वृत्त्मुखी) स्वरों की संख्या कितनी है?

A. तीन   B. चार  C. पाँच   D. छह

57. हिंदी वर्णमाला में स्पर्श-संघर्षी व्यंजनों की संख्या कितनी है?

A. पच्चीस  B. पाँच  C. चार  D. ग्यारह

58. सघोष अल्पविराम, स्पर्श-संघर्षी, तालव्य व्यंजन किस क्रमांक में है?

A. क    B. ज    C. य    D. श

59. किस विकल्प में लुंठित वर्ण का प्रयोग हुआ है?

A. सड़क  B. ज़िला  C. त्रासदी  D. लाजवाब

60. नीचे लिखे किस विकल्प में उत्क्षिप्त ध्वनि का प्रयोग हुआ है?

A. ढक्कन  B. धड़कन  C. ड्रम  D. a और b दोनों

61. प्रत्येक वर्ग के तीसरे, चौथे और पाँचवें व्यंजन कौन सा वर्ण होते है?

A. अघोष    B. अल्पप्राण  C. सघोष    D. सघोष व अल्पप्राण

62. भाषा में स्वतंत्र रूप से उच्चरित ध्वनियों को, नीचे लिखे में से किस नाम से जाना जाता है?

A. अक्षर   B. ध्वनि   C. वर्ण   D. स्वर

63. निम्नलिखित में से ‘आ’ स्वर की सही विशेषता किस क्रम में है?

A. अग्र विवृत स्वर    B. मध्य विवृत स्वर C. पश्च विवृत स्वर    D. पश्च संवृत स्वर

64. कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?

A. क्ष = क् + ष      B. त्र = त् + र C. ज्ञ = ज् + य      D. श्र = श् + र

65. सभी ‘स्वर’ क्या होते है?

A. केवल अल्पप्राण        B. केवल सघोष C. अल्पप्राण व सघोष     D. अल्पप्राण व अघोष

सभी प्रश्नों के उत्तर:

1. C. शब्द  2. A. अक्षर  3. A. मात्रा   4. D. मात्रा 5. A. 33

6. A. वर्ण  7. A. स्वर 8. B. 11 9. B. तीन   10. C. इ, ई, ए, ऐ

11. A. ऑ  12. A. अ  13. B. ऋ 14. D. अ, ऑ, ऐ, औ

15. C. ‘ए’ दीर्घ, अग्र, अर्द्धविवृत, अवृत्तामुखी, तालव्य-कंठ्य स्वर है।

16. D. ल 17. B. च, छ, ज, झ 18. D. श, ष, स, ह 19. C. ड़, ढ़   20. B. र  

21. C. य, व   22. C. ल  23. B. अ:, ह   

24. D. ‘ध’ अघोष, महाप्राण, निरनुनासिक, स्पर्श्य, दंत्य व्यंजन है

25. A. स्वर के बाद आनेवाली नासिक्य ध्वनियों को

26. B. उत्तर  27. A. ट्रक  28. C. नाक व मुँह दोनों से  29. D. वर्ग के पंचमाक्षर

30. D. ‘ई’ संयुक्त स्वर है 31. B. ट, ठ, ड, ढ 32. C. शब्द   33. D. कंठोष्ठ्य 

34. C. द  35. D. ध  36. D. छह 37. D. व  38. C. A और B दोनों

39. B. इ, ई   40. B. ऋ 41. C. ऑक्सीजन 42. D. उपर्युक्त सभी 43. A. एक  

44. B. चार    45. D. महाप्राण  46. A. क, ख, ग, घ    47. D. निरनुनासिक 48. B. फ़ेल  

49. B. घोष  50. D. ल 51. C. श    52. D. स्पर्श-संघर्षी 53. A. सिंचाई 

54. C. य    55. C. सड़क 56. B. चार  57. C. चार  58. B. ज   

59. C. त्रासदी  60. B. धड़कन  61. C. सघोष 62. D. स्वर 63. C. पश्च विवृत स्वर   

64. C. ज्ञ = ज् + य      65. C. अल्पप्राण व सघोष     

जय हिंद

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.