1. “कबीर के निर्गुण पंथ का आधार भारतीय वेदान्त और सूफीयों का प्रेम तत्व है।” यह विचार किसका है?
A. आचार्य रामचंद्र शुक्ल B. राहुल सांकृत्यायन
C. हजारीप्रसाद द्विवेदी D. गोविंद त्रिगुणायत
2. कबीरा कूता राम का मुतिया मेरा नाऊँ।
गले राम की जेबरी जित खैंचे तित जाऊँ।। उपर्युक्त दोहे में किस तरह की मानसिकता व्यक्त हुई है?
A. आत्मसमर्पण B. मान C. दीनता D. कुंठा
3. “इसमे कोई संदेह नहीं कबीर को ‘राम-नाम’ रामानंद जी से ही प्राप्त हुआ पर आगे चलकर कबीर के ‘राम’ रामानंद के राम से भिन्न हो गए।” यह कथन किसका है
A. राहुल सांकृत्यायन B. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
C. रामपूजन तिवारी D. श्याम मनोहर पांडेय
4. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार कबीर ने अपनी साखियों में ‘सधुक्करी’ भाषा का प्रयोग किया है ‘सधुक्कारी’ से उनका क्या अभिप्राय है
A. ब्रजभाषा मिश्रित पूर्वी बोली
B. ब्रजभाषा मिश्रित खड़ी बोली
C. राजस्थानी, पंजाबी, मिश्रित खड़ी बोली
D. पाँच भाषाओँ से मिश्रण से बनी भाषा
5. साधो, देखा जग बौराना।
सांची कहौ तौ मारन धावै झूठै जग पतियाना।
हिंदू कहत है राम हमारा मुसलमान रहमाना।
आपस में दोऊँ लड़े मरतु हैं मरम कोई नहीं जाना।। उपरोक्त पंक्तियों में कौन-सा कबीर का संदेश नहीं है?
A. धार्मिक असहिष्णुता B. सांप्रदायिक सौहार्द्र
C. धार्मिक सद्भाव D. एकेश्वरवाद की प्रतिष्ठा
6. कबीर भक्तिकाल की किस काव्यधारा के कवि थे?
A. कृष्ण काव्यधारा B. राम काव्यधारा
C. सूफी काव्यधारा D. ज्ञानमार्गी काव्यधारा
7. इनमें से किन छंदों का प्रयोग कबीर ने नहीं किया है?
A. साखी B. घनाक्षरी C. रमैनी D. सबद
8. कबीर के राम क्या है?
A. पूर्ण ब्रह्म B. परात्पर ब्रह्म
C. सगुण ब्रह्म D. निर्गुण ब्रह्म
9. कबीर की भाषा है?
A. ब्रज B. प्राकृत C. सधुक्कारी D. अवधी
10. कबीर किस धारा के कवि हैं?
A. छायावादी B. प्रगतिवादी C. प्रयोगवादी D. रहस्यवादी
11. कबीर निम्नलिखित में से क्या नहीं थे?
A. समाज सुधारक B. पाखण्ड विरोधी
C. भक्त D. पुराणपंथी
12. संत मत का प्रवर्तक किसे माना जाता है?
A. दादू दयाल B. कबीरदास C. धर्मदास D. रविदास
13. निम्नलिखित में से कबीर किसके विरोधी थे?
A. मूर्तिपूजा के B. हिन्दुओं के C. मुसलामानों के D. धर्म के
14. ‘दुलहिनीं गावहु मंगलाचर’ किसकी रचना है?
A. तुलसीदास B. सूरदास C. मीराबाई D. कबीरदास की
15. कबीर ने अपने को अनेक पदों में जुलाहा कहा है, ‘जुलाहा’ शब्द किस भाषा का है?
A. उर्दू की B. अरबी की C. फारसी की D. हिंदी की
16. कबीरपंथियों में कबीरदास के स्वयंवेद के चार भेद बताए हैं, महात्मा धर्मदास ने इनमें से किस स्वयंवेद को प्रचारित किया?
A. कूट-वाणी B. टकसार C. मूल-ज्ञान D. बीजक-वाणी
17. तंत्र-ग्रंथों में कितने प्रकार के अवधूतों की चर्चा की गई है?
A. दो B. तीन C. चार D. पाँच
18. कबीरदास के ‘अवधूत’ का नाम था-
A. साधारण योगी B. नाथपंथी सिद्ध योगी
C. हंसावधूत D. इनमे से कोई नहीं
19. सामान्य रूप से ‘निरंजन’ शब्द किसका वाचक है?
