परिभाषा- जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्दों को समानार्थी या समानार्थक शब्द भी कहा जाता है। पर्यायवाची शब्दों का इस्तेमाल भाषा को सुंदर, प्रभावशाली, और संवेदनशील बनाने के लिए किया जाता है।
| क्र.सं | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| 1. | अरण्य | जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन |
| 2. | अतिथि | मेहमान, पाहून, आगंतुक, अभ्यागत |
| 3. | अश्व | घोड़ा, आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र |
| 4. | अत्याचारी | आततायी, नृशंस, जालिम, बर्बर |
| 5. | अनिवार्य | अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक, अत्यावश्यक |
| 6. | असत्य | मिथ्या, बातिल, खंडित, गलत, झूठ, अनिश्चित |
| 7. | असभ्य | गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, उजड्ड |
| 8. | अकुलीन | अभद्र, असभ्य, अविनीत, अशिष्ट, हीनाचार, असौम्य |
| क्र.सं | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| 9. | असुर | राक्षस, दैत्य, दानव, निशाचर, दनुज, यातुधान, निशिचर, रजनीचर |
| 10. | अग्नि | आग, अनल, पावक, दहन, ज्वलन, हुताशन, शुचि, कृशानु |
| 11. | अधर्म | पाप, अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म |
| 12. | अचल | अडिग, अटल, स्थिर, दृढ, अविचल, शाश्वत, शैल |
| 13. | अनुपम | अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल |
| 14. | अमृत | मधु, सुधा, पीयूष, अमी, सोम, सुरभोग |
| 15. | अंबा | माता, जननी, माँ, जन्मदात्री, प्रसूता |
| 16. | अलंकार | आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर |
| 17. | अहंकार | दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान, गुमान |
| 18. | अंधकार | तम, अँधेरा, तिमिर, तमस, तमिस्र, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा |
| 19. | अंकुश | नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका |
| 20. | अंतरिक्ष | खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल |
| 21. | अंतर्धान | गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य, तिरोभाव, अंतर्हित |
| 22. | अंबर | आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ, व्योम, शून्य |
| 23. | अंतर्गत | शामिल, सम्मिलित, गुप्त, भीतर आया हुआ |
| क्र.सं | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| 24. | अंगद | बाजूबंद, भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय |
| 25. | अंगीकरण | स्वीकारोक्ति, स्वीकार, कबूलना, मंजूर, अंगीकार, स्वीकृति |
| 26. | अँधेरा | तम, अंधकार, तिमिर, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा |
| 27. | आयुष्मान | चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु, दीर्घायु |
| 28. | आदर्श | प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना, प्रतिरूप |
| 29. | आयु | अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी |
| 30. | आभूषण | अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, विभूषण |
| 31. | आँख | नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, अंबक, दीठ, विलोचन |
| 32. | आकाश | नभ, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर |
| 33. | आत्मा | प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव |
| 34. | अर्जुन | धनंजय, पार्थ, कौंतेय, बृहन्न्ला, श्वेतवाहन |
| 35. | आदर्श | प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना, मिसाल |
| 36. | आनंद | प्रमोद, हर्ष, आमोद, सुख, प्रसन्नता, आह्लाद, उल्लास |
| क्र.सं | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| 37. | आम | अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल |
| 38. | आश्रम | मठ, विहार, कुटी, स्तर, अखाड़ा, संघ |
| 39. | इनाम | पुरस्कार, पारितोषिक, उपहार, पारितोषित |
| 40. | इजाजत | स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति, सहमति, अनुमोदन |
| 41. | इज्जत | मान, प्रतिष्ठा, आदर, कद्र, समादर, आबरू |
| 42. | इंद्र | पुरंदर, शक्र, शचिपति, सुरपति, देवराज, मघवा, देवेश, शतक्रतु, सुत्रामा, वासव, सुरेश, वृहत्रा, अमरपति, पर्वतारि, वीडौजा, कौशिक, शतमन्यु |
| 43. | इंद्रधनुष | सूरधनु, इंद्रायुध, शक्रचाप, सप्तवर्ण, मेघधनुष |
| 44. | इंद्राणी | पुलोमजा, शची, इन्द्रा, इंद्रवधू, ऐन्द्री |
| 45. | इत्यादि | आदि, प्रभृति, वगरैह |
| 46. | इठलाना | चोंचले करना, नखरे करना, इतराना, ऐंठना, हाव- भाव दिखाना, शान दिखाना, शेखी, मदांध मारना, तड़क-भड़क दिखाना, अकड़ना, मटकाना, चमकाना |
| 47. | इर्द-गिर्द | मंडलाकार मार्ग में, चक्करदार रास्ते पर, घेरे में, चतुर्दिक, चारों दिशाओं में |
| 48. | इशारा | संकेत, इंगित, लक्ष्य, मुद्रा, चेष्टा, अंगविक्षेप |
| 49. | इलजाम | आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग |
| क्र.सं | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| 50. | इच्छा | अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट |
