समास से संबंधित प्रश्नोत्तरी

1. निम्नलिखित में किस शब्द में समास और संधि दोनों है?

A. यज्ञशाला B. स्वधर्म C. जलोष्मा D. पंकज 

2.‘शक्ति के अनुसार’ का सामासिक पद क्या होगा?

A. शक्तिमान B. शक्तिपुंज C. शक्तिशाली D. यथाशक्ति  

3. ‘शाखामृग’ शब्द में कौन सा समास है?

A. कर्मधारय समास     B. तत्पुरुष समास C. बहुव्रीहि समास      D. द्वंद्व समास

4. ‘शताब्दी’ शब्द में कौन सा समस है?

A. द्वंद्व समास        B. द्विगु समास C. कर्मधारय समास     D. तत्पुरुष समास

5. नीचे लिखे गए कौन सा क्रम सुमेलित नहीं है?

A. कनफटा- द्वंद्व समास  B. चक्रपाणी- बहुव्रीहि समास  C. दोपहर- द्विगु समास   D. अधिकरण तत्पुरुष समास

6. ‘नवनिधि’ में कौन सा समास है?

A. अव्ययीभाव B. द्विगु C. कर्मधारय D. बहुव्रीहि

7. पं. कामताप्रसाद गुरु के अनुसार समास के कितने भेद है?

A. तीन    B. चार    C. पाँच    D. छह

8. जिस समास का पहला शब्द प्रधान और सभी शब्द क्रिया विशेषण अव्यय हो उसे कौन सा समास कहते हैं?

A. अव्ययीभाव समास B. कर्मधारय समास C. तत्पुरुष समास D. बहुव्रीहि समास

9. नीचे लिखे किस विकल्प में अव्ययीभाव समास नहीं है?

A. व्यर्थ   B. यावज्जीवन   C. सरासर D. मदमाता 

10. नीचे लिखे किस विकल्प में सभी अव्ययीभाव समास के उदाहरण हैं?

A. यथाविधि, आजन्म, प्रत्यक्ष B. समक्ष, परोक्ष, निधड़क C. बेशक, बखूबी, नाहक      D. उपर्युक्त सभी

11. ‘उसकी नस-नस में एब भरा है।’ नीचे रेखांकित पद में कौन सा समास है?

A. अव्ययीभाव समास      B. कर्मधारय समास C. इतरेतर द्वंद्व समास  D. समाहार द्वंद्व समास

12. संज्ञाओं और अव्ययों की द्विरुक्ति में कौन सा समास है?

A. कर्मधारय समास B. समाहार द्वंद्व समास C. इतरेतर द्वंद्व समास D. अव्ययीभाव समास

13. नीचे लिखे किस विकल्प में सभी अव्ययीभाव समास के उदाहरण है?

A. हररोज, हरसाल, बेशक, नाहक B. हरघड़ी, हरदिन, बेकाम, बेखटके 

C. हाथोंहाथ, पलपल, दिनोंदिन D. उपर्युक्त सभी

14. तत्पुरुष समास के निम्नलिखित कितने भेद हैं?

A. दो   B. चार   C. छह    D. आठ

15. तत्पुरुष समास के संबंध में नीचे दिए गए असत्य कथन कौन सा है?

A. इसका उत्तर पद प्रधान होता है।

B. इस समास का पहला पद बहुधा संज्ञा अथवा विशेषण होता है।

C. इसे विग्रह करने पर प्रथम पद के साथ कर्ता और संबोधन कारकों को छोड़कर शेष सभी कारकों की विभक्तियाँ लगती हैं।

D. इस समास का सभी पद योगरूढ़ शब्द होता है।

16. नीचे दिए गए किस विकल्प में सभी शब्द कर्म तत्पुरुष समास के उदाहरण हैं?

A. स्वर्गप्राप्त, जलपिपासु, कष्टसाध्य B. आशातीत, देशगत, चिड़िमार

C. गगनचुंबी, पाकेटमार, प्रेमसिक्त D. आदर्शोन्मुख, आपत्तिजनक, मुँहमाँगा

17. किस विकल्प के सभी शब्दों में करण तत्पुरुष समास है?

A. ईश्वरदत्त, तुलसीकृत, भक्तिवश B. मदांध, कष्टसाध्य, अकालपीड़ित

C. हैदराबाद, कपड़छन, मदमाता D. उपर्युक्त सभी

18. किस विकल्प के सभी शब्दों में संप्रदान तत्पुरुष समास के उदाहरण नहीं हैं?