A. विष्णु जी का B. अवतारी पुरुषों का
C. निर्गुण ब्रह्म का D. सगुण ब्रह्म का
20. “बंगाल के पश्चिमी हिस्सों तथा बिहार के पूर्वी जिलों में आज भी एक धर्ममत है जिसके देवता निरंजन या धर्मराज हैं।” यह मत किसका है?
A. आचार्य रामचंद्र शुक्ल का B. आचार्य क्षितिमोहन सेन
C. हजारीप्रसाद द्विवेदी D. श्यामसुन्दरदास का
21. कबीरदास ने पृथ्वी के ऊपर कितने मुकाम माने है?
A . पाँच B. सात C. दस D. बारह
22. आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने ‘कबीर’ में 256 पद्य संगृहित किए हैं। इनमें से आरम्भ के 100 पद्य किसके संग्रह से उद्धरित हैं?
A. आचार्य क्षितिमोहन सेन B. आचार्य रामचंद्र शुक्ल का
C. महावीरप्रसाद द्विवेदी D. इनमें से कोई नहीं
23. कबीरदास की पंक्ति ‘हिआँ’ मदन-बन फूल रहे हैं’ में ‘हिआँ’ शब्द से क्या तात्पर्य है?
A. स्वर्गलोक B. मर्त्यलोक C. इन्द्रलोक D. इनमें से कोई नहीं
24. “पाँच की प्यास तहँ देख पूरी भई” में पाँच की प्यास का अर्थ क्या है?
A. विषयों का सुख B. ब्रह्म का सुख
C. पुरुषार्थ का सुख D. मृत्यु का सुख
25. कबीर के अनुसार योगी को साधना करते समय किसका प्रकाश दिखाई पड़ता है?
A. जुगनू का B. सूर्य का C. चन्द्रमा का D. किसी का नहीं
26. कबीर के अनुसार मनुष्य के हृदय में कितने सागर हैं?
A. चार B. पाँच C. सात D. दस
27. कबीर के अनुसार मनुष्य के ह्रदय में कितने लाख तारे हैं?
A. आठ लाख B. नौ लाख C. दस लाख D. पंद्रह लाख
28. ईश्वर को देखकर कितने तापों का अनुभव नहीं होता है?
A. तीन B. चार C. पाँच D. छः
29. जो भगवन का सच्चा भक्त होता है। वह कितने पहर ब्रह्म से मिलने के लिए मतवाला रहता है?
A. चार पहर B. छः पहर C. आठ पहर D. दस पहर
30. कबीरदास ने ब्रह्माण्ड की गतिविधि कहाँ देखी है?
A. अपने शरीर में B. स्वर्ग में
C. पृथ्वी पर D. इनमे से कहीं नहीं
31. ‘उठा बगुला प्रेम का तिनका उड़ा अकास’ उक्ति में ‘तिनके’ अर्थ क्या है?
A. घास का तिनका B. नगण्य वास्तु
C. साधक का मन D. कल्पना
32. कबीर ने गुरु की तुलना किससे की है?
A. किसान से B. कुम्हार से C. माला से D. घड़े से
33. “पानी केरा बुदबुदा, अस मानस की जात” देखत ही छिप जायेगा, ज्यूँ तारा परभात उपर्युक्त दोहे का भाव स्पष्ट कीजिए-
A. मनुष्य तारे के सामान है B. मनुष्य प्रभात का तारा है
C. मनुष्य पानी के सामान है D. मनुष्य का जीवन क्षणभंगुर है
34. “आछे दिन पाछे गये, गुरु से किया न हेत।
अब पछितावा क्यों करै, चिड़िया चुग गई खेत। से क्या अभिप्राय है?
A. समय जानेवाला है B. अनाज नष्ट हो गया
C. समय काम करना चाहिए D. समय निकल गया
35. कबीर काव्य में उपलब्ध ‘कुण्डलिनी योग’ के शब्द किसके प्रभाव से गृहीत हैं?
A. सिद्ध संप्रदाय B. नाथ संप्रदाय
C. बौद्ध संप्रदाय D. वेदांत योग
36. कबीर पंथ का निर्माण इनमें से किस सिद्धांत से हुआ है?
A. सूफियों की भावात्मक रहस्यवाद B. भारतीय ब्रह्मवाद
C. वैष्णव का अहिंसावाद D. उपर्युक्त सभी से
37. निम्नलिखित में से कौन संत कवि नहीं है?
A. कबीरदास B. गुरुनानक C. ईश्वरदास D. सुन्दरदास
38. रामानंद के गुरु का नाम क्या था?
