1. “पद्मावत का सबसे बड़ा सौंदर्य पात्रों के मनोवैज्ञानिक चित्रण में है।” यह मान्यता किस विद्वान् की है?
A. आचार्य रामचंद्र शुक्ल B. गंपतिचंद्र गुप्त C. हजारी प्रसाद द्विवेदी D. रामकुमार वर्मा
2. ‘पद्मावत’ को हिंदी में अपने ढंग की अकेली ट्रैजिक कृति किसने कहा है?
A. डॉ. बच्चन सिंह ने B. विजयदेव नारायण साही ने C. नामवर सिंह ने D. मुक्तिबोध ने
3. डॉ. बच्चन सिंह के अनुसार जायसी का समय क्या था?
A. 1462-1542 ई. B. 1464-1542 ई. C. 1466-1542 ई. D. 1468-1542 ई.
4. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने जायसी की कितनी रचनाओं का उल्लेख किया है?
A. तीन B. चार C. पाँच D छह
5. “भा अवतार मोर नौ सदी, तिस बरस ऊपर कवि बदी” यह जायसी की किस रचना की पंक्तियाँ है?
A. पद्मावत B. मुकहरानामा C. अखरावट D. आखिरी कलाम
6. “कबीर ने केवल भिन्न प्रतीत होती हुई सत्ता की एकता का आभास दिया था, प्रत्यक्ष जीवन की एकता का दृश्य सामने रखने की आवश्यकता बनी रही थी। यह जायसी द्वारा पूरी हुई।” यह कथन किस आलोचक का है?
A. डॉ. बच्चन सिंह B. डॉ. गंपतिचंद्र गुप्त C. आचार्य रामचंद्र शुक्ल D. हजारी प्रसाद द्विवेदी
7. पद्मावत का बंगला भाषा में अनुवाद किसने किया?
A. मग्न ठाकुर ने B. आलौउजाला ने C. डॉ. कादरी ने D. हरप्रसाद शास्त्री ने
8. जायसी ने पद्मावत में अपने से पूर्व की कितनी रचनाओं का उल्लेख किया है?
A. तीन B. चार C. पाँच D छह
9. “गगन हुता नहिं महि हुती, हुते चंद नहिं सूर। ऐसई अंधकूप मँह राचन मुहम्मद नूर।।” यह पंक्ति जायसी की किस रचना की है?
A. अखरावट B. मुकहरानामा C. पद्मावत D. आखिरी कलाम
10. नागमती वियोग खंड पद्मावत का कौन सा सर्ग (खंड) है?
A. बीसवाँ B. पच्चीसवाँ C. तीसवाँ D. चालीसवाँ
11. “बाबर साह छत्रपति राजा। राज पात उन कहँ विधि साजा।।” यह जायसी की किस रचना की पंक्तियाँ हैं?
A. अखरावट B. पद्मावत C. खुर्वानामा D. आखिरी कलाम
12. “सन नव सै सत्ताईस अहा। कथा आरंभ बैन कवि कहा।।”
A. पद्मावत B. अखरावट C. आखिरी कलाम D. मोराईनामा
13. जायसी ने अपनी किस रचना में अपने जीवन काल में आये भूकंप का वर्णन किया है?
A. पद्मावत B. पोस्तीनामा C. आखिरी कलाम D. अखरावट
14. पद्मावत के किस सर्ग की संख्या एवं उसका नाम सुमेलित नहीं है?
A. पहला- स्तुति खंड B. दूसरा- सिंहलद्वीप वर्णन खंड C. तीसरा- मानसरोदक खंड D.आठवाँ- नागमती सुआ संवाद खंड
15. ‘नखशिख खंड’ पाद्मावत का कौन सा सर्ग है?
A. दसवाँ B. ग्यारहवाँ C. बारहवाँ D. तेरहवाँ
16. ‘सिंहलद्वीप खंड’ पद्मावत का कौन सा सर्ग है?
