हमारी ‘हिन्दी’ (कविता)

सरस भाषा हिन्दी है, सरल भाषा हिन्दी है,

सरस, सरल  और रुचिर  भाषा  हिन्दी है।

मृदुल भाषा हिन्दी है, मधुर भाषा हिन्दी है,

मृदुल, मधुर  और  कोमल भाषा हिन्दी है।

कर्म भाषा हिन्दी है, धर्म भाषा हिन्दी है,

कर्म, धर्म और  काव्य  भाषा  हिन्दी है।

संस्कार भाषा हिन्दी है, संस्कृति भाषा हिन्दी है,

संस्कार, संस्कृति और स्वभाव  भाषा हिन्दी है।

देश भाषा हिन्दी है, राज्य भाषा हिन्दी है,

देश, राज्य और  राष्ट्र  भाषा  हिन्दी है।

साहित्य भाषा हिन्दी है, संगीत भाषा हिन्दी है,

साहित्य, संगीत और गीत  भाषा  हिन्दी  है।

ज्ञान भाषा हिन्दी है, विज्ञान भाषा हिन्दी है, ज्ञान, विज्ञान और व्यवहार  भाषा हिन्दी है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.