A. कृष्णार्पण, देशभक्ति, बलिपशु B. रणनिमंत्रण, विद्यागृह, रसोईघर

C. रोकड़बही, राहखर्च, जन्मांध D. सभाभवन, लोकहितकारी, मालगोदाम  

19. किस विकल्प के सभी शब्दों में अपादान तत्पुरुष समास है?

A. ऋणमुक्त, पदच्युत, मार्गव्यय B. जातिभ्रष्ट, धर्मविमुख, भवतारण

C. देशनिकाला, कामचोर, शिवार्पण D. बलहीन, लोकोत्तर, श्रमजीवी

20. किस विकल्प के सभी शब्दों में संबंध तत्पुरुष समास हैं?

A. राजपुत्र, प्रजापति, सेनानायक B. पितृगृह, घुड़दौड़, मृगछौना

C. राजदरबार, अमचूर, चरित्रचित्रण D. उपर्युक्त सभी

21. किस विकल्प के सभी शब्दों में संबंध अधिकरण तत्पुरुष समास हैं?

A. ग्रामवास, गृहस्थ, कलाप्रवीण B. कविश्रेष्ठ, गृहप्रवेश, खग

C. हरफनमौला, आपबीती, दानवीर D. उपर्युक्त सभी

22. जिस समास में पहले पद की विभक्ति का लोप नहीं होता है, उसे क्या कहते है?

A. अव्ययीभाव समास           B. समाहार द्वंद्व समास

C. समानाधिकार तत्पुरुष समास D. अलुक् तत्पुरुष समास

23. निचे लिखे किस विकल्प में अलुक् तत्पुरुष समास नहीं है?

A. मनसिज B. युधिष्ठिर C. खेचर D. जलद

24. नीचे लिखे किस विकल्प में अलुक् तत्पुरुष समास है?

A. वाचस्पति B. कर्तरिप्रयोग C. आत्मनेपद D. सभी में  

25. जिस समास का दूसरा पद ऐसा कृदंत होता है, जिसका स्वतंत्र प्रयोग नहीं हो सकता, उसे क्या कहते है?

A. अलुक तत्पुरुष      B. नञ् तत्पुरुष C. प्रादि तत्पुरुष       D. उपपद तत्पुरुष

26. किस विकल्प के सभी पदों में उपपद तत्पुरुष समास है?

A. ग्रंथकार, तटस्थ, जलद B. उरग, नृप, जलधर C. तिलचट्ठा, कनकटा, पापहार D. पनडुब्बी, सौदागर, जलचर

27. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी समास में नञ्त त्पुरुष समास नहीं है?

A. अधर्म, अन्याय, अनिष्ट   B. अनचाहा, अटूट, अनहोनी C. नास्तिक, गैरहाजिरी D. अलग, अकाज, दुर्गुण    

28. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्दों में प्रादि तत्पुरुष समास है?

A. प्रतिध्वनि, अतिक्रम, उप्देव B. प्रगति, दुर्गुण, अतिवृष्टि C. दुर्गुण, प्रकर्ष, प्रभात       D. उपर्युक्त सभी 

29. समानाधिकरण तत्पुरुष का अन्य नाम क्या है?

A. द्विगु समास       B. कर्मधारय समास C. बहुव्रीहि समास   D. द्वंद्व समास

30. किस समास के विग्रह में दोनों पदों के साथ एक ही विभक्ति आती है, उसे क्या कहते है?

A. अव्ययीभाव समास          B. इतरेतर द्वंद्व समास C. समानाधिकार तत्पुरुष समास D. व्यधिकरण तत्पुरुष समास  

31. कामता प्रसाद गुरु ने कर्मधारय समास के कितने भेद माने हैं?

 A. दो    B. तीन    C. चार    D. पाँच

32. विशेषतावाचक कर्मधारय समास के कितने भेद होते हैं?

A. छह    B. सात    C. आठ    D. नौ

33. उपमानवाचक या उपमावाचक कर्मधारय समास के कितने भेद है?  

A. तीन    B. चार    C. पाँच    D. छह

34. किस विकल्प में शब्द एवं उसमें निहित समास सुमेलित नहीं है?

A. गृहागत – अपादान तत्पुरुष समास B. करुणापूर्ण – कर्म तत्पुरुष

C. विधानसभा – संप्रदान तत्पुरुष D. नराधम – अधिकरण तत्पुरुष समास

35. किस विकल्प में सभी पद समाहार द्वंद्व समास के उदाहरण है?

A. कपड़ेलत्ते, मारपीट, चमकदमक B. दीयाबत्ती, कंकड़-पत्थर, गाय-बैल

C. बोलचाल, भूत-प्रेत, माँ-बाप D. चालचलन, घासफूस, भाई-बहन

36. किस विकल्प में सभी शब्द इतरेतर द्वंद्व समास के उदाहरण है?

