लौट जायेंगे हम (कविता)

मन को उदास न कीजिए,

जी भर के जीना सीखिए।

छोड़िये उलाहना देना औरों को,

बस धन्यवाद दीजिए।

गुजरिए जिन राहों से होकर,

प्यारा सा संदेश दीजिए।

देख कर हर जन को,

जरा सा मुस्करा दीजिए।

उम्र का हर दौड़ बेहतरीन है,

हर उम्र से कुछ सीखिए।

लौट जायेंगे हम सब एक दिन,

जहाँ से आये थे वहीं, बस धन्यवाद दीजिए।

2 thoughts on “लौट जायेंगे हम (कविता)”

Leave a reply to Muntazir Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.