A. पंद्रहवाँ B. सोलहवाँ C. सत्रहवाँ D. अठारहवाँ
17. “तुरकी अरबी हिंदुई भाषा तेजी आहि। जेहि मँह मारग प्रेम कर सबै सराहैं ताहि।।” यह जायसी की किस रचना की पंक्तियाँ है?
A. अखरावट B. पद्मावत C. मुखरामनाम D. आखिरी कलाम
18. पद्मावत का कौन सा पात्र और प्रतीक सुमेलित नहीं है?
A. रतनसेन- मन B. चित्तौड़- शरीर C. हीरामन- गुरु D. राघवचेतन- माया
19. “सेरसाहि देहली सुलतानु। चरिउ खंड तपै जस भानू।।” यह जायसी की किस रचना की पंक्तियाँ हैं?
A. पद्मावत B. आखिरी कलाम C. होलीनामा D. सखरावत
20. निम्नलिखित में से किसने यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि जायसी सूफी नहीं थे?
A. आचार्य रामचंद्र शुक्ल B. डॉ. गोविंद त्रिगुणायत C. विजयदेव नारायण साही D. मुक्तिबोध
21. ‘पद्मावत’ जायसी का ही श्रेष्ठ ग्रंथ नहीं हैं बल्कि समूची हिंदी काव्य परंपरा का एक दुर्लभ रत्न है।”
A. डॉ. रामकुमार वर्मा B. डॉ. बच्चन सिंह C. रामचंद्र शुक्ल D. हजारीप्रसाद द्विवेदी
22. जायसी के पिता का नाम क्या था?
A. अबू मलिक B. मलिक राजे अशरफ C. सईद D. बहिरुद्दीन
23. “संयोग पक्ष के अन्य अंगों व क्रिया-कलापों के वर्णन में भी जायसी ने असंयम से काम लिया है, उसके फलस्वरूप उनके संयोग वर्णन अत्यंत अतुल, शिथिल एवं अश्लील हो गए हैं।” यह कथन किस विद्वान का है?
A. रामकुमार वर्मा B. रामस्वरूप चतुर्वेदी C. विजयदेवनारायण साही D. डॉ. गंपतिचंद्र गुप्त
24. किसने विद्वान ने पद्मावत को जीवन के विरुद्ध मृत्यु और मृत्यु के विरुद्ध जीवन का संघर्ष कहा है?
A. प्रभाकर माचवे B. रामचंद्र शुक्ल C. डॉ. बच्चन सिंह D. हजारीप्रसाद द्वेवेदी
25. “रासो में यदि लोक शैली प्रबल है और मानस में शिष्ट तो पद्मावत लोक से शिष्ट में संक्रमण का साक्ष्य है।” यह कथन किस विद्वान का है?
A. रामस्वरूप चतुर्वेदी B. नंददुलारे वाजपेयी C. हजारीप्रसाद द्वेवेदी D. रामकुमार वर्मा
26. “जायसी की वाक्य रचना स्वच्छ होने पर भी तुलसी के समान सुव्यवस्थित नहीं है। उसमे जो वाक्य दोष मुख्यतः दिखाई देता है, वह न्यूनपदत्व है।” यह कथन किस विद्वान का है?
A. हजारीप्रसाद द्वेवेदी B. आचार्य रामचंद्र शुक्ल C. विश्वनाथ प्रसाद सिंह D. सुनीति कुमार चटर्जी
27. “काव्य के अंत में ‘तन चितउर मन राजा कीन्हा’ का सो संकेत है, वह मूल ग्रंथ का नहीं है।” यह मान्यता पद्मावत के संबंध में किस विद्वान् का है?
A. डॉ. नगेन्द्र B. डॉ. मैनेजर पांडेय C. डॉ. बच्चन सिंह D. हजारीप्रसाद द्वेवेदी
28. “जायसी का प्रेम व्यक्ति का नहीं, पूरी मनुष्य जाति का है…वे व्यक्तिगत साधना वाले वैरागी नहीं हैं।” वे समाज में प्रेम की आग जगाना चाहते हैं।” यह किस आलोचक का कथन है?