| 51. | इच्छुक | अभिलाषी, आतुर, चाहने वाला, आकांक्षी |
| 52. | ईर्ष्या | स्पर्धा, मत्सर, डाह, जलन, कुढ़न |
| 53. | ईख | गन्ना, ऊख, रसडण्ड, रसाल, पैंडी, रसस्त |
| 54. | ईंधन | जलावन, जलाने की लकड़ी, कण्डा, जर्नी |
| 55. | ईश्वर | प्रभु, परमेश्वर, भगवान, परमात्मा, जगदीश्वर |
| 56. | इंद्रपुरी | अमरावती, देवपुरी, इंद्रलोक, देवलोक |
| 57. | इनकार | अस्वीकृति, निषेध, अनंगीकरण, नकार, खंडन, प्रत्याख्यान, निवर्तन, प्रत्याख्या, अनंगीकार, अस्वीकार |
| 58. | इन्द्राणि | इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी |
| 59. | इंसान | मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष, मनुज, नर, पुरुष |
| 60. | इंसाफ | न्याय, फैसला, अद्ल |
| 61. | उपवन | बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन |
| 62. | उपकार | भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा |
| क्र.सं | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| 63. | उपहास | परिहास, मजाक, खिल्ली, ठहाका, मखोल, ठिठोली, ताना, व्यंग्य, अवमान |
| 64. | उदाहरण | मिसाल, नजीर, दृष्टान्त, कथा-प्रसंग, नमूना, दृष्टांत |
| 65. | उषाकाल | अरुणोदय, भोर, तड़का, उदाकाल, सूर्योदय, प्रातःकाल, प्रभात, अमृतबेला |
| 66. | उच्छृंखल | उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी |
| 67. | उजला | उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, शुभ्र, दुग्धवत, धवल |
| 68. | उजाड़ | ध्वस्त, खंडहर, बियाबान, उच्छिन्न, वीरान, सुनसान |
| 69. | उत्कृष्ट | उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा |
| 70. | उत्कोच | घूस, रिश्वत, भ्रष्टाचार |
| 71. | उत्पत्ति | उद्भव, जन्म, जनन, आविर्भाव |
| 72. | उपदेश | दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन |
| 73. | उचित | ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य |
| 74. | उत्थान | उत्कर्ष, प्रगति, उत्क्रमण, आरोह, आरोहण, ऊर्ध्वगमन, उद्गमन, उपरिगमन, चढ़ाव, उठाव, उभार, उन्नयन |
| क्र.सं | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| 75. | उदार | क्षीरनिधि, दरियादिल, सरल, सीधा, विनीत, शिष्ट, उदारचित्त, उदारचेता, सहृदय, विशाल, हृदय, सज्जन, महामना, सदाशय, महाशय, दाता, उदारशील, दानशील, दानी |
| 76. | उद्धार | मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, त्राण, परित्राण, विमुक्ति, बचाव, मोक्षण, रिहाई |
| 77. | उद्यान | बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन, फुलवारी, बगिया |
| 78. | उपाय | युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, चेष्टा, कोशिश, तरीका, उपचार, विधि, जुगत, ढंग, पद्धति, प्रयत्न |
| 79. | ऊँघना | तंद्रा, अर्द्ध, निद्रा, झपकी, ऊँघाई |
| 80. | ऊँचा | तुंग, उच्च, बुलंद, उर्ध्व, उत्ताल, उन्नत, ऊपर, शीर्षस्थ, उच्च कोटि का, बढ़िया, अच्छा, चोटी का, गगनस्पर्शी |
| 81. | ऊधम | उत्पात, उपद्रव, दंगा, फ़साद, हुल्लड़, हंगामा, होहल्ला, धमाचौकड़ी |
| 82. | ऊल | अव्यवस्थित, बेढंगा, बेतुका, बेमेल, अक्रमिक, अविचारित, अस्तव्यस्त |
| 83. | ऊष्मा | तपन, गर्मी, ताप, जलन, उष्णता, चंड, तपिश। |
| 84. | ऊसर | अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्या, भूमि |
| 85. | ऋण | कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी, देनदारी |
| क्र.सं | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| 86. | ऋणी | कर्जदार, देनदार, अधमर्ण |
| 87. | ऋतु | बहार, मधुमास, वसंत, ऋतुराज, ऋतुपति, मधुऋतु |
| 88. | ऋषभ | वृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ |
| 89. | ऋष्यकेतु | कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ |
| 90. | ऐश्वर्य | वैभव, संपन्नता, धन-संपत्ति, समृद्धि, दौलत |
| 91. | एकांत | निर्जन, सुनसान, जनशून्य, शांत, तनहा, वीरान |
| 92. | एकतंत्र | राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र |
| 93. | एकता | मेल, मेलजोल, मेलमिलाप, संगठन, बराबरी, सामंजस्य, समन्वय, एकरूपता, एकसूत्रता, एकत्व, संश्रय, सद्भाव, सुमति |
| 94. | एकदंत | विनायक, गौरीनंदन, गणेश, गजानन, गणपति, लंबोदर, महाकाय, विघ्नेश, वक्रतुंड |
| 95. | एकरूप | समरूप, तुल्यरूप, अभिन्न, अनुरूप, समानता, सादृश्य, अभेद |
| 96. | एषणा | इच्छा, आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, हसरत |
| 97. | एहसान | कृतज्ञता, निहोरा, भलाई, नेकी, कृपा, अनुग्रह, उपकार |
| 98. | ओजस्वी | बलिष्ठ, बलशाली, बलवान, ओजशाली, शक्तिमान, तेजस्वी |
| क्र.सं | शब्द | पर्यायवाची शब्द |
| 99. | ओंठ | ओष्ठ, अधर, होठ, लब, रदपट, रदनच्छद |
| 100. | औषधि | दवा, दवाई, भैषज, ओखद, जड़ी-बूटी |
| 101. | औरत | जोरू, तिरिया, महिला, घरनी, नारी, वनिता, स्त्री, घरवाली, मानवी |
| 102. | औचित्य | तर्कसंगतता , तर्कसंगति, उपयुक्तता |
| 103. | औषधालय | चिकित्सालय, अस्पताल, शफाखाना, दवाखाना, हस्पताल, चिकित्सा भवन |
| 104. | औजार | यंत्र, उपकरण, हथियार |
| 105. | औलाद | संतति, संतान, बाल-बच्चे, आस औलाद |
जय हिन्द