A. रविदास B. मलूकदास C. रज्जब D. राघवानंद
39. कबीर के अनुसार ब्रह्म इनमें से किस गुण से हीन है?
A. रजोगुण B. तमोगुण C. सतोगुण D. इन सभी गुणों से
40. कबीरदास के अनुसार मन को कौन-सा हीरा मिल गया है?
A. कोहीनूर B. बेशकीमती
C. परमात्मा रूपी D. इनमें से कोई नहीं
41. कबीर किससे कहते हैं, की भावना के साथ चलो?
A. गोरखनाथ B. मत्स्यनाथ
C. चर्पटनाथ D. इनमें से कोई नहीं
42. ‘साखी’ शब्द से क़्या आश्य है?
A. साक्षी B. शिक्षा C. सखी D. शिखा
43. कबीर के उलटबाँसियों कौन सा रस है ?
A. अद्भुत रस B. वीर रस C. हास्य रस D.करूँण रस
44. कबीर की रक्षा कलयुग की माया से किसने की?
A. राम ने B. ज्ञान ने C. गुरु ने D. योग साधना ने
45. संत काव्यधारा में किस रस की प्रधानता है?
A. शांत रस B. श्रृंगार रस C. वीर रस D. करूँण रस
कबीर के संदर्भ में हजारीप्रसाद प्रसाद द्विवेदी के महत्वपूर्ण कथन:
1.“कबीर दास को हजारीप्रसाद प्रसाद द्विवेदी नरसिंह अवतार का प्रतिमूर्ति मानते थे।”
2. वे सर से पैर तक मस्तमौला स्वभाव के फक्कड़, आदत से अक्कड़, भक्त के सामने निरीह, भेषधारी के सामने प्रचंड, दिल के साफ़, दिमाग से दुरुस्त, भीतर से कोमल, बाहर से कठोर, जन्म से अस्पृश्य, कर्म से वंदनीय थे।”
3. “सीधी भाषा में कबीर ऐसी चोट करते है कि चोट खाने वाला केवल धूल झाड़कर चल देने के सिवा और कोई रास्ता नहीं पाता है।”
4. “आजतक हिंदी में ऐसा जबरदस्त व्यंग्य लेखक नहीं हुआ।”
5. कबीर ऐसे मिल्न बिंदु पर खड़े थे, जहाँ से एक ज्ञान निकल जाता है और दूसरी ओर अशिक्षा, जहाँ एक ओर भक्तिमार्ग निकल जाता है और दूसरी ओर योग मार्ग, जहाँ एक ओर निर्गुण भावना निकल जाती है, वही दूसरी ओर सगुण साधना उसी प्रशस्त चौराहें पर वे खड़े थे।”
6. “हिंदी साहित्य के हजार वर्षों के इतिहास में कबीर जैसा व्यक्तित्व लेकर कोई उत्पन्न नहीं हुआ। महिमा में यह व्यक्ति केवल ही प्रतिद्वंदी जानता है।” (तुलसीदास)
सभी प्रश्नों के उत्तर:
1. C. हजारीप्रसाद द्विवेदी
2. D. कुंठा
3. B. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
4. C. राजस्थानी, पंजाबी, मिश्रित खड़ी बोली
5. A. धार्मिक असहिष्णुता
6. D. ज्ञानमार्गी काव्यधारा
7. B. घनाक्षरी
8. D. निर्गुण ब्रह्म
9. C. सधुक्कारी
10. D. रहस्यवादी
11. D. पुराणपंथी
12. B. कबीरदास
13. A. मूर्तिपूजा के
14. D. कबीरदास की
15. C. फारसी
16. A. कूट-वाणी
17. B. तीन
18. B. नाथपंथी सिद्ध योगी
19. C. निर्गुण ब्रह्म का
20. B. आचार्य क्षितिमोहन सेन
21. C. दस
22. A. आचार्य क्षितिमोहन सेन
23. B. मर्त्यलोक
24. A. विषयों का सुख
25. C. चन्द्रमा का
26. C. सात
27. B. नौ
28. C. आठ पहर
29. A. अपने शरीर में
30. C. साधक का मन
31. B. कुम्हार से
32. D. मनुष्य का जीवन क्षणभंगुर है
33. D. समय निकल गया
34. B. नाथ संप्रदाय
35. D. उपर्युक्त सभी से
36. B. गुरुनानक
37. D. राघवानंद
38. D. इन सभी गुणों से
39. C. परमात्मा रूपी
40. A. गोरखनाथ
41. A. गोरखनाथ
42. A. साक्षी
43. A. अद्भुत रस
44. C. गुरु ने
45. A. शांत रस
जय हिंद