A. तैंतालीस, दालभात, मोटाताजा B. दूधरोटी, इकतीस, सुख-दुःख 

C. घी-गुड़, दालरोटी, कीलकाँटा D. दूधभात, नाक-कान, जीवजंतु

37. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्दों में वैकल्पिक द्वंद्व समास है?

A. जात-कुजात, पाप-पुण्य B. धर्माधर्म, भला-बुरा C. ऊँचा-नीचा, थोड़ा-बहुत D. उपर्युक्त सभी

38. जिस समास में कोई भी प्रधान नहीं होता है और जो अपने पदों से भिन्न किसी संज्ञा का विशेषण होता है, उसे किस समास नाम से जाना जाता है?

A. अव्ययीभाव समास   B. कर्मधारय समास C. बहुव्रीहि समास      D. द्वंद्व समास

39. बहुव्रीहि समास के संबंध में असत्य कथन है?

A. इसका पूर्वपद अधकतर करता कारक का होता है या विशेषण। B. इस समास से बना पद विशेषण होता है।

C. इसका विग्रह वाक्यात्मक न होकर शब्दात्मक या पदात्मक होता है। D. इसमें अन्य अर्थ प्रधान होता है।

40. ‘रेलगाड़ी’ शब्द का सही समास विग्रह है?

A. रेल और गाड़ी           B. रेल की गाड़ी C. रेल से चलने वाली गाड़ी D. रेल पर चलनेवाली गाड़ी  

41. नीचे लिखे किस विकल्प में बहुव्रीहि समास नहीं है?

A. राजकुमार B. यज्ञवेदी C. आजन्म D. ग्रामवासी

42. अधिकरण तत्पुरुष में कौन सा पद प्रधान होता है?

A. पहला पद प्रधान होता है। B. दोनों पद प्रधान होता है।

C. दूसरा पद प्रधान होता है। D. कोई पद प्रधान नहीं होता है।

43. किस विकल्प में कर्मधारय समास है?

A. लड़का भूख से अधमरा हो गया। B. तुम्हे अपना भला-बुरा स्वयं सोचना चहिए।

C. विवाह संबंध में ऊँच-नीच देखना पड़ता है। D. उठो, दीया-बत्ती का समय हो गया।

44. किस विकल्प में द्वंद्व समास नहीं है?

A. रामलक्ष्मण B. सर्पनकुल C. वाणीविनायक D. वाग्वीर

45. नीचे लिखे किस विकल्प में सही समास-विग्रह नहीं हुआ है?

A. यथाक्रम- क्रम के अनुसार B. अधमरा- आधा है जो मारा हुआ

C. मंत्रिपरिषद्- मंत्रियों के लिए परिषद् D. विवाहेतर- विवाह से इतर

46. नीचे लिखे किस विकल्प में कर्मधारय समास नहीं है?

A. शुभागमन B. गुरुदक्षिणा C. नीलोत्पल D. चन्द्रमुख

47. निचे लिखे किस विकल्प में समास का सही विग्रह नहीं हुआ है?

A. नरबलि = नर के लिए बलि B. हवनसामग्री = हवन के लिए सामग्री  

C. हाथ-पाँव = हाथ पाँव आदि   D. ऋषिराज = ऋषियों में राजा 

48. ‘साफ-साफ़’ में कौन सा समास है?

A. तत्पुरुष समास B. कर्मधारय समास C. द्वंद्व समास D. अव्ययीभाव समास

49. नीचे लिखे किस विकल्प में सही समास-विग्रह हुआ है?

A. देशभक्ति – देश की भक्ति B. आजीवन- जीवन भर C. घृतपक्व – घृत से पका हुआ D. शोकातुर – शोक से आतुर

50. ‘आजकल’ में कौन-सा समास है ?

A. अव्ययीभाव समास B. बहुव्रीहि समास C. द्वंद्व समास D. कर्मधारय समास

51. यहाँ कोई किसी की लीपा-पोती नहीं करेगा इन वाक्यों में कौन सा समास है।

A. द्वंद्व समास        B. बहुव्रीहि समास C. अव्ययीभाव समास    D. कर्मधारय समास

52. ‘जीवनपर्यंत’ में कौन सा समास है?

A. इतरेतर द्वंद्व समास    B. समाहार द्वंद्व समास C. अव्ययीभाव समास   D. कर्मधारय समास

53. निचे लिखे किस विकल्प में सभी शब्द अव्ययीभाव समास के उदाहरण हैं?

A. गहमा-गहमी, धड़ाधड़, चलाचली B. भागमभाग, सुनासुनी, रेलमपेल

C. धीरे-धीरे, बार-बार, लूटमलूट D. उपर्युक्त सभी

54. नीचे लिखे किस विकल्प में कारण तत्पुरुष समास हैं?