A. मुक्तिबोध B. डॉ. नामवर सिंह C. डॉ. बच्चन सिंह D.डॉ. गोविंद त्रिगुणायत
29. “परोक्ष सत्ता की ओर संकेत करने का उत्साह जायसी में इतना अधिक है कि वे ऐसे प्रसंगों को मानो खोजते फिरते हैं, जिनसे परोक्ष सत्ता की ओर इशारे करने का मौका मिल सके।” यह मान्यता किस विद्वान् की है?
A. डॉ. बच्चन सिंह B. हजारीप्रसाद द्विवेदी C. रामकुमार वर्मा D. डॉ. मैनेजर पांडेय
30. “क्या लोकपक्ष में, क्या अध्यात्म पक्ष में, दोनों ओर उसकी गूढ़ता, गंभीरता और सरसता विलक्षण दिखाई देती है।” पद्मावत के संबंध में यह कथन किसका हैं?
A. आचार्य रामचंद्र शुक्ल B. हजारीप्रसाद द्विवेदी C. रामकुमार वर्मा D. डॉ. गंपतिचंद्र गुप्त
31. “…काल होई लेइगा पीऊ। पीऊ नहिं जात जात बरु जिऊ।।” पद्मावत की इन पंक्तियों में नागमती ने किसे ‘काल’ कहा है?
A. राघवचेतन को B. अलाउद्दीन को C. तोते को D. मृत्यु को
32. “नागर काहु नारि बस परा। तेइ मोर पिए मौसो हारा।।” नागमती के इस कथन में कौन सा संचारी भाव व्यक्त हुआ है?
A. चिंता B. शंका C. ‘A’ और ‘B’ दोनों D. असूया
33, “मानत भोग गोपीचंद भोगी। लेई अपसवा जालंधर जोगी॥” नागमती के अनुसार भोग करते हुए गोपीचंद को कौन अपने साथ लेकर चला गया?
A. मत्स्येन्द्र नाथ B. गोरखनाथ C. चर्पटनाथ D. जालंधरनाथ
34. “धूम साम धौरे घन धाए। सेत धजा बग-पाँति देखाए॥” इन पंक्तियों में ‘श्वेत ध्वजा’ किसे कहा गया है?
A. सफ़ेद बादलों को B. सफ़ेद कबूतरों के पंक्तियों को C. चंद्रमा की किरणों को D. बगुलों की पंक्तियों को
35. नागमती किस तरह की नायिका थी?
A. वासकसज्जा B. मुदिता C. प्रोषितपतिका D. लक्षिता
36. “पीऊ सौं कहेउ संदेसड़ा, हे भौरा हे काग। सो धनि बिरहै जरि मुई, तेहि क धुवाँ हम लाग॥” इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?
A. वस्तुत्प्रेक्षा अलंकार B. फलोत्प्रेक्षा अलंकार C. असंगति अलंकार D. हेतुत्प्रेक्षा अलंकार
37. “ओनइ घटा आई चहुँ फेरी। कंत उबारु मदन हौं घेरी॥ इन पंक्तियों के अनुसार नागमती को किसने घेर लिया हैं?
A. पांडु रोग ने B. विरह रूपी सर्प ने C. कामदेव ने D. आशंका ने
38. “रकत कै आँसु परहिं भुइँ टूटी। रेंगि चली जस बीरबहूटी॥” नागमती को अपने गिरते हुए आँसू किसके समान प्रतीत हो रहे है?
A. मोतियों के सामान B. लावा के सामान C. बाढ़ के सामान D. बीरबहुटियों के सामान
39. “…लागि लागि भुई लेई। मोहि बिन पिउ को आदर देई॥” किस नक्षत्र के लगते ही बिजली चमक कर भूमि का स्पर्श करने लगी है?
