आज के युग का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय,
न ईंटों का, न ऊँची दीवारों का।
खुला है द्वार जिसका हर पल,
नाम है उसका – यूट्यूब विश्वविद्यालय।
जूता सिलाई से चंडी-पाठ तक,
हर विद्या का मिलता ज्ञान।
सीखे कोई खेती, या सीखे कंप्यूटर,
बने कोई कलाकार, या बने विद्वान।
दिखता स्क्रीन पर गुरु का चेहरा,
शिष्य बैठे घर पाठ है पढ़ता।
न घंटी बजती, न हाजिरी लगती,
बिन प्रमाण-पत्र, प्रवेश है मिलती।
रसोई से लेकर रॉकेट तक की बातें,
संगीत, विज्ञान और इतिहास की सौगातें।
योग, व्यायाम, भाषा, व्यापार,
हर विषय का खुला भंडार।
गाँव की चौपाल हो या शहर की छत,
ज्ञान पहुँचता हर घर तक सतत।
जिसने खोजा, उसने पाया,
मेहनत ने ही मंज़िल दिलाया।
एक बात सदा याद रखना,
ज्ञान को केवल देखना नहीं, गढ़ना।
वीडियो राह तो दिखा सकता है,
चलना हमें स्वयं ही पड़ता है।
है विश्वविद्यालय यूट्यूब सचमुच,
सीखने की यहाँ नहीं कोई फ़ीस है।
जो जिज्ञासु है, वही विद्यार्थी महान,
ज्ञान ही यहाँ सबसे बड़ा सम्मान।
जय हिन्द