A. क्रियान्वित B. जगहँसाई C. नियमबद्ध D. वर्णनातीत

55. नीचे लिखे किस विकल्प में सभी शब्द द्विगु समास के उदाहरण है?

A. अष्टधातु, चौबारा, छमाही B. एकतरफा, इकट्ठा, तिकोना

C. पंचरात्र, दुपहिया, दुमट D. उपर्युक्त सभी

56. नीचे लिखे किस विकल्प में समाहार द्वंद्व समास नहीं है?

A. कीड़ा-मकोड़ा B. जलवायु C. पेड़-पौधे D. यश-अपयश  

57. किस क्रम में समास का सही विग्रह नहीं हुआ है?

A. मुरलीधर – मुरलीधारण करनेवाला (कृष्ण) B. दोपहर – दो पहरों का समाहार

C. पतिव्रता – पति का व्रत लेनेवाली स्त्री D. कनकलता – कनक के सामान लता  

58. ‘सप्तसिंधु’ सामासिक पद में निहित कौन सा समास है?

A. द्विगु समास B. द्वंद्व समास C. बहुव्रीहि समास D. कर्मधारय समास

59. किस क्रम में सही समास विग्रह नहीं हुआ है?

A. नीली है जो गाय – नीलगाय B. बैलों से खिंची जानेवाली गाड़ी – बैलगाड़ी

C. क्रोध रूपी अग्नि – क्रोधाग्नि D. नौ है जिसमें विधियाँ – नवविधि

60. ‘अंशुमाली’ में कौन सा समास है?

A. कर्मधारय B. बहुव्रीहि C. अव्ययीभाव   D. द्विगु

61. किस शब्द में ‘अव्ययीभाव समास’ है?

A. यशप्राप्त  B. आजीवन C. महादेव D. पंचतंत्र

सभी प्रश्नों के उत्तर-

1. C. जलोष्मा

2. D. यथाशक्ति 

3. C. बहुव्रीहि समास      

4. B. द्विगु समास

5. A. कनफटा- द्वंद्व समास

6. B. द्विगु

7. B. चार

8. A. अव्ययीभाव समास

9. C. सरासर

10. D. उपर्युक्त सभी

11. B. कर्मधारय समास

12. D. अव्ययीभाव समास

13. D. उपर्युक्त सभी

14. A. दो

15. D. इस समास का सभी पद योगरूढ़ शब्द होता है।

16. B. आशातीत, देशगत, चिड़िमार

17. D. उपर्युक्त सभी

18. C. रोकड़बही, राहखर्च, जन्मांध

19. B. जातिभ्रष्ट, धर्मविमुख, भवतारण

20. D. उपर्युक्त सभी

21. D. उपर्युक्त सभी

22. D. अलुक् तत्पुरुष समास

23. D. जलद

24. D. सभी में 

25. D. उपपद तत्पुरुष

26. A. ग्रंथकार, तटस्थ, जलद

27. D. अलग, अकाज, दुर्गुण   

28. D. उपर्युक्त सभी 

29. B. कर्मधारय समास

30. C. समानाधिकार तत्पुरुष समास

31. A. दो   

32. B. सात   

33. B. चार   

34. A. गृहागत- अपादान तत्पुरुष समास

35. A. कपड़ेलत्ते, मारपीट, चमकदमक

36. B. दूधरोटी, इकतीस, सुख-दुःख 

37. D. उपर्युक्त सभी

38. C. बहुव्रीहि समास

39. C. इसका विग्रह वाक्यात्मक न होकर शब्दात्मक या पदात्मक होता है।

40. D. रेल पर चलनेवाली गाड़ी 

41. C. आजन्म

42. C. दूसरा पद प्रधान होता है।

43. A. लड़का भूख से अधमरा हो गया।

44. D. वाग्वीर

45 C. मंत्रिपरिषद्- मंत्रियों के लिए परिषद्

46. B. गुरुदक्षिणा

47. A. नरबलि = नर के लिए बलि

48. D. अव्ययीभाव समास

49. B. आजीवन- जीवन भर

50. C. द्वंद्व समास

51. B. बहुव्रीहि समास

52. C. अव्ययीभाव समास    

53. D. उपर्युक्त सभी

54. D. वर्णनातीत

55. D. उपर्युक्त सभी

56. D. यश-अपयश 

57. C. पतिव्रता- पति का व्रत लेनेवाली स्त्री

58. A. द्विगु समास

59. D. नौ है जिसमें विधियाँ- नवविधि

60. B. बहुव्रीहि

61. B. आजीवन

जय हिंद

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.