A. पुष्य B. स्वाति C. पुनर्वसु D. आर्द्रा
40. “लाग पुनरबसु पीउ न देखा। भई बाउरि कहँ कंत सुरेख॥” इन पंक्तियों में आये ‘सुरेखा’ शब्द का अर्थ है?
A. चतुर B. निष्ठुर C. भोला D. सुंदर
41. “चढ़ा अषाढ़ गगन घन गाजा। साजा बिरह दुंद दल बाजा॥” अषाढ़ मास लगते ही किसने युद्ध करने के लिए सेना सजा ली है?
A. कामदेव ने B. रोग ने C. बसंत ने D. विरह ने
42. “…दूभर अति भारी। कैसे भरौं रैनि अँधियारी॥” इन पंक्तियों में नागमती ने किस माह को दु:सह और भरी कहा है?
A. श्रावण मास को B. भाद्र को C. माघ को D. फाल्गुन को
43. “धनि सुखै भरे भादौं॥” इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
A. असंगति B. विशेषोक्ति C. प्रतीप D. व्यतिरेक
44. “बिरह… तन सालै धाय करै चित चूर। बेगि आइ पिउ बाजउ होइ सदूर॥” इन पंक्तियों में नागमती ने विरह को किसके समान बताया है
A. सिंह B. सर्प C. कंटक D. हाथी
45. “तन मन सेज करै अगिदहू। सब कहँ चंद भयउ मोहि…. ॥” इस पंक्ति में कार्तिक मास का चंद्रमा नागमती के लिए किसके समान हो गया?
A. बाण B. राहू C. कंस D. रावन
46. “अबहूँ निठुर आउ एहि बारा। परब….होइ संसारा॥” इस पंक्तियों में किस त्योहार के अवसर पर प्रियतम को न आने पर निष्ठुर कहा गया है?
A. होली B. दीपावली C. बसंत पंचमी D. ईद
47. “….दिवस घटा निसि बाढ़ी। दूभर रैनि जादू किमि गाढ़ी॥” इन पंक्तियों में किस महीने में दिन घट गया और रात्रि बड़ी हो गई है?
A. चैत्र मास में B. मार्गशीर्ष C. पौष मास D. माघ मास
48. “सौंर सपेती आवै जुड़ी। जानहु सेज….बूड़ी॥” नागमती की सेज किसमें डूबी हुई प्रतीत होती है?
A. सागर में B.विरह सागर में C. हिमालय के वर्फ में D.शोक में
49. “विरह….भयउ तन जाड़ा। जियत खाइ और मुए न छाड़ा॥” इन पंक्तियों में नागमती ने विरह को क्या बताया हैं?
A. सर्प B. शिकारी C. सिंह D. बाज
50. “एहीमाह उपजै रसमूल। तू सौ भौंर मोर जोबन फूलू॥” इन पंक्तियों में ‘रस का मूल’ किसे कहा गया है?
A. बसंत को B. स्मृति को C. कामदेव को D. प्रेम को
51. “टप टप बूँद परहि जस….नागमती ने माघ मास में अपनी गिरती हुई आँसुओं की बूँदों को किसके समान बताया है?
A. पाले के समान B. ओलों के समान C. मोतियों के समान D. रक्त के समान
52. “चौगुन सीउ जाइ नहिं सहा।” इस पंक्ति में नागमती के अनुसार किस मास में सहित चौगुना बढ़ जाता है?
A. पौष B. फाल्गुन C. कार्तिक D. माघ
53. ‘सुरूज जरत हिवंचल ताका’ इस पंक्ति के अनुसार किस माह का जलता हुआ सूर्य हिमालय की ओर जाना चाहता है?
A. बैशाख B. ज्येष्ठ C. चैत्र D. अषाढ़
54. ‘ज्येष्ठ’ माह में नागमती ने विरह को किसके समान बताया गया है?
A. राहू B. कंस C. रावन D. हनुमान
55. “केहि क सिंगार को पहिरू पटोरा। गीउ न हार रही होई…. ॥” विरहावस्था में क्षीण होकर नागमती किसके समान हो गई है?
