1. बड़ी शान से
चला चंद्रयान-दो
दक्षिण ध्रुव।
2. चला भूमि से
चंद्रयान-दो चाँद
से मिलने को।
3. दक्षिणी ध्रुव
करेगा चमत्कार
चंद्रयान-दो।
4. पहियेदार
‘रोवर’ चाँद पर
करेगा खोज।
5. वैज्ञानिकों ने
फहराया तिरंगा
अन्तरिक्ष में ।
6. चाँद सितारे
करें चंद्रयान-दो
का स्वागत।
7. पृथ्वी की कक्षा
छोड़ चंद्रयान-दो
आगे को बढ़ा ।
8. ‘मून मिशन’
खोजे अन्तरिक्ष में
पानी का रूप ।
9. भूमिवासी के
सपने होंगे साकार
चंद्रमा पर ।
10. चंद्रयान-दो
इसरो की सफल
है उपलब्धि ।
ये ‘हाइकु’ है क्या आखिर…???
LikeLike