A. सूखी दूब के समान B. डोरी के समान C. मुरझाई हुई लता के समान D. वृद्ध के समान
56. “सुरूज जाइ लंका दिसि ताप।” किस मास में सूरज लंका की दिशा में चला गया है?
- कार्तिक B. फाल्गुन C. पौष D. अषाढ़
57. “रक्त पसीज भीजि गइ चोली।” इन पंक्तियों में कौन सा सात्विक अनुभव है?
- अश्रु B. स्वेद C. वैवर्ण्य D. प्रलय
58. ‘बिरह बान तस लाग न डोली’ इस पंक्ति में कौन सा संचारी भाव है?
A. मरण B. जड़ता C. त्रास D. विषाद
59. “….बीजु चमके चहुँ ओरा। बूँद बाण बरसहिं घन घोरा।” इन पंक्तियों में बिजली को किसके समान बताया गया है?
- धनुष B. गदा C. खड्क D. चक्र
60. जायसी की रचना पद्मावत के संबंध में असत्य कथन कौन सा है?
A. इसकी कहानी का पूर्वार्द्ध भाग ऐतिहासिक तथा उत्तरार्द्ध भाग कल्पित है।
B. इसमें साधना के मार्ग, उसकी कठिनाइयों और सिद्धि के स्वरुप आदि की जगह-जगह व्यंजना मिलती है।
C. इसकी रचना संस्कृत प्रबंध काव्यों की सर्गबद्ध पद्धति पर नहीं, फ़ारसी की मसनवी शैली पर है।
D. इसका पूर्वार्द्ध तो एकांत प्रेम मार्ग का ही आभास देता है पर उत्तरार्द्ध में लोकपक्ष का भी विधान है।
सभी प्रश्नों के उत्तर:
1. D. रामकुमार वर्मा
2. B. विजयदेव नारायण साही ने
3. B. 1464-1542 ई.
4. A. तीन
5. D. आखिरी कलाम
6. C. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
7. B. आलौउजाला ने
8. B. चार
9. A. अखरावट
10. C. तीसवाँ
11. D. आखिरी कलाम
12. A. पद्मावत
13. C. आखिरी कलाम
14. C. तीसरा- मानसरोदक खंड
15. A. दसवाँ
16. B. सोलहवाँ
17. B. पद्मावत
18. D. राघवचेतन- माया
19. A. पद्मावत
20. C. विजयदेव नारायण साही
21. B. डॉ. बच्चन सिंह
22. B. मालिक राजे अशरफ.
23. D. डॉ. गंपतिचंद्र गुप्त
24. C. डॉ. बच्चन सिंह
25. A. रामस्वरूप चतुर्वेदी
26. B. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
27. D. हजारीप्रसाद द्वेवेदी
28. C. डॉ. बच्चन सिंह
29. B. हजारीप्रसाद द्विवेदी
30. A. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
31. C. तोते को
32. C. ‘A’ और ‘B’ दोनों
33. D. जालंधरनाथ
34. D. बगुलों की पंक्तियों को
35. C. प्रोषितपतिका
36. D. हेतुत्प्रेक्षा अलंकार
37. C. कामदेव ने
38. D. बीरबहुटियों के सामान
39. D. आर्द्रा
40. A. चतुर
41. D. विरह ने
42. B. भाद्र को
43. B. विशेषोक्ति
44. D. हाथी
45. B. राहू
46. B. दीपावली
47. B. मार्गशीर्ष
48. C. हिमालय के वर्फ में
49. D. बाज
50. C. कामदेव को
51. B. ओलों के समान
52. B. फाल्गुन
53. A. बैशाख
54. D. हनुमान
55. C. मुरझाई हुई लता के समान
56. C. पौष
57. B. स्वेद
58. B. जड़ता
59 C. खड्क
60. A. इसकी कहानी का पूर्वार्द्ध भाग ऐतिहासिक तथा उत्तरार्द्ध भाग कल्पित है।
जय हिंद